Year: 2024

कलक्टर द्वारा गठित कमेटी ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

कलक्टर द्वारा गठित कमेटी ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

उदयपुर, 6 मई। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल द्वारा गठित कमेटी ने सोमवार को विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर के निर्देशन में कमेटी सदस्य जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र उदयपुर के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यालयों में कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वक्त निरीक्षण संबंधित कार्यालय में जो अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनकी रिपोर्ट निरीक्षण प्रतिवेदन में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित…
Read More
इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की तैयारी बैठक

इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम की तैयारी बैठक

उदयपुर, 6 मई। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय उदयपुर के संयोजन में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का डीएलईपीसी का जिला स्तरीय आयोजन 8 व 9 मई को महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय गोवर्धन विलास में किया जाएगा जिसमें उदयपुर जिले के 2022-23 में चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी की मुरलीधर चौबीसा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संबंधी तैयारी बैठक एमजीजीएस गोवर्धन विलास में रखी गयी। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ पालीवाल के नेतृत्व में कार्यों का आवंटन किया गया। बैठक में राजेश सैनिक, जीवन लाल मेघवाल, किरण बाला जीनगर, कुसुम रावल, भूपेंद्र कौर, राजमल दक, रेणुका थिओफ्लस, मुकेश पारख,…
Read More
वन्यजीव गणना 23 को

वन्यजीव गणना 23 को

उदयपुर, 6 मई। वर्ष 2024 की वन्यजीव गणना 23 मई से प्रातः 8 बजे से 24 मई प्रातः 8 बजे तक वन्यजीव गणना की जाएगी। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि वन्यजीव अभयारण्य जयसमंद, सज्जनगढ़, फुलवाडी की नाल, कोटड़ा मे वन्यजीव गणना की जाएगी। इस गणना में भाग लेने के इच्छुक वन्यजीव प्रेमी या स्वयंसेवक कार्यालय की मेल आईडी डीसीएफडब्ल्यूएलयूडीजेड एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम एवं कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासनिक अधिकारी हितेश सक्सेना के मोबाईल नंबर 8949034518 पर सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है। आवेदन में अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं पता 15 मई को सुबह…
Read More
योगोत्सवः प्रताप गौरव केंद्र बना योगाभ्यास का साक्षी

योगोत्सवः प्रताप गौरव केंद्र बना योगाभ्यास का साक्षी

योग दिवस के मद्देनजर पूर्ण प्रोटोकॉल के साथ पूर्वाभ्यास हर वर्ग ने दिखाया उत्साह केबिनेट मंत्री खराड़ी, जिला कलक्टर पोसवाल सहित गणमान्यजनों ने की शिरकत उदयपुर, 6 मई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अभ्यास के लिए योग दिवस पूर्व अभ्यास श्रृंखला चलाई जा रही है, ताकि 21 जून को पूर्ण भव्यता के साथ योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। इसी क्रम में सोमवार को आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, संस्कृति विकास संस्थान एवं प्रताप गौरव केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय तीर्थ…
Read More
नीरजा मोदी के दो दिवसीय क्यूरियोसिटी कार्निवल में उमड़ा जनसैलाब

नीरजा मोदी के दो दिवसीय क्यूरियोसिटी कार्निवल में उमड़ा जनसैलाब

उदयपुर। नीरजा मोदी में बच्चों की मौज मस्ती और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ ’क्यूरियोसिटी कार्निवल’ संपन्न हुआ। कार्निवल के दूसरे दिन भी अभिभावकों एवं बच्चों की भारी मात्रा में उपस्थिति रही। अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीखने के दृष्टिकोण से वैज्ञानिक अनुसंधान आधारित यह कार्निवल विद्यार्थियों के लिए जिज्ञासा एवं प्रेरणा स्रोत है। इस दो दिवसीय कार्निवल द्वारा बच्चों ने विज्ञान की विभिन्न शाखाओं  जैसे जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, तारामंडल एवं भू आकृति विज्ञान आदि के गूढ़ रहस्यों के बारे में  प्रदर्शनात्मक विधि से जानकारी हासिल कर ज्ञानवर्धन किया। कार्निवल में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों…
Read More
 मुस्लिम क्रिकेट लीग सीज़न 3 प्रतियोगिता सम्पन्न

 मुस्लिम क्रिकेट लीग सीज़न 3 प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर। ़मुस्लिम क्रिकेट लीग सीज़न 3 का आज समापन हुआ। उदयपुर रॉयल ने 166 रन बनाये और ओरिएंटल क्रिकेट क्लब को 124 पर ऑल आउट कर चैंपियन बना। मुस्लिम क्रिकेट लीग के वसीम शेख, फ़राज़ अली ने बताया कि उदयपुर क्लब के मुनाफ़ शेख ने 76 और तोसिफ़ अरशद ने 39 रन बनाये ओरिएंटल क्रिकेट क्लब के ख़ान ने 3 विकेट लिये। इसके जवाब में ओरिएंटल क्रिकेट क्लब रन का पीछा करते हुए 124 रन पर ऑल आउट हो गयी। उदयपुर रॉयल के गेंदबाज़ मोहम्मद शाकिर ने 3 विकेट तोसिफ़ अरशद और इमरान बेग ने 2 विकेट लिये समारोह में…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के चेयरमेन का सिंगापुर में होगा सम्मान

डी पी एस, उदयपुर के चेयरमेन का सिंगापुर में होगा सम्मान

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के चेयरमेन गोविंद अग्रवाल को देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा ‘साउथ ईस्ट एशिया बिजनेस आइकन‘ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अग्रवाल को यह पुरस्कार शिक्षा के द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंडों को स्थापित कर अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा में अकादमिक स्तर पर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए तथा व्यक्तित्व के विकास हेतु सर्वश्रेष्ठ आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं। जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली पब्लिक स्कूल ने…
Read More
सरस्वती के मार्ग के अन्वेषक वाकणकर थे पुरातत्व और शिक्षा के लिए समर्पित

सरस्वती के मार्ग के अन्वेषक वाकणकर थे पुरातत्व और शिक्षा के लिए समर्पित

इतिहास संकलन समिति ने किया वाकणकर के योगदान को याद उदयपुर, 06 मई। इतिहास के विरोधाभासों को अपनी पुरातात्विक खोजों से झुठलाने वाले और अंग्रेजों द्वारा इतिहास के साथ किए गए कपट को उजागर करने वाले डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर मेवाड़ की भूमि के लाल थे। अपने समय में भारत के सबसे प्रमुख पुरातत्वविद् एवं इतिहासकार डॉ. वाकणकर का जन्म नीमच में 4 मई 1919 को हुआ था। यह क्षेत्र मेवाड़ का भाग है जो आजादी के बाद राज्य के गठन के दौरान मध्य प्रदेश का भाग बना। वाकणकर ने भोपाल के निकट भीमबेटका के प्राचीन शिलाचित्रों का अन्वेषण किया।…
Read More
हीट वेव को लेकर सर्तक और सजग रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता – डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल सीएमएचओ

हीट वेव को लेकर सर्तक और सजग रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता – डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल सीएमएचओ

आमेट में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक राजसमंद, 6 मई। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने ब्लॉक स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को गर्मी के मौसम के मध्येनजर हीट वेव को लेकर सर्तक रहने और सजगता बरतने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा की उपचार के लिये आवश्यक दवाईंया, चिकित्सकीय उपकरणो की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा आशा सहयोगिनीयों के माध्यम से आमजन में हीट वेव से बचाव के उपायो का प्रसार करें। उन्होंने ब्लॉक स्थित सभी चिकित्सा संस्थानो के प्रभारीयो से संस्थान में हीट वेव एवं मौसमी बीमारियों को लेकर…
Read More
मंदिर प्रबंधन : असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्णय

मंदिर प्रबंधन : असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्णय

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर रानी रोड़ उदयपुर पर मंदिर प्रबंधन समिति व सर्व समाजों की  अति आवश्यक बैठक संरक्षक बालुसिंह कानावत व प्रन्यास अध्यक्ष श्री तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विगत लम्बे समय से आसाराम बापू की शिष्या आभा आमेटा व उसके सहयोगियों द्वारा सुनियोजित ढंग से मंदिर परिसर में तोड-फोड कर प्रन्यास द्वारा स्थापित मंदिर की व्यवस्थाओं को भंग कर मंदिर की पवित्रता को अपवित्र करके जनभावना, धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करते हुए सोश्यल मीडिया पर गलत दुष्प्रचार किया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने सर्व समाज के…
Read More
error: Content is protected !!