देवता मान करें बुजुर्गों का सम्मान : अग्रवाल
उदयपुर,06 जून। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित परिसर में त्रिदिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में दिव्यांगजन से मुखातिब संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि अपनी असफलताओं का दोष किसी ओर पर डालने की बजाय आत्म निरीक्षण करें। उसीसे सफलता की राह निकलेगी। कार्यक्रम में निःशुक सर्जरी, कृत्रिम हाथ-पैर व कैलीपर लगवाने के लिए देश के विभिन्न भागों से आए दिव्यांगजन व उनके परिजनों ने अपनी समस्याओं व जिज्ञासाओं को रखा। अग्रवाल ने कहा कि परिवार में सुख - शांति व समृद्धि के लिए बुजुर्गो की देखभाल व उनका सम्मान जरुरी है, यह हमारी परम्परा भी है।…
