पालिका में कार्यरत संविदा कार्मिको के बकाया मानदेय व टेण्डर को लेकर सौंपा ज्ञापन
फतहनगर। पालिका में कार्यरत संविदा कार्मिको के बकाया मानदेय व टेण्डर को लेकर आज संविदा कार्मिकों ने सांसद सी.पी.जोशी के नाम एक ज्ञापन विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल को सौंपा। इस ज्ञापन में इन कार्मिकों ने बताया कि पालिका में कार्यरत संविदा कार्मिक विगत 10-12 वर्षों से प्लेसमेंट एजेन्सी के मार्फत सेवाएं दे रहे है। वर्ष 2023-24 में पालिका द्वारा श्री गणपति सिक्योरिटी सर्विसेज को पालिका कार्यालय में कार्मिक सप्लाई हेतु दिनांक 01.09.2023 को कार्यादेश जारी किया गया। सभी ठेका कार्मिको को दिनांक 30.06.2024 तक का भुगतान नियमित किया। माह अगस्त 2023 का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया। दिनांक…
