Year: 2024

’म्हारो केणों – वोट देणों नुक्कड़ नाटक का मंचन’

’म्हारो केणों – वोट देणों नुक्कड़ नाटक का मंचन’

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल द्वारा आज फतहसागर पाल पर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने हेतु ’म्हारो केणों-वोट देणों’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। राजस्थान के उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र में 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने एक वोट के महत्व को समझाने हेतु सेंट ग्रिगोरियस स्कूल प्रबंधन ने स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के सहयोग से आज शाम फतहसागर पाल पर एक प्रेरक और मनमोहक नुक्कड़ नाटक की मेजबानी की। शहर में मतदान जागरूकता बढ़ाने और मतदाता भागीदारी को अधिकतम करने…
Read More
दूरस्थ स्थानों से आने वाले मतदान कर्मियों को नही पड़ेगा भटकना

दूरस्थ स्थानों से आने वाले मतदान कर्मियों को नही पड़ेगा भटकना

24 अप्रैल की रात्रि से 26 अप्रैल की रात्रि तक जिला मुख्यालय पर होगी रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समुचित प्रबंध के दिए निर्देश उदयपुर, 22 अप्रेल। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों हेतु रात्रि विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु मतदान कार्मिक कल्याण प्रकोष्ठ को निर्देश जारी किए है। जारी निर्देशानुसार मतदान दलों में जाने हेतु दूरस्थ क्षेत्रों से 24 अप्रैल को रात्रि में उदयपुर आने वाले तथा मतदान समाप्ति के पश्चात दिनांक 26 अप्रैल को रात्रि…
Read More
 36 नन्हे बच्चों को किया शी सर्किल इंडिया ने सम्मानित

 36 नन्हे बच्चों को किया शी सर्किल इंडिया ने सम्मानित

उदयपुर। शी सर्किल इंडिया द्वारा आयोजित सुपर किड्स अवार्ड में शहर के 36 प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शी सर्किल इंडिया की संस्थापक तारिक भानुप्रताप ने बताया कि शहर में कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं जो की पढ़ाई,खेल, आर्ट, म्यूजिक, डांस, मॉडलिंग आदि कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे हैं इसी सोच के साथ सुपर किड्स अवार्ड का आयोजन होटल रेडिएंट ग्लोबस सरदारपुरा में रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी उदयपुर (एसीबी) राजेंद्र गोयल, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सुपुत्री मोहलक्षिका मेवाड़ थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5 से 15 साल…
Read More
व्यवसाय को नई उंचाईयों पर ले जानंे का नया मंच बनेगा बिजनेस सर्कल इंडिया-मुकेश माधवानी

व्यवसाय को नई उंचाईयों पर ले जानंे का नया मंच बनेगा बिजनेस सर्कल इंडिया-मुकेश माधवानी

बिजनेस सर्कल इंडिया हुआ उदयपुर में लांच उदयपुर। व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को व्यापार बढ़ोतरी, अनुभव आदान प्रदान सहित विविध विषयों पर उनके हित के लिए और मंच प्रदान करने के लिए बनाए गए बिजनेस सर्कल इंडिया की ग्रैंड लॉन्चिंग उदयपुर के रेडिसन ग्रीन होटल में सदस्यों और शहर के विशिष्ट नागरिकों के बीच हुई। इस अवसर पर बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक एवं उदयपुर के चौप्टर अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि बिजनेस सर्कल इंडिया एक नई यात्रा की शुरुआत है। यह ग्रुप सदस्यों के व्यवसाय को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक मंच बनेगा, जहां हम…
Read More
महावीर जयंती सेक्टर तीन में बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ संपन्न

महावीर जयंती सेक्टर तीन में बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ संपन्न

उदयपुर-जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्रवण भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती वर्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर तीन के तत्वाधान में बड़े ही उल्लास व समारोह पूर्वक मनाई गई। इस आशय की जानकारी श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया ने हमारे विशेष संवाददाता को दी व बताया कि बड़े सवेरे 7:00 बजे उपनगर सेक्टर तीन के सभी श्रावक महिलाएं बच्चे सज धज कर जैन मंदिर के पास एकत्र हुए यहां से प्रभात फेरी के रूप में भगवान महावीर स्वामी के जयकारे एवं गीतों की स्वर लहरियों सहित प्रारंभ हुआ।मंत्री लोढ़ा ने बताया कि इस महावीर जयंती पर कल समग्र जैन…
Read More
हनुमान जन्मोत्सव पर फतहनगर में आज होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव पर फतहनगर में आज होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

फतहनगर। हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बजरंग मंडल श्री सिद्ध हनुमान मंदिर फतहनगर के कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर पर प्रातः 06.30 बजे पूजा, अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा जबकि प्रातः 08.30 बजे सामुहिक सुन्दरकाण्ड पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण एवं प्रातः 11 बजे श्री हनुमान मंदिर, संजय कॉलोनी, इंटाली चैराहा से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मार्ग इंटाली चैराहा, मैन चैराहा, प्रताप चैराहा, हिमाड़िया बावजी, नीलकण्ठ महादेव मंदिर होते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर रहेगा। दोपहर बाद 03.00 बजे शोभायात्रा समापन पर श्री सिद्ध हनुमान…
Read More
बाँसवाड़ा : हथेलियों पर मेहन्दी से अंकित किए अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरक संदेश

बाँसवाड़ा : हथेलियों पर मेहन्दी से अंकित किए अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरक संदेश

बाँसवाड़ा, 22 अप्रेल/मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरुक करने में बांसवाड़ा की आधी दुनिया भी पीछे नहीं है। गायत्री मण्डल की महिला शाखा ‘पीताम्बरा शक्ति’ की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के समूहों द्वारा मतदाताओं में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर लोकचेतना गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत ‘पीताम्बरा शक्ति’ समूह की महिलाओं ने श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार रात मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से मेहन्दी से अपनी हथेलियों पर मतदाता जागरुकता से जुड़े विभिन्न संदेश मेहन्दी से लिखवाकर इनका सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इसके…
Read More
 चल विज्ञान प्रयोगशाला  का उद्घाटन 24 को

 चल विज्ञान प्रयोगशाला  का उद्घाटन 24 को

उदयपुर। विज्ञान समिति अशोक नगर द्वारा संचालित की जाने वाली नवीन "चल विज्ञान प्रयोगशाला" का उद्घाटन असम के राज्यपाल महामाहिम श्री गुलाबचंद कटारिया बुधवार दिनांक 24. अप्रैल 2024 को सायंकाल 4:00 बजे करेंगे। चल विज्ञान प्रयोगशाला प्रभारी प्रोफेसर महीप भटनागर ने बताया कि इंदिरा आईवीएफ की कारपरेट सोशियल रिस्पासिबिलिटी के अंतर्गत बनाई गई इस चल प्रयोगशाला मे कक्षा 5 से 12वीं तक विज्ञान के सभी संकायों से संबंधित प्रयोग विद्यार्थी स्वयं कर पायेगा व इसका उपयोग उदयपुर संभाग की 20 किलोमीटर परीधि मे आने वाले सभी विद्यालय कर पायेगे विशेषत: वो जिनकी स्वयं की प्रयोगशाला विकसित नहीं है। कुल प्रमुख…
Read More
प्रदूषण को कम करने के लिए हमें अपनी डेली रूटीन में बदलाव लाने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

प्रदूषण को कम करने के लिए हमें अपनी डेली रूटीन में बदलाव लाने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

विश्व पृथ्वी दिवस : पृथ्वी के पुनर्स्थापन व सरंक्षण पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन धरती को जैविक इकाई मानकर गतिविधियां ठीक करें - प्रो. सारंगदेवोत पर्यावरण को बचाने के लिए हर तबके को आगे आना होगा क्योंकि एक पेड़ से हर दिन मिलती है 230 लीटर ऑक्सीजन जिससे बचती है कई जिंदगियां - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 22 अप्रैल / विश्व पृथ्वी दिवस पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से सोमवार को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस : पृथ्वी के पुनर्स्थापन व सरंक्षण पर एक…
Read More
लेकसिटी के समृद्ध अतीत, शिल्प—स्थापत्य को देखकर गौरवान्वित हुए युवा

लेकसिटी के समृद्ध अतीत, शिल्प—स्थापत्य को देखकर गौरवान्वित हुए युवा

नाइट हेरिटेज वॉक में उमड़ा उत्साह उदयपुर, 22 अप्रैल। लेकसिटी के समृद्ध शिल्प—स्थापत्य, कला—संस्कृति, बेनजीर परंपराओं के साथ—साथ पाक कला प्रविधियों से देश—दुनिया के साथ साथ शहरवासियों और भावी पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से नाइट हेरिटेज वॉक व ओल्ड सिटी फूड ट्रेल का आयोजन किया गया। शहर के युवा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की पहल पर आयोजित इस नाइट हेरिटेज वॉक व ओल्ड सिटी फूड ट्रेल में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हुए। हेरिटेज वॉक के संयोजक तथा युवा प्रतिभावान ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर संदीप राठौड़ ने बताया कि शहर की समृद्ध विरासत…
Read More
error: Content is protected !!