राजसमंद : खान विभाग द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
राजसमंद 19 जून। अवैध खनन के खान विभाग के डिवीजन द्वितीय द्वारा कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत कोटड़ी गांव, तहसील रेलमगरा में अवैध रूप से क्वार्ट्ज खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई हैं। इन ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस चौकी दरिबा में रखा गया है। एमई ललित बाछरा ने बताया कि खान विभाग के डिवीजन द्वितीय की टीम ने कोटड़ी गांव में अवैध खनन में उपयोग की जा रही दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिलीं थी जिन्हें जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में टीम ने सतर्कता और तत्परता से काम किया। टीम ने मौके पर…
