एनआईए की अदालत ने कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप किए तय
उदयपुर। एनआईए मामलों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। जिनमें मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अदालत में गौस तथा रियाज के अलावा मोहम्मद मोहसीन, आसिफ, मोहसिन, वसील अली, मोहम्मद जावेद और मुसलिम मोहम्मद के खिलाफ आरोप तय किए गए। इन सभी को वीसी के जरिए अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से पेश किया गया। एक अन्य आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अभियोजन की मंजूरी नहीं मिलने के चलते उस पर…
