Year: 2024

इंस्पायर अवार्ड के लिए फतह एकेडमी से तीन विद्यार्थियों का चयन

इंस्पायर अवार्ड के लिए फतह एकेडमी से तीन विद्यार्थियों का चयन

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी के तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। फतहनगर-सनवाड नगर पालिका क्षेत्र में एक मात्र विद्यालय फतह एकेडमी से इन तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा 6 के छात्र समर कुमावत ने स्मार्ट स्पेक्स पर, कक्षा 9 के छात्र दक्ष प्रजापत ने हाइड्रॉलिक लिफ्ट का डिसेबल्स एवं कक्षा 9 की छात्रा समृद्धि कावड़िया ने ग्रीन ब्रिक्स विषय पर अपने इनोवेटिव सुझाव दिए। इन विद्यार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा अपने मॉडल पर कार्य करने के लिए 10-10 हजार की राशि प्रदान की जाएगी एवं जिला स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम…
Read More
श्रीमद् भागवत कथाः परमात्मा प्रेम के अधीन हैं

श्रीमद् भागवत कथाः परमात्मा प्रेम के अधीन हैं

फतहनगर। नगर में बागला परिवार द्वारा श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन बुधवार को कथा मर्मज्ञ ओजस्वी सन्त परम् पूज्य श्री दिग्विजयरामजी महाराज द्वारा कथा की भव्य संगीत एवं झांकीमय प्रस्तुतियां दी गयी। आज बालकृष्ण दर्शनों के लिए शिवलीला, पूतना उद्धार, सकटासुर वध, कृष्ण बलराम नामकरण, माखनचोरी लीला, यमलार्जुन उद्धार, बकासुर वध, धेनुकासुर वध, कालियानाग मर्दन, चीरहरण, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग की भावपूर्ण एवं झाँकीमय प्रस्तुति दी गई। उन्होने आगे कहा कि बसन्त पंचमी मां सरस्वती की अनुकम्पा का दिन है। श्रीकृष्ण ही परब्रह्म है। महात्मा और परमात्मा शरणागत लिये को कभी भी…
Read More
दूधालिया में सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न

दूधालिया में सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न

फतहनगर। समीपवर्ती दूधालिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बसन्त पंचमी के अवसर पर भामाशाह रूपलाल कुमावत पिता रामलाल कुमावत द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न की गयी। वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ हवन किया गया जिसमें रूपलाल कुमावत के परिवाजनों ने बारी-बारी से आहुतियां दी। सवा ग्यारह बजे हवन की पूर्णाहुति एवं मूति की प्राण प्रतिष्ठा मां सरस्वती के जयकारों के साथ की गयी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित लोगों द्वारा महा आरती की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए…
Read More
भोईयो की पंचोली स्कूल में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

भोईयो की पंचोली स्कूल में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

उदयपुर, 14 फरवरी। वसंत पंचमी पर भोईयो की पंचोली के उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। वरिष्ठ शिक्षिका स्व. मनीषा चौबीसा की स्मृति में उनके परिजनों ने सरस्वती मंदिर बनवाकर उसमें श्वेत, सुंदर भगवती सरस्वती की मूर्ति विधि विधान से प्रतिष्ठित करवाई। पंडित भगवती लाल आमेटा ने शास्त्रीय विधि से जलाधिवासन, पुष्प, फल, रत्न, धान्याधिवासन करवाए। हवन सहित भजन वेला भी रखी गई। यज्ञ आयोजन में ग्रामीणों और अभिभावकों की सहभागिता रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक  फूलसिंह मीणा ने सरस्वती मंदिर के प्रयासों की सराहना की। संस्था प्रधान  देशपाल सिंह शेखावत ने चौबीसा परिवार…
Read More
मतदाता जागरूकता से ही लोकतंत्र की मजबूती

मतदाता जागरूकता से ही लोकतंत्र की मजबूती

मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण उदयपुर, 14 फरवरी। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण और कन्वर्जेंस विभागों की बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में स्वीप प्रकोष्ठ सहायक प्रभारी एवं जिला आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, सी-विजिल एप का सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही ईएलसी, वोटर अवेयरनेस फार्म, बूथ अवेयरनेस ग्रुप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी…
Read More
सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपये की प्रतिकर राशि मंजूर

सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपये की प्रतिकर राशि मंजूर

उदयपुर, 14 फरवरी। उदयपुर जिला मजिस्ट्रेट एवं दावा परिनिर्धारण आयुक्त अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपये की प्रतिकर राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि गत 9 मई 2019 को एक सड़क दुर्घटना में मृतक सूरजपोल निवासी ललित किशोर कुमावत के आश्रित मृतक की पत्नी श्रीमती जयश्री कुमावत, पुत्र राहुल व पंकज एवं पुत्री दीपिका कुमातव (प्रत्येक को 6250-6250) को यह प्रतिकर राशि मंजूर की गई है। आईएफएमएस 3.0 पोर्टल पर मैपिंग के निर्देश उदयपुर, 14 फरवरी। वित्त विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अन्तर्गत…
Read More
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उदयपुर यात्रा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उदयपुर यात्रा

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत उदयपुर, 14 फरवरी। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बुधवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंची। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उनके साथ थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण यादव ने उनकी अगवानी की। यहां से राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी उनके साथ गये। शाम को दिल्ली प्रस्थान बेणेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात…
Read More
भाजपा – लोकसभा संयोजक, प्रभारी, सहसंयोजक की हुई घोषणा

भाजपा – लोकसभा संयोजक, प्रभारी, सहसंयोजक की हुई घोषणा

प्रमोद सामर संयोजक, दिनेश भटट्, गजपाल सिंह राठौड़, महेश शर्मा को बनाया सहसंयोजक उदयपुर 14 फरवरी   / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा संयोजक, प्रभारी एवं सहसंयोजक की घोषणा की जिसमें उदयपुर में प्रमोद सामर को संयोजक  व हेमंत मीणा को प्रभारी, महेश शर्मा को सहसंयोजक बनाया। दिनेश भटट् को बांसवाड़ा, गजपाल सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा का सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। बुधवार को जयपुर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के सभी लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक पदाधिकारियों की  बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुनील बसंल ने कहा कि आगामी…
Read More
हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की 12वीं कक्षा की भारती पवार ने जीता ₹100000 का नगद पुरस्कार

हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की 12वीं कक्षा की भारती पवार ने जीता ₹100000 का नगद पुरस्कार

उदयपुर। बीएमएल मंजुल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हीरोज ऑफ टुमारो नेशनल आइडिया एंड इनोवेशन प्रतियोगिता में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की 12वीं कक्षा की भारती पवार ने₹100000 का नगद पुरस्कार जीता निदेशक श्रेयस भंडारी ने जानकारी दी की प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्रों ने विभिन्न राज्यों से भाग लिया भारती ने अभिनव परियोजना केले के पेड़ के ताने को एक बहुमुखी सामग्री में परिवर्तन करके कृषि अपशिष्ट उपयोग में क्रांति लाने की जानकारी दी भारती को यह प्रेरणा स्कूल की शिक्षिका ममता  लोढ़ा ने दी भारती की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर डॉक्टर किरण बेदी डॉक्टर केड़िया आइ ए एस…
Read More
बांसवाड़ा में तीन दिवसीय माही महोत्सव की धूम गुरूवार से

बांसवाड़ा में तीन दिवसीय माही महोत्सव की धूम गुरूवार से

समन्वित प्रयासों से मिलेगी सिटी ऑफ हण्ड्रेड आइलेण्ड्स नई पहचान -संभागीय आयुक्त बाँसवाड़ा, 13 फरवरी/ केन्द्र व राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप जनजाति अंचल को पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने के लिए संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन की पहल पर ‘माही महोत्सव’ आयोजन 15 फरवरी से आयोजित होगा। कला-संस्कृति और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत के साथ नैसर्गिक सौंदर्यश्री को अपने आंचल में समाहित करने वाले बांसवाड़ा जिले में इस बार का महोत्सव माही को मान दिलाने के लिए आयोजित हो रहा है। संभागीय आयुक्त नीरज के.पवन ने बताया कि 15 से 17 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले माही महोत्सव के…
Read More
error: Content is protected !!