Year: 2024

कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ डोटासरा को सूत की माला, तिरंगी पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ डोटासरा को सूत की माला, तिरंगी पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

उदयपुर /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिनांक 7 मार्च 2024 स्पेशल फ्लाइट से उदयपुर महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया ने बताया कि खरगे प्रातः10:15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 11:30 उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। तथा डबोक हवाई अड्डे से 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:00 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी बांसवाड़ा पहुंचेंगे। जहां राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे। तथा दोपहर 2:00 बजे  बांसवाड़ा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2:30 बजे उदयपुर महाराणा प्रताप लोगों का एयरपोर्ट पर पहुंच 3:45 दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।…
Read More
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवांछित गतिविधियों व व्यय पर रहे पैनी नजर

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवांछित गतिविधियों व व्यय पर रहे पैनी नजर

लोकसभा आम चुनाव- 2024 एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी और एईओ प्रशिक्षण उदयपुर, 6 मार्च। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में सुखाड़िया रंगमंच सभागार में निर्वाचन के दौरान अवांछित गतिविधियों की रोकथाम, जब्ती कार्यवाहियों तथा चुनाव व्यय पर्यवेक्षण को लेकर गठित टीमों का प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहप्रभारी तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्तों, स्थैतिक…
Read More
नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्री मेला आज से

नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्री मेला आज से

फतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम ढूंढिया नांदोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर महाशिवरात्री मेला गुरूवार से शुरू हो जाएगा। समिति अध्यक्ष मांगीलाल चैबीसा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे 7 मार्च को प्रातः 7 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 10 बजे हवन यज्ञ होगा तथा 11 बजे आतिशबाजी के साथ धूमधाम से महाशिवरात्रि के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा। मेले का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़…
Read More
योग महोत्सव 8 मार्च से : शिरकत करेंगे देश-विदेशे में विख्यात योग गुरु

योग महोत्सव 8 मार्च से : शिरकत करेंगे देश-विदेशे में विख्यात योग गुरु

उदयपुर।  आयुष मंत्रालय भारत सरकार, केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद एवं संस्कृति विकास संस्थान के तत्त्वाधान में उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन 8,9,10 मार्च को गाँधी ग्राउंड में होगा । 8 मार्च को शिवरात्री के पुनित अवसर पर योग महोत्सव का उद्घाटन प्रातः 10 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केद्रीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी उपस्थित होंगे। सायं 6 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रवीण मेहता द्वारा भक्ति योग संध्या एवं विशेष रुद्र पूजन का आयोजन होगा। तीन दिनों के तकनीकि सत्रों में योग विशेषज्ञ श्री वर्धन, अमोघ लीला प्रभु, डॉ लक्ष्मी नारायण…
Read More
कृषि को विश्वस्तरीय वृहद अर्थव्यवस्था बनाने का सर्वोत्तम समय: डाॅ. गौतम

कृषि को विश्वस्तरीय वृहद अर्थव्यवस्था बनाने का सर्वोत्तम समय: डाॅ. गौतम

तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार आरंभ कृषि स्तरीकरण के लिए जलवायु स्मार्ट कृषि की ओर कदम बढ़ाने होंगे उदयपुर, 5 मार्च। डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद सेन्ट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (आरपीसीएयू) समस्तीपुर, बिहार के चांसलर डाॅ. पी.एल. गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2047 में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप मे आना है। कृषि और ग्रामीण क्षेत्र सतत विकास के अभिन्न और आवश्यक घटक हैं। इसमें किसानों की आजीविका में सुधार, गरीबी कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और संसाधनों और अवसरों के समान वितरण को बढ़ावा देना शामिल है। ये लक्ष्य…
Read More
कुलपति ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन

कुलपति ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन

उदयपुर, 5 मार्च। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा में प्रयोगशाला हेतु एक लाख रुपए से अधिक की प्रयोगशाला सामग्री एवं उपकरण भेंट किए। वहीं प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए एवम् विज्ञान को जीवन में व्यावहारिक रूप से लागू करना चाहिए। उन्होंने अपना बचपन याद करते हुए कहा कि बाल्यकाल जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है, इस उम्र में हमें सदैव सीखने की जिज्ञासा को विकसित करते रहना चाहिए और जीवन…
Read More
मामादेव में रॉक फॉस्फेट परियोजना की पर्यावरण स्वीकृति को लेकर जनसुनवाई

मामादेव में रॉक फॉस्फेट परियोजना की पर्यावरण स्वीकृति को लेकर जनसुनवाई

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित जिला कलक्टर ने सुने आमजन के सुझाव व शिकायतें कंपनी प्रतिनिधियों ने किया आश्वस्त उदयपुर, 5 मार्च। उदयपुर जिले की कुराबड़ तहसील के ग्राम मामादेव में प्रस्तावित रॉक फॉस्फेट परियोजना की पर्यावरण स्वीकृति को लेकर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की उपस्थिति में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मामादेव परिसर में जनसुनवाई हुई। इसमें आमजन ने क्षेत्र की पर्यावरणीय परिस्थितियों के यथासंभव संरक्षण की पैरवी करते हुए परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की मांग रखी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल उदयपुर…
Read More
संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान के माध्यम से डाला प्रकाश उदयपुर, 05 मार्च। शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार सौ दिवसीय कार्ययोजना अंतर्गत जिला परिषद सभागार में मंगलवार को संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रमुख ममता कुंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ बालगोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं…
Read More
जिला कलक्टर ने जागरूकता रथ को किया रवाना

जिला कलक्टर ने जागरूकता रथ को किया रवाना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना उदयपुर, 5 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ श्रीमती कीर्ति राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले की 23 चयनित ग्राम पंचायतों में जाएगा। जिसमें संबंधित पंचायतों में सांस्कृतिक दल द्वारा कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा…
Read More
खादी व ग्रामोद्योग आयोग की ओर से विद्या भवन पॉलिटेक्निक में शिविर आयोजित

खादी व ग्रामोद्योग आयोग की ओर से विद्या भवन पॉलिटेक्निक में शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री रोजगार  सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ ले युवा वर्ग उदयपुर 5 मार्च। युवा वर्ग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर स्वयं, परिवार व देश को आगे बढ़ाएं। यह विचार खादी और ग्रामोद्योग आयोग ,भारत सरकार द्वारा विद्या भवन पॉलिटेक्निक सभागार में आयोजित पीएमईजीपी मार्गदर्शन व प्रोत्साहन शिविर में आयोग  के समन्वयक महेंद्र कुमार ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के स्वरोजगार के लिए भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्रालय ने विविध योजनाएं प्रारम्भ की है। पीएमईजीपी योजना की सफलता से प्रभावित होकर भारत सरकार…
Read More
error: Content is protected !!