Year: 2024

संग्रहालय अपने आप में शिक्षण और शोध के अद्भुत केन्द्र – सारंगदेवोत

संग्रहालय अपने आप में शिक्षण और शोध के अद्भुत केन्द्र – सारंगदेवोत

-इतिहास सचेतकों ने अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर किया संग्रहालयों का भ्रमण उदयपुर, 18 मई। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर जर्नादनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के साहित्य संस्थान, भारतीय इतिहास संकलन समिति उदयपुर तथा प्रताप गौरव केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में संग्रहालयों के भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में इतिहास सचेतकों ने संग्रहालयों में संग्रहित विरासत को सहेजने के साथ जन-जन तक इसके महत्व और इसके वैशिष्ट्य को पहुंचाने की पुरजोर आवश्यकता जताई। साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. जीवन सिंह खरकवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के आयोजन का आरंभ विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो शिव सिंह…
Read More
आलमशाह खान की स्मृति में राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

आलमशाह खान की स्मृति में राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

साहित्य की आत्मा प्रतिरोध में ही निहित है-पंकज बिष्ट उदयपुर, 17 मई। प्रसिद्ध कथाकार आलमशाह खान की स्मृति में ‘‘वर्तमान परिदृश्य और प्रतिरोध का साहित्य‘‘ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी कॉलेज के सभागार में हुआ। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता समयान्तर मासिक पत्रिका के सम्पादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार पंकज बिष्ट ने कहा कि साहित्य की आत्मा प्रतिरोध में ही निहित है। आलमशाह खान की रचनाओं का मूल स्वर प्रतिरोध ही था। वर्तमान समय में प्रादेशिक भाषाओं में प्रतिरोध का साहित्य प्रचुर मात्रा में लिखा जा रहा है किंतु हिन्दी में इसका अभाव दिखाई देता…
Read More
’अरावली विचार मंच’ का गठन, उदयपुर अंचल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा

’अरावली विचार मंच’ का गठन, उदयपुर अंचल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा

उदयपुर, 17 मई। दक्षिणी राजस्थान के सर्वांगीण विकास व ’विकसित भारत 2047 में मेवाड़ का योगदान’ विषय पर दिशा बोध कराने के उद्देश्य से उदयपुर शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से शुक्रवार को ’अरावली विचार मंच’ का गठन किया गया। समाजसेवी डॉ. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में इस मंच के गठन का निर्णय लिया गया। इस मंच के जरिए मेवाड़-वागड़ के विकास से संबंधित सभी क्षेत्रों के प्रमुखजन व विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक कर एक विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। जिसे संसद, विधानसभा, सरकार, प्रशासन, न्यायपालिका हर आवश्यक स्थान पर पंहुचाया जाएगा। बैठक में अरावली…
Read More
पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में शिक्षण के विभिन्न पहलुओं व सिद्धान्तों पर दी जानकारी मुख्य अतिथि मेनारिया ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत उदयपुर, 17 मई। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रम में शहर के बाल विनय मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विनय मन्दिर उमावि के संस्था प्रधान शंकरलाल मेनारिया ने की। मुख्य अतिथि राजकीय गुरू गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज पाठक थे, विशिष्ट अतिथि कृष्णा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीसारमा की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा मेनारिया रहे।…
Read More
मोहम्मद फलासिया पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश

मोहम्मद फलासिया पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश

- सहायक अभियंता व जेटीए को नोटिस - जिला परिषद सीईओ ने किया झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र का औचक निरीक्षण उदयपुर, 17 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ की ओर से पंचायत समिति क्षेत्रों के औचक निरीक्षण का क्रम जारी है। शुक्रवार को सीईओ राठौड़ ने झाडोल पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत मोहम्मद फलासिया और ब्राह्मणों का खेरवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मोहम्मद फलासिया मे निर्माण कार्यों एवं रिकार्ड संधारण में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित करने तथा सहायक अभियंता और कनिष्ठ तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त…
Read More
राष्ट्रीय लाख कीट दिवस’ मनाया

राष्ट्रीय लाख कीट दिवस’ मनाया

उदयपुर में आरसीए, एमपीयूएटी में तीसरे राष्ट्रीय लाख कीट दिवस का जश्न: छात्रों और किसानों को लाख कीट के महत्व, व्यावसायिक खेती और एक उभरते कृषि-व्यवसाय के रूप में इसकी क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। कीट विज्ञान विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, एमपीयूएटी, उदयपुर (राजस्थान) ने 16 मई, 2024 को लाख कीट आनुवंशिक संरक्षण पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा प्रायोजित नेटवर्क परियोजना के तहत तीसरा 'राष्ट्रीय लाख कीट दिवस' मनाया। संसाधन। लाख उत्पादन पर एक दिवसीय वैज्ञानिक-किसान संवाद सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया और इसमें 45 से अधिक किसानों और छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला…
Read More
पैंथर से घायल युवती एवं करंट लगने से बुरी तरह झुलसे ग्रामीण से मिलने पहुंचे ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा

पैंथर से घायल युवती एवं करंट लगने से बुरी तरह झुलसे ग्रामीण से मिलने पहुंचे ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा

उदयपुर 17 मई। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आज अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचे जहां पर ग्राम पंचायत खरपीणा के गांव उमरिया की एक युवती सीता पर पिछले दिनों पैंथर ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने वार्ड में भर्ती युवती सीता के पास जाकर उसकी कुशलक्षेम पूछी । इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोपल्टी के ग्रामीण प्रकाश का भी बिजली के करंट लगने से पूरा शरीर बुरी तरह से झुलस गया था। उसके भी वार्ड में जाकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं चिकित्सकों से दोनों…
Read More
ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा राजस्थान विधानसभा की अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति मनोनीत

ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा राजस्थान विधानसभा की अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति मनोनीत

उदयपुर 17 मई । राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अंतर्गत माननीय अध्यक्ष द्वारा गठित राजस्थान विधानसभा की जनजाति कल्याण समिति के सभापति पद पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा को मनोनीत कर उनके सानिध्य में जनजाति कल्याण हेतु विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए विधायकों को सदस्य मनोनीत किया है।
Read More
खनन अधिकारियों को राजस्व वसूली पर

खनन अधिकारियों को राजस्व वसूली पर

विशेष ध्यान देने के निर्देश मासिक लक्ष्यानुसार राजस्व संग्रहण पर राज्य सरकार का फोकस उदयपुर, 17 मई। खान एवं भूविज्ञान निदेशक एवं संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने खनन अधिकारियों से विभागीय राजस्व में होने वाली छीजत को रोकते हुए राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा राजस्व वसूली के मासिक लक्ष्य निर्धारित कर जारी किये जा चुके हैं। डीएमजी श्री भट्ट शुक्रवार को खनन विभाग के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्व अर्जन करने वाले विभागों की राजस्व वसूली की…
Read More

विद्यालय में पोषाहर चोरी के 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना झाडोलः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेष गोयल के निर्देशानुसार श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं श्री महावीर सिंह शेखावत वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में श्री कर्मवीर सिह थानाधिकारी, झाडोल मय टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विधालय, नन्देला में रात्री के समय किवाड तोडकर 50 किलोग्राम गेहु एवं 50 किलोग्राम चावल चोरी करने के मामले में आरोपी सुरेश उर्फ दीता पिता गणेश निवासी सालूखेडा फला नला पुलिस थाना झाडोल जिला उदयपुर व बंशीलाल पिता किशन उर्फ कुबेरचन्द निवासी सालूखेडा पुलिस थाना झाडोल जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Read More
error: Content is protected !!