विभिन्न वेटलैंड्स पर पक्षियों की अठखेलियां देख अभिभूत हुए पक्षी प्रेमी
बर्ड फेस्टिवल 2024 उदयपुर, 13 जनवरी। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के तहत शनिवार को पक्षी प्रेमियों को उदयपुर के प्रमुख वेटलैंड्स की विजिट करवाई गई। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव आर.के.जैन ने पक्षी पहचान एवं वेटलेण्ड़ संरक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए टीमों को हरी झण्ड़ी दिखाकर चेटक सर्किल से रवाना किया। इन टीमों द्वारा 6 रूटों में 18 वेटलेण्ड़ जिनमे मेनार, किशन करेरी, रून्द्रेड़ा, चीरवा, मंगलवाड़, पीलादर एवं भूपालसागर आदि प्रमुख वेटलेण्ड्स का विजीट कर पक्षी पहचान व अवलोकन के साथ ही जैव वैज्ञानिक सूचनाओं का संकलन किया। सेवानिवृत सीसीएफ राहुल भटनागर, वी.एस.राणा, पी.एस.चुण्ड़ावत, सुहेल मजबूर एवं साथ ही डब्ल्यू डब्ल्यू…
