राहगीर को धमका कर एवं मारपीट कर बायोमेट्रीक मशीन पर अगुठा लगाकर 10000 रूपये तथा 15000 रूपये नकद की लूट का अज्ञात आरोपी गिरफतार
उदयपुर। जिले के झाडोल थानान्तर्गत गत दिनांक 03.10.2023 को प्रार्थी भेरा पिता हीरा जी जाति गायरी उम्र 68 वर्श निवासी सगपुरा पुलिस थाना झाडोल जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी की कि दिनांक 23/08/2023 को दिन में करीब 3 बजे में अपने घर सगपुरा से गावं खाखड उधारी के पैसे जमा कराने एवं वृहत कृषि बहुउद्देषीय सहकारी समिती लिमिटेड खाखड में फसली ऋण हेतु दस्तावेज तैयार कराने के लिये अपने सारे दस्तावेज लेकर पैदल पैदल खाखड जा रहा था कि बिच रास्ते में मुख्य हाइवे रोड सगपुरा पुलिया तक पहुचां जहां पर एक व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर पहले से खडा था।…
