चित्तौडगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में वल्लभनगर विधानसभा के भिंडर में हुई विशाल जनसभा।

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

कांग्रेस ने अकबर को महान बताया, सनातन का अपमान किया, मतदान दिवस भाजपा को वोट दे और ऐसे विचार रखने वालों को वोट की पेटी में दफन करें – सीपी जोशी
भाजपा की मोदी सरकार में विकास के साथ कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम हुआ – सीपी जोशी

उदयपुर।, 22 अप्रैल। चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के समर्थन में आज वल्लभनगर विधानसभा के भिंडर में विशाल जन सभा का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राज्य सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक उदयलाल डांगी, गोवर्धन वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर, पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती दीपेंद्र कौर एवं हिम्मत सिंह झाला सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचित अरुण सिंह ने कहा कि आपके सांसद सीपी जोशी हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहें है। जब भी मैं संसद में सीपी जोशी को देखता था तो हमेशा उनके हाथों में एक मोटी फाईल दिखाई देती थी मै समझता था कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते राजस्थान के विकास कार्यों के संबंध में होंगी, लेकिन ये सभी फाइलें चित्तौड़गढ के विकास कार्यों से संबंधित हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण की दिशा में लगातार मजबूत कदम उठा रहें है। अब 70 साल से अधिक के प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, 14 करोड घरों तक नल से पीने का जल पहुंच गया है आने वाले समय में दूर दराज के गांवों को भी नल से पीने का पानी मिलेगा। अगले पांच सालों तक देश के हर गरीब व्यक्ति को मुफ्त अनाज देने का संकल्प लिया है। अगले पांच सालों में हर घर में पाईप लाईन के माध्यम से गैस भेजी जाऐगी। गरीबों की आमदनी कैसे बढ़ें, बिजली का बिल जीरो किस प्रकार हो, भाजपा के संकल्प पत्र में है कि एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के घर का बिल सोलर पावर के माध्यम से जीरो होगा साथ ही आमदनी भी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबर को महान बताया, सनातन का अपमान किया और राम को काल्पनिक बताया। पूर्व में प्रदेश की कंांग्रेस सरकार ने भी भगवा पताका पर प्रतिबंध लगाने का दुस्साहस किया, हिन्दू त्यौहारों पर प्रतिबंध लगाने और डीजे बजाने पर रोक लगाने का काम किया था। मतदान दिवस का दिन सिर्फ सांसद चुनने का ही नहीं बल्कि इस प्रकार की सोच रखने वालों को वोट की पेटी में दफन करने का दिन है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने देश में विकास के साथ जो सबसे महत्वपूर्ण काम किया वह कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाने का किया है। मोदी सरकार में सनातन का डंका देश-दुनिया में बज रहा है। आबूधाबी जैसे मुस्लिम राष्ट्र में भी भव्य और दिव्य मंदिर बनता है तो उसकी आधारशीला भी हमारे प्रधानमंत्री रखते है और पाटोत्सव में भी प्रधानमंत्री जाते है। मेरा दावा है कि नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बाबर का बच्चा भी जय श्रीराम बोलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जितना विकास पिछले दस सालों में हुआ उतना कांग्रेस के 60 सालों में भी नही हुआ। चित्तौडगढ़ एकमात्र ऐसा संसदीय क्षेत्र होगा जहां पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा केन्द्रीय सड़क निधि की सड़के आई है। 2014 में यहां के एयरपोर्ट से जहां 4 फ्लाईट उडती थी, आज 19 उडती है। अब यहां का डबोक एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे बहतरीन एयरपोर्ट बनेगा।

सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस सालो में यहां विकास के कई आयाम स्थापित किए है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, सीआरएफ की सड़कें, हाईवे, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, विवेकानंद स्कूल, एकलव्य मॉडल स्कूल, मेडिकल कॉलेस सहित हर क्षेत्र में विकास के काम हुए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सनातन के लिए, राष्ट्र के लिए, विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, स्वस्थ भारत के लिए समृद्ध भारत के लिए, सशक्त भारत के लिए भाजपा को वोट देना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!