मुकेश माधवानी सेवा मातृण्ड उपाधि से सम्मानित
उदयपुर। जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट उदयपुर द्वारा अपने स्थापना दिवस पर सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित एक समारोह में भामाशाह मुकेश माधवानी को सेवा मातृण्ड उपाधि से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक सचिव पंडित सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता आशुतोष देसाई ने की जबकि विशिष्ट अतिथि बसंतीलाल चौबीसा, सीताराम विरवानी थे। सत्यनारायण चौबीसा ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहना कर शॉल व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ.ओ.पी.महात्मा ने बताया कि जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति को समय-समय…
