Year: 2024

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रमुख ममता पंवार से मिला

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रमुख ममता पंवार से मिला

1080 शिक्षकों के स्थाईकरण अनुमोदन की मांग की   फतहनगर।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला  के नेतृत्व में जिला प्रमुख ममता पंवार से मिला और उनको ज्ञापन सोपते हुए मांग की कि प्राथमिक शिक्षा के शिक्षकों के 1080 स्थाईकरण के प्रकरण जिला प्रमुख कार्यालय में अनुमोदन के लिए लंबित पड़े हैं जिन्हें अतिशीघ्र अनुमोदन करा स्थाईकरण करवाया जावे. जिस पर जिला प्रमुख पवार ने कहा कि कल ही जिला स्थापना समिति की बैठक है जिसमें सभी स्थाईकरण के प्रकरण को अनुमोदन कर दिया जाएगा।
Read More
प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षको की    जिला वाकपीठ कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न 

प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षको की    जिला वाकपीठ कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न 

2024-25 के खेल कैलेंडर को दिया अंतिम रूप देने पर हुआ मंथन  फतहनगर । सोमवार को  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जसपुरा (वल्लभनगर) में प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाकपीठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर शिक्षा अधिकारियों एवम वॉकपीठ के पदाधिकारीयो द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।  जिसके अंतर्गत सभी ने पौधरोपण किया। बैठक में विभागीय ने अनुसार आगामी दिनों में सत्र 2024 -25 में आयोजित किए जाने वाले 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की विभिन्न खेलो की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाए जाने पर विचार विमर्श करते हुए खेलों…
Read More
चित्तौड़गढ़ : कृषक साथी सहायता योजना अन्तर्गत 56 लाख रूपयें की सहायता राशि स्वीकृत

चित्तौड़गढ़ : कृषक साथी सहायता योजना अन्तर्गत 56 लाख रूपयें की सहायता राशि स्वीकृत

चित्तौड़गढ़ 22 जुलाई। कृषि उपज मण्डी समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा कृषक साथी सहायता योजना अन्तर्गत मृतकों के आश्रितों को 56.00 लाख रूपयें की सहायता राशि स्वीकृत की गई। कृषि उपज मण्डी समिति चित्तौड़गढ़ के सचिव संतोष कुमार मोदी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक साथी योजना अन्तर्गत मण्डी समिति कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं कृषि उपज मण्डी समिति के प्रशासक राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव द्वारा कृषि कार्य करते समय दुर्घटना होने पर सहायता राशि हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार-विर्मश हेतु आवेदन पत्रावलियों को सहायता समिति की बैठक में रखा गया,…
Read More
रेल की पटरियों पर रखे 12 एमएम के सरिए, लोकपालट दूर देख ट्रेन रोकी, बड़ा हादसा टला

रेल की पटरियों पर रखे 12 एमएम के सरिए, लोकपालट दूर देख ट्रेन रोकी, बड़ा हादसा टला

असारवा से जयपुर जा रही थी ट्रेन डूंगरपुर, 22 जुलाई(ब्यूरो)। रेलवे ट्रैक पर कुछ बदमाशों ने  6 लोहे के सरिये रख दिए। असारवा (अहमदाबाद) से जयपुर जा रही ट्रेन के लोको पायलट ने दूर से पटरी सरिए देख लिए। पायलट ने ट्रेन रोकी और सरिए हटाकर आगे के लिए रवाना कर दिया। लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर रेलवे प्रशासन जीआरपी पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पटरियों पर रखे 6 सरिये को जब्त कर लिया है वहीं, पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। कोटाणा स्टेशन के पास पटरियों…
Read More
पीआईसीयू वार्ड में अगी आग, भर्ती 8 बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर 

पीआईसीयू वार्ड में अगी आग, भर्ती 8 बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर 

डूंगरपुर, 22 जुलाई(ब्यूरो) डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सोमवार को पीआईसीयू वार्ड में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। एसी से आग की चिंगारी के साथ धुंआ निकलने पर फायर अलार्म बजने लगा। वार्ड में अफरा-तफरा मच गई। स्टाफ ने वार्ड में भर्ती बच्चों व परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में सोमवार को अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके बाद आग लग गई। एसी से धुंआ निकलने के साथ ही…
Read More
100 नेत्रहीन स्टूडेंट्स के सामने भूखे मरने की नौबत, एक साल से नहीं मिला सरकार से अनुदान 

100 नेत्रहीन स्टूडेंट्स के सामने भूखे मरने की नौबत, एक साल से नहीं मिला सरकार से अनुदान 

डूंगरपुर, 22 जुलाई (ब्यूरो) फलोज में स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रहीन विशेष आवासीय स्कूल को चलाने वाली संस्था के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं होने से वहां रहकर पढ़ने वाले नेत्रहीन स्टूडेंट्स के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। वहीं स्टाफ को भी वेतन नहीं मिल रहा है। परेशान नेत्रहीन स्टूडेंट्स और स्टाफ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं कलेक्टर को ज्ञापन देकर राहत दिलाने की मांग की है।स्वामी विवेकानंद नेत्रहीन विशेष आवासीय स्कूल के शिक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि नेत्रहीन विशेष आवासीय स्कूल को चलाने वाले संस्था का पीडब्ल्यूडी रजिस्ट्रेशन एक जुलाई 2023 को खत्म हो गया था।…
Read More
डूंगरपुर में फर्जी नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर संभागीय आयुक्त ने मारा  छापा, इंस्टीट्यूट को किया सील

डूंगरपुर में फर्जी नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर संभागीय आयुक्त ने मारा  छापा, इंस्टीट्यूट को किया सील

 जीएनएम, एनआईओएस और बीएसटीसी की ट्रेनिंग के नाम लाखों की धोखाघडी रिपोर्ट - जुगल कलाल डूंगरपुर, 22 जुलाई(ब्यूरो)। शहर के रैती स्टैंड के पास बिना मान्यता के दो सालों से चल रहे नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन छापा मारकर इंस्टीट्यूट को सील कर दिया है। वहीं, सीएचएमओ को एफआईआर करवाने के निर्देश दिए है। कोतवाली पुलिस इंस्टीट्यूट दो कार्मिकों को हिरासत में लिया है। सोमवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन डूंगरपुर के दौर पर रहे है। रेती स्टेंड पर राजस्थान इस्टीट्यूट नर्सिंग कंसल्टेंट के नाम से चल संस्थान का निरीक्षण किया। सभागीय आयुक्त संस्थान के दस्तावेज…
Read More
आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग शुरू

आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग शुरू

उदयपुर 22 जुलाई। सीमेट गोनेर (जयपुर) के आदेशों की अनुपालना में डाइट उदयपुर द्वारा राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल्स की 10 दिवसीय आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग सोमवार से उदयपुर स्थित होटल कजरी में शुरु हुई। डाइट उदयपुर के उप प्रधानाचार्य डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर तथा प्रतापगढ़ जिले से कुल 50 प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। जिला संदर्भ इकाई के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत के अनुसार यह प्रशिक्षण आगामी 31 जुलाई तक जारी रहेगा इसमें स्टेट रिसोर्स ग्रुप के लोकेश शर्मा व लोकेश शाह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Read More
जनजाति पशुपालकों को मिलेगा संबल

जनजाति पशुपालकों को मिलेगा संबल

मुर्गी इकाई एवं बीजू बकरा वितरण के लिए मांगे आवेदन प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना उदयपुर, 22 जुलाई। जनजाति समाज से जुड़े पशुपालकों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने को लेकर सरकार कटिबद्ध है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत उदयपुर एवं सलूम्बर जिलों के 265 चयनित राजस्व गांवों के पशुपालकों को मुर्गी इकाई वितरण/बीजू बकरा वितरण को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत पशुपालकों को मुर्गी इकाई एवं बीजू बकरों का वितरण किया जाएगा, जिससे जनजाति समाज आर्थिक उन्नयन की राह पर अग्रसर हो सके। यह है प्रधानमंत्री आदि आदर्श…
Read More
पीड़ितों के उपचार व राहत को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर

पीड़ितों के उपचार व राहत को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर

पोपल्टी हादसा प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर व जिला प्रमुख ने किया पोपल्टी का दौरा, प्रभारी सचिव ने अस्पताल में मरीजों की जानी कुशलक्षेम अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 22 जुलाई। जिले के गिर्वा उपखण्ड अंतर्गत नाई ग्राम पंचायत के पोपल्टी गांव में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मृत्यु होने के मामले में पीड़ितों को राहत और बीमारों के उपचार को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभारी सचिव श्रीमती आनंदी, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल व जिला प्रमुख ममता कुंवर ने सोमवार को पोपल्टी गांव का दौरा कर हालातों की जानकारी…
Read More
error: Content is protected !!