सम्यग्दर्शन कराता है आत्मा का भानःसंयम ज्योति
उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि कितने भी जीरो लगाओ। जीरो की कोई वैल्यू नहीं होती परंतु जीरो लिखने से पहले अगर अंक लिख दिया जाये तो हर जीरो की वैल्यू हो जाती है। इसी प्रकार कितने भी धर्मानुष्ठान तप, जप, धर्माराधना, दान शील आदि का पालन किया जाये परंतु सम्यग्दर्शन (राइट फेथ, राइट विजन) के अभाव में सब कुछ वैल्युलैस है जीरो की तरह। राइट विजन सम्यग दृष्टि अंक के समान है। साध्वी ने कहा कि सम्यग्दर्शन आत्मा का भान कराता है। सम्यग दर्शन लेने देने की चीज नहीं है। गुरु…
