Year: 2024

लखपति दीदीयों का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

लखपति दीदीयों का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर, 11 मार्च। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री द्वारा संवाद एवं लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार को उदयपुर जिले के समस्त ब्लॉक में किया। कार्यक्रम में हर सीएलएफ एवं ग्राम संगठन स्तर पर 100-150 समूह की महिलाओं ने संवाद में भाग लिया। जिला स्तरीय संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम एनआईसी में जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 60 महिलाओं को संवाद सुनाया व दिखाया गया। जिन लखपति दीदीयों की समूह में जुड़ने के बाद वार्षिक आय 1.5 से 2 लाख हुई उनको सम्मान पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम पश्चात जिला…
Read More
बैंक संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक में वार्षिक साख योजना 2024-25 पर हुई चर्चा

बैंक संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक में वार्षिक साख योजना 2024-25 पर हुई चर्चा

जिले में 11915 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य उदयपुर, 11 मार्च। मार्गदर्शी बैंक कार्यालय उदयपुर की ओर से बैंक संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक सोमवार को जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला परिषद सीईओ व अन्य अधिकारियों ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक साख योजना का विमोचन एवं अनुमोदन किया। बैठक में जिले की जमा-अग्रिम के मूलभूत आकड़ों, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण उपलब्धि, साख-जमा अनुपात, कृषि ऋण एवं अन्य सरकारी योजनाओं पर चर्चा एवं उपलब्धि की समीक्षा की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन ने…
Read More
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए साझा प्रयासों पर सहमति

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए साझा प्रयासों पर सहमति

लोकसभा आम चुनाव- 2024 - उदयपुर और गुजरात के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बॉर्डर बैठक - वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े गुजरात के अधिकारी उदयपुर, 11 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव - 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की बॉर्डर बैठक सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुई। कांफ्रेंस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले की करीब 185 किलोमीटर सीमा गुजरात…
Read More
निःशुल्क साइकिल वितरणः सनवाड़ में साइकिलें पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

निःशुल्क साइकिल वितरणः सनवाड़ में साइकिलें पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

फतहनगर। राज्य सरकार की योजना अनुसार सोमवार को सनवाड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की बालिकाओं को निःशुल्क साईकिलों का वितरण समारोहपूर्वक किया गया। साइकिलें पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग के अनुसार साइकिल वितरण समारोह में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए माॅटीवेट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानसिंह राव ने की। पीटीए अध्यक्ष पारस तांतेड़, भामाशाह मांगीलाल बडालमिया,पुष्पेन्द्र बड़ालमिया,एसएमसी अध्यक्ष मदनलाल तेली आदि अति विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी भगवानलाल माली व संजय विश्लोत…
Read More
तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आज से

तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आज से

उदयपुर। योग सेवा समिति व डॉ. सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट योग सेवा समिति द्वारा डॉ. सुन्दरलाल दक की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मल्लतालाई स्थित येग सेवा समिति परिसर में 12 मार्च से तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। समिति की प्रेम दक ने बताया कि शिविर में योगाचार्य विजय बहादुर यादव सभी को प्रातः 7 से 8 बजे तक विभिन्न प्रकार के योग करवायेंगे। इस अवसर पर काढ़ा वितरण भी किया जायेगा।
Read More
श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्मल मालवी व कार्याध्यक्ष शांतिलाल गंगावत’

श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्मल मालवी व कार्याध्यक्ष शांतिलाल गंगावत’

आदिनाथ जंयती पर 3 को निकलेगी शोभायात्रा,होगा कवि सम्मेलन उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा आगामी 3 अप्रेल को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदिनाथ जयंती प्रथमेश 2024 का सकल जैन समाज के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा,स्वामिवात्सलय, कवि सम्मेलन के साथ प्रतिवर्ष की भाँति मनाया जायेगा। इस सन्दर्भ में संस्थान की ओर से श्री नेमिनाथ जिनालय परिसर में आयोजित बैठक में उदयपुर नगर के सभी नवयुवक एवम् महिला मंडल ने भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यकाल हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर परं सरंक्षक पारस  सिंघवी की गरिमामयी उपस्थित में सभी पदों पर निर्विरोध…
Read More
उदयपुर इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न,प्रिंस दक बनें निर्विरोध अध्यक्ष

उदयपुर इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न,प्रिंस दक बनें निर्विरोध अध्यक्ष

उदयपुर। उदयपुर इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के वर्ष 2024-26 के लिये के अध्यक्ष एंव अन्य पदों के लिये आज चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव समिति के सदस्य रमेश शाह, सुरेश धोका, के. के. गुप्ता, भारत नागोरी एवं आशु अग्रवाल ने निर्धारित समय पर अन्य किसी सदस्य का नामांकन नहीं आने पर एकमात्र निर्विरोध प्रत्याशी लेकसिटी नेक्स्ट के प्रिंस दक वर्ष 2024- 26 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नए अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर 1 अप्रैल 2024 से अपना कार्यभार संभालेंगे।
Read More
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों एवं विधायकों के संग किए अयोध्या में रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों एवं विधायकों के संग किए अयोध्या में रामलला के दर्शन

अयोध्या/जयपुर, 11 मार्च। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों और विधायकों के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर देश- प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री शर्मा जब मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या पहुंचे तो एकबारगी ऐसा लगा मानो श्रीरामलला सरकार के द्वार पर उनके दर्शन करने पूरी राजस्थान सरकार ही पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम हमारी आस्था के केन्द्र हैं, वे हमारे रोम-रोम…
Read More
जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए अधिकारी नियुक्त

जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए अधिकारी नियुक्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव, 2024 के लिये शीघ्र ही चुनाव की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राज्य मे आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जायेगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल ने आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए जिला परिषद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्र के लिए, नगर निगम आयुक्त को शहरी क्षेत्र, नगर विकास प्रन्यास सचिव को उदयपुर शहरी क्षेत्र और स्थानीय निकाय उपनिदेशक को संबंधित नगरपालिका क्षेत्र हेतु नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि वे…
Read More
कार्यशाला में विद्युत कर्मियों को बताएं सुरक्षा के उपाय

कार्यशाला में विद्युत कर्मियों को बताएं सुरक्षा के उपाय

उदयपुर, 11 मार्च। अजमेर वि़द्युत वितरण निगम में नवाचार के तहत कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिये पटेल सर्कल सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ निगम के संभागीय मुख्य अभियंता गिरीश कुमार जोशी व एमबी अधीक्षक आर.एल.सुमन, ने किया। जोशी ने उपस्थित अधिकारियों को इस वर्कशॉप का लाभ लेते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अधिक से अधिक जानकारी देने पर बल दिया ताकि विभाग में होने वाले इलेक्ट्रोक्यूशन से कर्मचारी एवं जनता के जीवन को बचाया जा सके। यह कार्यशाला राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के नियमों के अनुरूप प्रारंभ की गई। इस अवसर पर एमबी अधीक्षक डॉ.सुमन ने बताया कि सीपीआर की…
Read More
error: Content is protected !!