इसी महीने आवागमन के लिए खुल जाएगा लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर मार्ग
-सुभाष शर्मा उदयपुर, 04 मार्च। लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर मार्ग पर इसी महीने के अंत में लोगों के आवागमन के लिए खुल जाएगा। सोमवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने इस सड़क का निरीक्षण कर बकाया काम को देखा। लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर को जोड़ने के लिए साठ फीट चौड़ी सड़क का काम जारी है। शहर विधायक ने सोमवार को यूडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने को लेकर जानकारी ली। बताया गया कि इस मार्ग के बीच सड़क की चौड़ाई ज्यादा होने पर…
