उदयपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 28 एसएचओ बदले 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। प्रदेश में तबादलों की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी गई है। जिसमें बड़े स्तर पर तबादले होंगे। इस बीच उदयपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। 28 थानाधिकारियों के अलावा 101 हैड कांस्टेबल और 317 कांस्टेबलों का तबादला कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी आदर्श कुमार को पुलिस लाइन से धानमंडी, भवानीसिंह को घंटाघर, मुकेश सोनी भूपालपुरा, डबोक थानाधिकारी चैल सिंह को यातायात शाखा, सुखेर थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास को साइबर थाना, भूपालपुरा थानाधिकारी भरत योगी को सुखेर थाना, घंटाघर थानाधिकारी नरपतसिंह को नाई थाना, सुनील चारण को सूरजपोल थानाधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा जिले के 101 हैड कांस्टेबल तथा 317 कांस्टेबलों के भी तबादले किए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!