सेटेलाईट हॉस्पीटल में बेबी किट का वितरण
उदयपुर, 1 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा सोमवार को सुंदर सिंह भंडारी सेटेलाईट हॉस्पीटल अम्बामाता में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा निःशुल्क प्राप्त बेबी किट वितरण का आयोजन किया गया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि सोमवार को केन्द्र की सदस्याएं अम्बामाता स्थित सेटेलाईट हॉस्पीटल गए जहां 50 बेबी किट का वितरण किया गया। साथ ही डॉक्टर्स डे पर डॉ. निशा शर्मा, डॉ. नाजिमा, डॉ. संजय गोयल, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. वीना गुप्ता, डॉ. वंदना पाटीदार, डॉ. विशाल तंवर आदि का उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर केन्द्र की सचिव सुमन भंडारी, तृप्ति झा,…
