दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के छात्र जय कुमार बोहरा का भारतीय कंपनी संस्थान परीक्षा में भारत में प्रथम स्थान
दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा 12 के छात्र जिन्होने कल ही सी.बी.एस.ई की कक्षा 12 मे 95.4 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की है आज का दिन संपूर्ण राजस्थान के लिए गौरवमयी रहा जब उन्होंने अपने व शाला के नाम एक और पाँचवा ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। जिन्होंने 200 में से 185 अंक प्राप्त करके कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएस-ईईटी-2024) में अखिल भारतीय रैंक -1 हासिल की है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि खुद पर उनका दृढ़ विश्वास है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प आपको सभी रिकॉर्डों को पार कर अद्वितीय सफलता दिला सकता है। तीन…
