राजसमंद : राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का समापन समारोह संपन्न
राजसमंद 15 फरवरी। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया जिसमें आलोक स्कूल, सुभाष स्कूल, एपेक्स स्कूल, सनराइज एकेडमी, आदर्श विद्या मंदिर, मयूर पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल एवं गांधी सेवा सदन के विद्यार्थियो के द्वारा जल चक्की चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमो के लिए आमजन को जागरूक किया। जलचक्की चौराहा से विद्यार्थियों द्वारा आलोक स्कूल के बैण्ड के साथ रैली का आयोजन किया जिसमें यातायात नियमों से संबंधित नारे लगाते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजसमन्द उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन के द्वारा फीता काटकार यातायात…
