लोक कल्याणकारी चातुर्मास के सफल समापन पर 200 सेवा सहयोगियों का हुआ सम्मान
उदयपुर। ललितप्रभ-चन्द्रप्रभ महाराज के वर्ष 2023 में आयोजित किये गये लोक कल्याणकारी चातुर्मास के सफल समापन पर आज सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़ी में श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चातुर्मास में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न समितियों में रहकर सेवायें देने वाले करीब 200 सेवा सहयोेगियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनसिंह दलाल,विशिष्ठ अतिथि भोपालसिंह दलाल,राज लोढ़ा,दलपत दोशी, चातुर्मास संयोजक हसंराज चौधरी, सह संयोजक अनिल नाहर थे। इस अवसर राज लोढ़ा ने कहा कि करीब 13 वर्ष बाद उदयपुर को प्राप्त हुए इस चातुर्मास ने अनेक…
