मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सलूम्बर विधायक स्व. अमृतलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि
जयपुर-उदयपुर, 8 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सलूम्बर विधायक श्री अमृतलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने गुरुवार को सलूंबर के लालपुरिया (सेमारी) पहुंचकर स्व. मीणा की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. अमृतलाल के आकस्मिक निधन का समाचार स्तब्ध कर देने वाला है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. मीणा वर्ष 2013 से बतौर विधायक लगातार तीन बार से सलूम्बर की जनता की सेवा में जुटे हुए थे।…
