Year: 2024

उदयपुर की बेटियां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए आगरा रवाना

उदयपुर की बेटियां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रशिक्षण के लिए आगरा रवाना

उदयपु, 25 जून। उज्बेकिस्तान में 1 से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाली ओलम्पिक खेल की एशियाई सीनियर महिला प्रतियोगिता में चयनित उदयपुर की बेटियां  सुनीता मीणा डाली गमेती,  विशाखा मेघवाल, मीरा दौजा,  झूला गुर्जर, हेमलता डांगी तथा दीपिका बामनिया प्रशिक्षक नीरज बत्रा के साथ प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण में भाग लेने आगरा रवाना हुई, रवाना होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों ने संभागीय आयुक्त एवं मुख्य प्रबंधक राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स उदयपुर राजेंद्र कुमार भट्ट, जनजाति आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल से मुलाकात की इस अवसर पर प्रमोटर राजस्थान स्टेट माइंस एन्ड मिनरल्स लिमिटेड, उदयपुर के अधिकारी…
Read More
राष्ट्रीय स्तरीय कलाकार शिविर कला मंथन में कलाकारों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय स्तरीय कलाकार शिविर कला मंथन में कलाकारों को किया सम्मानित

उदयपुर के चेतन औदिच्य का हुआ सम्मान उदयपुर, 25 जून। कलाचर्चा ट्रस्ट, ड्रॉइंग एन्ड पेंटिंग विभाग, विजुअल आर्ट्स विभाग और अलुमनी एसोशियेशन विजुअल आर्ट्स विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तरीय कलाकार शिविर कला मंथन के तृतीय संस्करण का भव्य शुभारंभ योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत कलाकार शिविर का आज अंतिम दिन सुरेंद्र सिंह द्वारा एनामलिंग के डेमो के साथ सृजनात्मक व रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर रहा। शिविर में भाग ले रहे उज्जैन से वरिष्ठ कलाकार चंद्रशेखर काले, देवास से मनोज पंवार, वड़ोदरा से अजीत वर्मा, गोरखपुर से डॉ. भारत भूषण, उदयपुर से चेतन औदिच्य, निम्स विश्वविद्यालय विजुअल…
Read More
सांसद रावत ने लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली

सांसद रावत ने लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली

संस्कृत में शपथ लेने वाले प्रदेश के पहले आदिवासी सांसद उदयपुर, 25 जून। नवनिर्वाचित सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मंगलवार को लोकसभा में शपथ ली। सांसद रावत ने संस्कृत में शपथ लेकर सभी को चौंका दिया। वे राजस्थान के पहले आदिवासी सांसद हैं, जिन्होंने लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली है। उल्लेखनीय है कि दक्षिणी राजस्थान के धरियावद क्षेत्र के चिकलाड़ गांव के निवासी डॉ. मन्नालाल रावत बेहद साधारण कृषक परिवार से हैं। विषम परिस्थितियों में पले मन्नालाल ने अपनी मेहतन व योग्यता के बल पर बीएससी, एमए व पीएचडी की शिक्षा हासिल की। आईएएस की तैयारी के दौरान उनका…
Read More
राष्ट्रीय दल ने किया शहरी स्वास्थ्य केंद्र चित्रकूट नगर का निरीक्षण

राष्ट्रीय दल ने किया शहरी स्वास्थ्य केंद्र चित्रकूट नगर का निरीक्षण

उदयपुर, 25 जून। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चित्रकूट नगर का राष्ट्रीय निरीक्षक दल ने निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि पिछले वर्ष चित्रकूट नगर राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार ने भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा भोपाल से डॉ विवेक मिश्रा और सूरत से पीयूष टेलर निरीक्षण करने पहुंचे। 24 और 25 जून दो दिनों तक टीम ने सभी मापदंडों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के…
Read More
सलूम्बर : आमजन के हित के कार्यो को प्राथमिकता से करें पूर्ण- जसमीत सिंह संधू

सलूम्बर : आमजन के हित के कार्यो को प्राथमिकता से करें पूर्ण- जसमीत सिंह संधू

विभागीय कार्यो की सप्ताहिक समीक्षा बैठक ली दिये निर्देश सलूंबर 25,जून/जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को विभागीय कार्यो की समीक्षा की ओैर अधिकारियों को कहा कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने व पूर्व में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट साथ में लाते हुए कार्य की वस्तुस्थित से रुबरु करवाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए कार्यो को समय रहते पूरा करे। ये निर्देश मंगलवार को जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण की बैठक में दिये। दैनिक जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को शीघ्र करें…
Read More
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 36वें रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रह

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 36वें रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रह

उदयपुर, 22 जून 2024 — राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड और उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा स्थानीय संघ बड़गांव के संयुक्त तत्वावधान में 36वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सनातन मंदिर, शक्ति नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद जैन, विधायक, थे, जिन्होंने शिविर का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर भारत स्काउट संगठन के प्रमुख सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत ने शिविर का संचालन किया, जबकि…
Read More
ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 29 जून से

ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 29 जून से

सभा की वेबसाइट पर अब ई-सेवाओं का विकल्प उदयपुर. ओसवाल सभा के तत्वावधान में पहली बार ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष प्रकाश कोठारी  ने बताया कि 29 और 30 जून 2024 को चौफला अकादमी, शोभागपुरा में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें 13 से 19 साल, 19 से 30 साल, 30 से 45 साल और 45 से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। पुरुष और महिलाओं के लिए भी अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं। स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन अंशुल मोगरा…
Read More
हरिनाम संकीर्तन की धूम

हरिनाम संकीर्तन की धूम

बांसवाड़ा। जनजाति बहुल संभाग मुख्यालय स्थित सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कान केंद्र पर   श्रद्धालुओं में कृष्ण सत्संग और भक्ति रसों की गूंज समधूर सत्संग की सरिता इन दिनों शहर की गलियों में सुनाई दे रही है । इधर जहा एक और रविवारीय कार्यक्रम में विशेष पूजा अर्चना और उत्सव पर्व त्यौहार धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया जाता हैं वही प्रतिदिन पालकी का नगर भ्रमण किया जाता हैं । उल्लेखनीय है कि कोई भी सनातनी अपने निवास पर प्रभु की पालकी यात्रा अनुष्ठान करवा सकता है।
Read More
रैपिड सिंगिंग में जीती वीनू वैष्णव

रैपिड सिंगिंग में जीती वीनू वैष्णव

प्रतियोगिता ने दिल की धड़कनें बढ़ाई सुरों की मंडली के साधकों की उदयपुर। विश्व संगीत दिवस के समापन समारोह पर सुरों की मंडली के साधकों ने एक विशेष आयोजन किया जिसमें सभी संगीत साधकों की धड़कन बढ़ गई संस्था प्रमुख श्री मनमोहन भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर रैपिड सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन रखा गया ,जिसमें प्रतियोगी को एक रिदम पर 2 मिनट में अधिक से अधिक गाने गाकर सुनाने थे जो उस रिदम पर बैठ सके ऐसे में सुरों के सम्राट साधक एक बार तो पशोपेश में पड़ गए एक गाना गए दूसरा याद ही ना आए लेकिन…
Read More
अब वागड़ में मनाई जाएगी कर्क संक्रांति

अब वागड़ में मनाई जाएगी कर्क संक्रांति

संभागीय आयुक्त डॉ.पवन की पहल पर 16 जुलाई को उत्सवी माहौल में मनेगी कर्क संक्रांति बांसवाड़ा, 25 जून। आदिम कला—संस्कृति और शिल्प वैशिष्ट्य की धरा वागड़ अंचल को अब कर्क रेखा की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति पर होने के तथ्य से गौरवांवित कराने के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की पहल पर पहली बार 16 जुलाई को उत्सवी माहौल में कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। संभागीय आयुक्त डॉ.पवन ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि हम इस ब्रह्मांड में एक विशिष्ट भौगोलिक स्थिति पर…
Read More
error: Content is protected !!