रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या ने किया एनसीसी की राष्ट्रीय महिला साईकिल रैली का फतहसागर पाल पर किया स्वागत

13 लड़कियां 3232 किमी रैली का सफर पूरा करेगी
उदयपुर। एनसीसी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी द्वारा आयोजित ”महिला सशक्ति अभेद्य सफर“ ध्येय को लेकर सूरत एवं बड़ौदा में सेकण्ड व थर्ड ईयर में अध्ययनरत एनसीसी की 13 केडेट्स छात्रायें कन्याकुमारी से दिल्ली तक के सफर के तहत साईकिलिंग करते हुए यहंा पहुंची। जहंा रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या द्वारा फहतसागर पाल पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
क्लब द्वारा सभी 13 साईकिलिस्ट, टीम लीडर व 10 अन्य को उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। रैली को शनिवार अगले पड़ाव के लिये स्थानीय एनसीसी ग्रुप कमाण्डर द्वारा द्वारा फ्लैग ऑफ कर रवाना किया जायेगा।
क्लब अध्यक्ष एश्वर्यासिंह ने बताया कि विगत 8 दिसबंर को कन्याकुमारी से शोर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंन्ट कर्नल आनन्द की पत्नी वीर नारी प्रियंका नायर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया था। यह रैली केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, दमन और दीव, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा राज्यों से गुजरते हुए 28 जनवरी को दिल्ली पहुँचेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित स्वागत मिलन में समारोह में भाग लेगी।
इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर कर्नल भास्कर ने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में राष्ट्रीय कैडेट कोर, युवाओं को भारत की विकास की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने और इस प्रक्रिया में अजेय महिला शक्ति साबित करने के लिए कन्याकुमारी से दिल्ली तक एक मेगा साइक्लोथॉन आयोजित कर रही है। इस रैली को महिला शक्ति का अभेद्य सफर नाम दिया गया है।
रैली 32 दिनों में 3232 किमी लंबी यात्रा तय करेगी और प्रति औसतन 97 किमी प्रति दिन चलेगी। वे जनता से बातचीत करेंगे और अपने उद्देश्य के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। रास्ते में उनके साथ रिले साइकिल चालक भी शामिल होंगे जो उनके संदेश के लक्षित लाभार्थी भी होंगे।
इस अवसर पर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एनएस चाराग एसएम, कर्नल वीएम सिंह, सब मेजर भरत पाटिल, हवलदार अजीत कालेकर, एनके विरल पटेल, आरिफ काजी, अंकित पटेल, चेतन चौधरी, रक्षंदा कराहे मौजूद थे।
आज फतहसागर पाल पर आयोजित समाारोह से पूर्व उदयपुर साकिलिंग क्लब के अध्यक्ष नितेश टंाक,ऋषभ जैन,निखिल टांक,प्रकाश माली,गौरव वशिष्ठ,दिनेश शर्मा,आशीष चित्तौड़ा,मुकेश शर्मा,शरद सोफेवाला,छगन माली व आमिर ने देवाली छोर से इन केडेेट्स के साथ साईकिलिंग करते हुए रानी रोड़,महाकाल चौराहा, सिंघल मार्ग होते हुए ओर फ्लो स्थान पर पंहुचे। जहंा पर रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या की ओर से एश्वर्या सिंह व उदयपुर साईकिलिंग क्लब की ओर से सभी सदस्यों ने सभी एनसीसी केडेट्स बालिकाओं को स्मृतिचिन्ह,प्रशस्स्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्म्मानित किया। एनसीसी की ओर से भी रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या व उदयपुर साईकिलिंग क्लब को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये।
साइकिल रैली में महिलाओं व लड़कियों कैडेट धु्रवी केसूर, विधृति हादिया, उषा माली, निकिता गुप्ता, मितल हवेलिया, दिव्या परमार, अशीती टंडेल, हेवती मकवाना, फेनल राणा, खुशबू कुमारी, मार्गी पारघी, निशिता राठवा, योगिता चौधरी, रिद्धि नायकर भाग ले रही है।
अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि इससे पूर्व रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या के सदस्य हर्षवर्द्धन सिंह राणावत, कमलेश कुमार, राघव देवल, हेमन्त पटेल, हर्षवर्द्धन सिंह, रवि जाट ने कल राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर रैली सदस्यों का स्वागत कर साथ में साइकिल चला कर एकलिंगगढ़ कैंट तक ले गये। जहां भारतीय सेना और एनसीसी ग्रुप उदयपुर द्वारा उनके सम्मान में एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब सचिव सनय उपाधाय ने बताया कि आज प्रातः भारतीय सेना द्वारा फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया। रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या, ट्राई फॉर्म फिटनेस, उदयपुर साइकिल क्लब,एश्वर्या कॉलेज विद्यार्थियों ने रैली का स्वागत किया और रैली गर्ल्स कैडेट्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
क्लब के कार्यक्रम समिति अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रैली के प्रतिभागी सुबह-सुबह जयपुर शहर के लिए रवाना होंगे। साइकिल चालकों को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए नाथद्वारा तक ऐश्वर्या कॉलेज के कुछ छात्रों और उदयपुर शहर के साइकिल चालकों को प्रोत्साहित के लिए उनके साथ नाथद्वारा तक जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. सीमासिंह, भाजपा नेत्री सुषमा कुमावत सहित अनक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!