चीन से लौट कर आए फोर्टी और फ्लोरेट के प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक संभावनाओं पर किया मंथन
उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी ) और इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी फ्लोरेट की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों फोर्टी और फ्लोरेट की ओर से की गई चीन की व्यावसायिक यात्रा पर मंथन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए उसके औद्योगिक विनिर्माण प्रक्रिया को समझना होगा। इसलिए हमने इस दौर में कम लागत में ज्यादा उत्पादन की प्रक्रिया को समझने की कोशिश की। हम प्रयास करेंगे की राजस्थान के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास में हम चीन से बेहतर प्रणाली का इस्तेमाल कर सकें।…
