संभागीय आयुक्त ने किया सीएचसी नाई व बड़गांव का औचक निरीक्षण
ऑपरेशन थियेटर है, सर्जन है फिर भी नहीं हो रहे ऑपरेशन अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, नोटिस के निर्देश उदयपुर, 22 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सा संस्थानों में आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई एवं बड़गांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त श्री भट्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई पहुंचे। वहां उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति जांची। इसमें निरीक्षण के दौरान कार्मिक अनूप सहानी और…
