Year: 2024

गौरीकांत शर्मा बने उपनिदेशक, कार्यभार संभाला

गौरीकांत शर्मा बने उपनिदेशक, कार्यभार संभाला

उदयपुर, 13 फरवरी। जनसंपर्क सेवा के अधिकारी श्री गौरीकान्त शर्मा उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय उदयपुर में उपनिदेशक पद पर कार्यभार संभाला। आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए। इसमें जनसंपर्क सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी श्री गौरीकान्त शर्मा सहायक निदेशक से उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुए। शर्मा उदयपुर में ही उपनिदेशक के पद विरूद्ध पदस्थ थे। पदोन्नति आदेश की पालना में शर्मा ने मंगलवार पूर्वाह्न उपनिदेशक जनसंपर्क उदयपुर के पद पर कार्यभार संभाला। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी मनीष जैन, सहायक जनसंपर्क…
Read More
बाराबंकी में मानव सेवा के महायज्ञ का हुआ समापन

बाराबंकी में मानव सेवा के महायज्ञ का हुआ समापन

उदयपुर के डॉ. छापरवाल की टीम ने दी सराहनीय सेवा उदयपुर, 13 फरवरी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हंडियाकोल बाराबंकी में आयोजित मानव सेवा के महायज्ञ का समापन मंगलवार को डाक्टरों की विदाई के साथ हुआ। समापन अवसर पर बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मरीजों को रोगमुक्त करने बाराबंकी आये देश के प्रसिद्ध सेवाभावी डाक्टरों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि बाराबंकी जनपद के लोग भाग्यशाली है कि साल में एक बार धरती के भगवान कहे जाने वाले देश के कई राज्यों के सेवाभावी डॉक्टर्स यहां पहुँचकर हर धर्म जाति के दरिद्र नारायण को रोगमुक्त कर जीवन दान देते…
Read More
सरकार पशुपालकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : ताराचन्द जैन

सरकार पशुपालकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : ताराचन्द जैन

उदयपुर 13 फरवरी। उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन ने मंगलवार को पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित त्रिदिवसीय आवासीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन स्वरोजगार एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का सबसे उपयुक्त माध्यम है। केन्द्र एवं राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जैन ने विभागीय अधिकारियों को पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देश दिए और कहा कि पशु सेवा के लिए संसाधनो एवं बजट की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर पशुपालक केलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. शक्ति सिह,…
Read More
विधानसभा का डिजीटल चैनल व व्हाट्सएप चैनल प्रारम्भ करने की है योजना – विधानसभाध्यक्ष देवनानी

विधानसभा का डिजीटल चैनल व व्हाट्सएप चैनल प्रारम्भ करने की है योजना – विधानसभाध्यक्ष देवनानी

नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी के लिए स्कूलों में साप्ताहिक एक घंटा किया जाएगा प्रसारण सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में किए अनुभव साझा, बताई भविष्य की योजनाएं उदयपुर, 13 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा अपनी उत्पादकता के मामले में देश की शीर्षस्थ तीन-चार विधानसभाओं में अपना स्थान रखती हैं। इसे और भी प्रभावी बनाने के लिए शीघ्र ही विधानसभा का एक डिजीटल चैनल प्रारम्भ किया जाएगा जिस पर विधानसभा की कार्यवाही के अलावा लोकतांत्रिक क्रियाकलाप से जुड़े विषयों का प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में सप्ताह में एक घंटा इस…
Read More
अधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल बने अतिरिक्त महाधिवक्ता

अधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल बने अतिरिक्त महाधिवक्ता

बुधवार को करेंगे पदभार ग्रहण, मेवाड़ के लिए गौरव उदयपुर 13 फरवरी / उदयपुर के  अधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल को राज्य सरकार ने वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता ( एएजी ) नियुक्त किया है। प्रमुख शासन सचिव विधि ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। जोधपुर हाईकोर्ट में बुधवार को खण्डेलवाल जोधपुर में पद भार ग्रहण करेंगे। एएजी की सूचना मिलते ही खण्डेलवाल को शुभचिंतकों का बधाई देने वालों ताता लग गया। खास बात यह है कि उदयपुर सेशन कोर्ट से पहली बार किसी अधिवक्ता को इस पद की जिम्मेदारी मिली है। डाॅ. खण्डेलवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन…
Read More
प्रधानमंत्री 16 फरवरी को वीसी के जरिए लाभार्थियों से  होंगे  रूबरू

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को वीसी के जरिए लाभार्थियों से  होंगे  रूबरू

विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला कलक्टर ने निगम में ली समीक्षा बैठक शहर विधायक, महापौर, आयुक्त, उप महापौर रहे उपस्थित  उदयपुर, 13 फरवरी ।   विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार 16 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से बातचीत कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शहर में चल रहे विकसित भारत संकल्प…
Read More
स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम अन्तर्गत तीन दिवसीय शिक्षक रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारंभ

स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम अन्तर्गत तीन दिवसीय शिक्षक रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारंभ

आयुष्मान भारत के स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के अन्तर्गत आयोजन जेंडर समानता, पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता सहित विभिन्न ग्यारह मॉड्यूलस पर दिया जाएगा प्रशिक्षण फतहनगर। मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आसोलियों की मादड़ी में आयुष्मान भारत के तत्वावधान में तीन दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत हेल्थ एंबेसेडर रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चोधरी के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्षता संस्था प्रधान जय कुंवर आशिया, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अर्जुनसिंह झाला के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रशिक्षण में मावली ब्लॉक के विज्ञान व शारीरिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के ग्यारह…
Read More
मावली गांव के बालिका स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मावली गांव के बालिका स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

फतहनगर। मावली गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान रोशनलाल माखीजा ने की। मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र गाडरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार, मावली व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, महेश पुजारी, हीरालाल जाट, मावली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र जाट, बसंतीलाल शोभावत, गणपत लाल विजयवर्गीय, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय मावली अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी, संगठन मंत्री सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, पंकज जैन, सोहनलाल गाडरी कुंचोली, सुखराम गरासिया आदि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य ने…
Read More
राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने स्काउट गाइड रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया

राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने स्काउट गाइड रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया

फतहनगर। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने किंजल पब्लिक स्कूल लुणदा में चल रहे ध्रुपद, गुरूपद निपुण प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान, जिला सचिव मदन लाल वर्मा शिविर संचालक ने बताया कि शिविर के दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल एवं भींडर कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र खटीक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रेली में स्काउट गाइड ने मारो केणो वोट देणो की थीम पर नारे…
Read More
श्रीमद् भागवत कथाः चारभुजानाथ की पदरावणी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीमद् भागवत कथाः चारभुजानाथ की पदरावणी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

फतहनगर। नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मंगलवार की सुबह चारभुजानाथ कह पदरावणी का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चारभुजानाथ सेवकों के साथ नगर पधारे जहां द्वारिकाधीश मंदिर से कथा स्थल तक विशाल शोभायात्रा के साथ पदरावणी की गयी। दोपहर एक बजे कथा कार्यक्रम के दौरान कथा प्रवक्ता दिग्विजय राम महाराज ने चैथे दिन भक्त प्रह्लाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, कश्यप अवतार, शिव महात्म्य, मोहिनी, वामन, मत्स्य अवतार के करुणामय प्रसंगों के साथ रामावतार, कृष्णावतार की भावपूर्ण झाँकीमय प्रस्तुति दी। आगे मीराँ की हरि भक्ति एवं महाराणा प्रताप की देशभक्ति का वाचन…
Read More
error: Content is protected !!