आम आदमी की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं : मीणा
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा की गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित हुई उदयपुर। 27 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा के समर्थन में बुधवार को गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के नांदेशमा, पुनावली, सायरा, भोमट देवला एवं बेकरिया मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उदयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा ने कहा कि मैं आमजनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। मैंने 35 वर्षो की प्रशासनिक सेवा में भी आम…
