Year: 2024

स्मैक बेचने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

स्मैक बेचने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाश चन्द्र बोरीवाल वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के निर्देशन में थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा पूर्व में थाना सुखेर सर्कल में डीपीएस रोड पर आरोपी कुन्दन सिंह व गोतम को 8.340 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान श्री मुंगलाराम उ.नि. थाना अम्बामाता द्वारा प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् थाना अम्बामाता से श्री मुंगलाराम उ.नि. मय टीम द्वारा उक्त गिरफ्तारशुदा…
Read More
विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पशु पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पशु पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

फतहनगर। ग्राम पंचायत फलीचड़ा के अधीनस्थ पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजय बडाला द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजलाई,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा खेड़ी के कार्यालय में समस्त संस्थापक रिकॉर्ड,रजिस्टर,भंडार कक्ष,सभी प्रकार के दस्तावेज, फाइले, आवक-जावक रिकॉर्ड सुव्यवस्थित पाया गया। ग्रीष्म कालीन अवकाश के होने से सभी प्रधानाध्यापक को सूचित किया कि वर्षा ऋतु से पूर्व विद्यालय के नालदे खोल देवे और सुव्यवस्थित विद्यालय सामान रखा जाए। इसी क्रम में प्रधानाचार्य बडाला के मार्गदर्शन में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में पशु पक्षियों के लिए भीषण गर्मी…
Read More
कंप्यूटर अनुदेशकों ने विभिन्न समस्याओं के हल हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

कंप्यूटर अनुदेशकों ने विभिन्न समस्याओं के हल हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन फतहनगर। कंप्यूटर अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष विकास पाराशर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंप्यूटर अनुदेशकों की विभिन्न मांगों हेतु मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा को सौंपा गया। ज्ञापन में कंप्यूटर विषय को अनिवार्य करने एवं उसके अंक अंकतालिका में जुड़वाने, कंप्यूटर अनुदेशक को कैडर रिव्यू करवाने, कम्प्यूटर अनुदेशक का पदनाम शिक्षक करवाने एवं वेतन समानता जैसी विभिन्न मांगों को रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि वे मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के साथ होने वाली अगली मीटिंग में इन मुद्दों…
Read More
प्रसिद्ध कथाकार आलम शाह ख़ान की पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी आज

प्रसिद्ध कथाकार आलम शाह ख़ान की पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी आज

उदयपुर 16 मई। प्रसिद्ध कथाकार प्रोफेसर आलमशाह खान की 21वी पुण्यतिथि के अवसर पर आलम शाह खान यादगार समिति की ओर से शुक्रवार 17 मई को शाम 5 बजे माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय सभागार में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आलम शाह खान यादगार समिति की तराना परवीन ने बताया कि इस संगोष्ठी में देश के जाने-माने साहित्यकार व समयान्तर पत्रिका के मुख्य संपादक पंकज बिष्ट मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का विषय “वर्तमान परिदृश्य और प्रतिरोध का साहित्य“ रखा गया है जिसमें जयपुर के फारूक अफरीदी, रेनू व्यास और उदयपुर के साहित्यकार भी विचार व्यक्त…
Read More
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम : सरकारी विद्यालय भी नहीं रहे पीछे

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम : सरकारी विद्यालय भी नहीं रहे पीछे

सराड़ा के स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान उदयपुर, 16 मई। हाल ही जारी हुए सीबीएसई 12वीं एवं 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में आम धारणा के उलट ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने में पीछे नहीं रहे। सराड़ा क्षेत्र हाल सलूंबर जिले के स्वामी विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड एवं 10वीं बोर्ड कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल पंड्या ने बताया कि 12वीं में नामांकित 9 में से 9 छात्र प्रथम श्रेणी से,…
Read More
 डी पी. एस, उदयपुर के छात्रों ने स्वास्थ्य शिविर में जाना अच्छे स्वास्थ्य का राज

 डी पी. एस, उदयपुर के छात्रों ने स्वास्थ्य शिविर में जाना अच्छे स्वास्थ्य का राज

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में आयोजित किये गये तीन दिवसीय स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ऋषि कपूर, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ हरप्रीत सिंह, वरिष्ठ बाल चिकित्सक डॉ.संजय मांडोत व उनकी टीम ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए एक व्यवस्थित दिनचर्या तथा आदर्श जीवन शैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ.संजय मांडोत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बाल्यकाल से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा उसकी समुचित देखभाल करें…
Read More
भल्लों का गुड़ा में बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन

भल्लों का गुड़ा में बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन

उदयपुर, 16 मई। बाल संस्कार शिविर की गतिविधियों के प्रकाशन हेतु राउमावि भल्लों का गुड़ा में हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत 15 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि केप्टन कमलदीप सिंह थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती प्रेरणा नौसानिया ने की जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान जिंक से अरुणा व राधिका तथा कश्ती फांउडेशन से हेमन्त जोशी, डॉ चित्रसेन व नीलोफर मुनीर मौजूद थे। इन गतिविधियों का रहा आकर्षण : कश्ती फाउंडेशन और वेदांता की सीएसआर गतिविधियों के तहत आयोजित शिविर में योगा, खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, चित्रकला, सिलाई कैलीग्राफी, कम्प्यूटर व नृत्य जैसी गतिविधियां…
Read More
राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए प्रकरण दर्ज

राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए प्रकरण दर्ज

पुलिस थाना पर राजनगर पर प्रार्थी श्री सुनिल प्रजापत पिता मोहन लाल जी  उम्र 24 वर्ष निवासी कुम्हार वाडा राजनगर थाना राजनगर जिला राजसमन्द ने अज्ञात मुल0 द्वारा प्रार्थी की मोटर साईकील न0  आरजे 30 एसएक्स 2993 को चुरा ले जाने की रिपोर्ट दी जिस पर प्रकरण दर्ज कर जॉच जारी है। पुलिस थाना राजनगर पर प्रार्थी श्री धीरीसिहं पिता रूपसिहं प्रजापत जाति प्रजापत उम्र 23 साल निवासी प्रजापत बस्ती राजपुरा थाना रूदावल जिला भरतपुर हाल आवरी माता मन्दिर आईडीबीआई बैंक के पिछे ने अज्ञात मुल0 द्वारा प्रार्थी की मोटर साईकील न0 आरजे 05 जेएस 8631 को चुरा ले जाने…
Read More
चित्तौड़गढ़ : जिला स्तरीय इंस्पायर्ड  अवार्ड प्रदर्शनी का समापन

चित्तौड़गढ़ : जिला स्तरीय इंस्पायर्ड  अवार्ड प्रदर्शनी का समापन

बालक जिज्ञासु एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण हो-पूर्व आईजी शुक्ल चित्तौड़गढ़, 16 मई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड (मानक) विज्ञान प्रदर्शनी 2022-23  समापन गुरुवार को हुआ।  उक्त प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों से कुल 219 बालक-बालिकाओं  ने भाग लेकर अपने इनोवेटिव आईडिया से बने मॉडल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व आईजी आनन्दवर्धन शुक्ल ने वर्तमान युग के  परिप्रेक्ष्य में भारत एवं विश्व की प्रगति एवं वैज्ञानिक विकास में भारतीय युवा वैज्ञानिकों के योगदान को मनोरंजक एवं रोचक उदहरणों के माध्यम से रेखांकित करते हुये…
Read More
error: Content is protected !!