जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने किया संसदीय क्षेत्र का गहन दौरा
मेड़ता, जैतारण, ब्यावर में पहुँचकर किए कई निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ देखी चुनावी व्यवस्थाएं चुनाव में कोई चूक न रहे, पूर्ण सावधानी के साथ तैयारियां सम्पन्न करें -कलक्टर राजसमंद। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन दिन-रात तैयारियों में जुटा है। 26 अप्रैल को मतदान है और इसमें अब अधिक समय शेष नहीं है। इधर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों के ब्यावर, मेड़ता, डेगाना और जैतारण विधानसभा क्षेत्र भी सम्मिलित हैं जिस वजह से चुनाव का दायरा व्यापक हो गया है। मतदान के दौरान और उसके पश्चात समन्वय…
