Year: 2024

उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से

उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से

देश भर के योग विशेषज्ञ शिरकत उदयपुर, 22 फरवरी। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संस्कृति विकास संस्थान के माध्यम से तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन उदयपुर के गांधी ग्राउंड में 8 से 10 मार्च तक होगा। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विवि के योग केन्द्र एमबी ग्राउण्ड में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा एवं विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष विधाओं के जन-जन के प्रसार हेतु आयुष मंत्रालय के माध्यम से…
Read More
कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

उदयपुर, 22 फरवरी। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने गुरुवार को सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां क्यू आर कोड के माध्यम से सफाई की शिकायत निवारण व्यवस्था को सराहा। कलक्टर ने क्यूआर कोड सिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में जाना और और जिले के अन्य अस्पतालों में भी यह व्यवस्था लागू करने की बात कही। उन्होंने जनाना वार्ड में नव प्रसूताओं से चर्चा की और मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में पूछा। नव प्रसूताओं ने बताया कि उन्हें सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान कलक्टर ने निःशुल्क दवा स्टोर, निशुल्क जांच, विभिन्न…
Read More
100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

अधिकारी-कर्मचारी समय पर पहुंचे दफ्तर, परिवादियों को दें त्वरित राहत जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 22 फरवरी। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत लक्षित कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने सभी विभागों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की प्रगति जानी। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निर्धारित समय पर पूरा कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को…
Read More
मेवाड़ जनशक्ति दल की वैदिक धर्म सभा आयोजित

मेवाड़ जनशक्ति दल की वैदिक धर्म सभा आयोजित

उदयपुर, 22 फरवरी। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर द्वारा सनातन वैदिक धर्म सभा का आयोजन का शुभारंभ किया गया इसी को देखते हुए आज सुबह ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के राहुल मेघवाल मार्गदर्शक मेवाड़ जनशक्ति दल की अनुशंसा पर नरेश कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद परिवाजक द्वारा ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान निशुल्क कोचिन सेंटर में बच्चो के साथ धर्म सभा वैदिक पाठशाला हुई जिसमे गिरीश जोशी ने बताया कि 22, 23, 24 फरवरी निंबार्क कॉलेज सूरज पोल पर शाम 5ः00 बजे से 7ः00 बजे तक वैदिक धर्म सभा पाठशाला का आयोजन रहेगा जिसमें सभी वर्ग समाज धर्म संगठन के लोग सादर…
Read More
उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को नीम अनुसंधान एवं प्रचार प्रसार के लिए लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड

उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को नीम अनुसंधान एवं प्रचार प्रसार के लिए लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड

नई दिल्ली में हाल ही संपन्न अंतरराष्ट्रीय नीम समिट 2024 जो कि विश्व नीम संगठन द्वारा आयोजित की गई। इसमें उदयपुर के डॉ. ब्रह्मानंद व्यास को लाइफटाइम कमिटमेंट अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. व्यास को यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान भारत सरकार के डॉ.हिमांशु पाठक द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार के एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर डा. पी के सिंह विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन में 200 से अधिक डेलीगेट ने भाग लिया। डॉ. व्यास को यह सम्मान उनके शोध कार्य नीम लेपित यूरिया, नीम आधारित कीटनाशक विकसित करने हेतु एवं…
Read More
पीओके का भारत में विलय कब तक-हिमालय परिवार

पीओके का भारत में विलय कब तक-हिमालय परिवार

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर सौंपा ज्ञापन   उदयपुर, 22 फरवरी। उदयपुर संघ के वरिष्ठ प्रचारक और हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में समस्त भारत के समस्त जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय हिमालय परिवार संस्था के द्वारा, पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में जल्दी से जल्दी विलय करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल को सौंपा। हिमालय परिवार के प्रदेश मंत्री अरविंद जरौली , प्रदेश उपाध्यक्ष रमन शुद  तथा चित्तौड़ प्रांत संयोजक डॉ. सुशील निंबार्क के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौपा गया ।  ज्ञापन में मांग की गई कि देश…
Read More
मतदाता जागरूकता अभियान में बैंकों के सहयोग के लिए हुई चर्चा

मतदाता जागरूकता अभियान में बैंकों के सहयोग के लिए हुई चर्चा

उदयपुर, 22 फरवरी। भारतीय स्टेट बैंक के मधुबन स्थित मार्गदर्शी बैंक कार्यालय में ज़िले में संचालित समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ वोटर हेल्पलाइन ऐप के संचालन एवं मतदाता जागरूकता अभियान में बैंकों के सहयोग के लिए गुरुवार को अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। जैन ने बताया कि बैठक में वोटर हेल्पलाइन एप के संचालन के प्रशिक्षण के अलावा बैंको के माध्यम से सरकार द्वारा समर्थित ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के अलावा वार्षिक साख योजना 2024-25 की कार्य योजना, 100 प्रतिशत डिजिटल डिस्ट्रिक्ट योजना एवं भारतीय रिज़र्व बैंक…
Read More
वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से दिया प्रशिक्षण

वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से दिया प्रशिक्षण

उदयपुर, 22 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप प्रकोष्ठ सह प्रभारी एवं आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जिला स्वीप प्रभारी श्रीमती कीर्ति राठौड के मार्गदर्शन में नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया,  जिसमें राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.महामाया प्रसाद चौबीसा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एनआईसी आईटी डिपार्टमेंट से डॉ. प्रणय कुमार ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से…
Read More
बीएन के विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

बीएन के विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को उदयपुर 22 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री चंचल मिश्रा के निर्देशन में 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस एवं अन्य माध्यमों से अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने एवं निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किये जा रहे है। भूपाल नोबल विधि महा विद्यालय के…
Read More
पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 20 प्रकरण निस्तारित

पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 20 प्रकरण निस्तारित

1 लाख 90 हजार के अंतरिम पीड़ित प्रतिकर के अवार्ड पारित उदयपुर, 22 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री चंचल मिश्रा की अध्यक्षता में पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमएसीटी कोर्ट प्रथम न्यायाधीश गोपाल बिजोरिवाल, श्रम न्यायाधीश महेन्द्र कुमार, सीजेएम सुरेन्द्र चौधरी, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, पुलिस अधिकारी माधुरी वर्मा उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा…
Read More
error: Content is protected !!