निष्काम मानवता के समवाय आचार्य महाश्रमण – मुनि सुरेश कुमार
आचार्य महाश्रमण जन्म, पदाभिषेक दीक्षा कल्याणक महोत्सव तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण जन्म दिवस, पदाभिषेक दिवस व दीक्षा कल्याण महोत्सव का आयोजन शहर के महाप्रज्ञ विहार में शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में हुआ नमस्कार महामंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शासन श्री मुनि सुरेश कुमार ने कहा- आचार्य महाश्रमण महान शक्ति पुंज है, एसे विनम्र आचार्य जैन तेरापंथ धर्मसंघ का सौभाग्य है। समपर्ण ही प्रगति का मंत्र है। मुनि ने कहा- जो जादुई जीवन जीने में विश्वास रखते हैं उन्हे औरो के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए, आचार्य महाश्रमण समता,…
