पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सिरमौर रहा- कचरू लाल चौधरी 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
बैंको का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी की देन – श्रीमती प्रीति शक्तावत
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत-रत्न’ इन्दिरा गांधी को याद किया।
उदयपुर। 19 नवंबर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत-रत्न’ इंदिरा गांधी जी की जयंती आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत-रत्न’ इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के पश्चात आयोजित गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की सबसे सशक्त और मजबूत प्रधानमंत्री रही। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सिरमौर रहा। और उनके लिए हुए निर्णयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। इंदिरा गांधी ठोस एवं सटीक निर्णय को लेकर विश्व में जानी जाती रही। विश्व के इतिहास में विश्व के नक्शा बदलने का श्रेय इंदिरा गांधी को जाता है। उन्होंने ‘पूर्वी पाकिस्तान’ की अवाम की आवाज पर विश्व से ‘पूर्वी पाकिस्तान’ का नाम हटाकर एक नए देश बांग्लादेश को विश्व के नक्शे में स्थान दिया। इंदिरा गांधी जी ने अपने पूरे जीवन में देश को सर्वोपरि रख कर काम किया। उनके संघर्षो और बलिदान से आज हम सभी को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह विकट परिस्थितियों में भी सही निर्णय लिया जा सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि बैंको का राष्ट्रीयकरण कर देश को नई दिशा देने का काम इंदिरा गांधी ने किया और आज उसी के सुपरिणाम हमारे सामने है। इंदिरा गांधी ने अपनी दूरदर्शिता के कारण देशहित में जो भी निर्णय लिए उनके कारण उन्हें ‘आयरन-लेडी’ कहा जाता है। और आज पूरा राष्ट्र उनको याद कर रहा है।
इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, राजस्थान इंटक अध्यक्ष एवं राजस्थान श्रम आयोग पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व जिलाध्यक्ष ख्याली लाल सुहालका, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, सुनील भजात, उदयपुर देहात जिला महासचिव भूपेंद्र चौहान, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, नवल सिंह चुंडावत, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, महेंद्र डामोर, शांता प्रिंस, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सरपटा, दिनेश औदिच्य, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, मदन सिंह बाबरवाल, लक्ष्मी लाल टेलर, लीला शंकर मेघवाल, रतन लाल पूर्बिया, लोकेश मीणा एवं कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाने वाली ‘आयरन लेडी’ स्व.श्रीमति इंदिरा गांधी जी की 107 वीं जयंती पर नीमच माता देवाली स्थित (कांग्रेस कार्यालय) में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित विचार गोष्ठी में इंदिरा जी की तश्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
गोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेश मालवीय, अमित सुहालका , ऋतुराज मिश्रा, शहर जिला कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद अयूब, विपुल शर्मा, शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज पालीवाल,  सचिव सुरेश सोलंकी, भगवती लाल प्रजापत, यशवंत राजोरा, पार्षद हिदायतुल्ला खान, एडवोकेट मनीष श्रीमाली, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!