Year: 2024

प्रदेश में 2500 वर्गमीटर या उससे बड़े भू-खण्ड़ों में स्नानागार एवं रसोई के अपशिष्ट जल का शुद्धिकरण एवं रिसाईकिलिंग करना होगा जरूरी

प्रदेश में 2500 वर्गमीटर या उससे बड़े भू-खण्ड़ों में स्नानागार एवं रसोई के अपशिष्ट जल का शुद्धिकरण एवं रिसाईकिलिंग करना होगा जरूरी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री -दस हजार वर्ग मीटर से अधिक सकल निर्मित क्षेत्र में अपशिष्ट जल के शुद्धिकरण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करना होगा अनिवार्य जयपुर, 08 अगस्त। प्रदेश में 2500 वर्गमीटर तथा उससे बड़े भू-खण्डों में स्नानागार तथा रसोई के अपशिष्ट जल के शुद्धिकरण एवं रिसाईकिलिंग की व्यवस्था किया जाना आवश्यक होगा। इसमें शोचालय से निकलने वाला जल शामिल नहीं होगा। 10 हजार वर्ग मीटर से अधिक सकल निर्मित क्षेत्र होने पर अपशिष्ट जल के शुद्धिकरण हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना आवश्यक होगा। शोचालय में उपयोग में ली जाने वाली वॉटर क्लोजेट में ड्यूल…
Read More
आयोग ने जारी किए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस

आयोग ने जारी किए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस

जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को 3 विभिन्न परीक्षाओं के सिलेबस को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कनिष्ठ रसायनज्ञ (भू-जल विभाग) प्रतियोगिता परीक्षा-2024, भूवैज्ञानिक (खान एवं भूविज्ञान विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2024 तथा सहायक खनिज अभियंता (खान एवं भूविज्ञान विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित कर दिया गया है।
Read More
जिला स्तर की तारीखे बदलने की मांग की,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने निदेशक को भेजा ज्ञापन

जिला स्तर की तारीखे बदलने की मांग की,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने निदेशक को भेजा ज्ञापन

फतहनगर। माध्यमिक शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा का खेल कैलेंडर जारी हुआ जिसमें निर्धारित तारीखों को लेकर राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. भेरूसिंह राठौड़ ने निदेशक (माध्यमिक एवं प्रारंभिक) को ज्ञापन मेल किया। इसमे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 1 सितंबर से करवाने की मांग की गई। राठौड़ ने तारीखों को आगे बढ़ाने के पीछे वाजिब कारण बताते हुए बताया कि वर्तमान में सभी शारीरिक शिक्षक 15 अगस्त की तैयारी और वृक्षारोपण में लगे हुए है,समस्त खेलों के फॉर्म ऑनलाइन भरने होते हैं जो इतने कम समय में भरना संभव नहीं है। प्रथम समूह की खेल प्रतियोगिताएं 20 अगस्त…
Read More
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पारडा ईटीवार में ग्रामवासियों की सुनी परिवेदनाएं

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पारडा ईटीवार में ग्रामवासियों की सुनी परिवेदनाएं

आसपुर उपखंड के पारडा ईटीवार में रात्रि चौपाल आयोजित डूंगरपुर, 8 अगस्त। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने पंचायत समिति आसपुर के पारड़ा ईटीवार ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में आमजन की परिवेदनाओं को सुना और चौपाल में उपस्थित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बुधवार को राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय पारड़ा ईटीवार में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत पारडा ईटीवार में पीएचसी खुलवाने, विजवामाता रोड़ से वडोदरा पथ परिवहन बस चालू करवाने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छप्पनियां में रिक्त पद भरने, सीसी सड़क बनवाने, सड़क मरम्मत करवाने की मांगों को लेकर…
Read More
वल्लभनगर पालिका के विरोध में भाना मगरा समेत 11 गांव मजरों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा

वल्लभनगर पालिका के विरोध में भाना मगरा समेत 11 गांव मजरों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा

- कानूनी लड़ाई के लिए 7 सदस्य कमेटी का गठन - वल्लभनगर पालिका के विरोध में नहीं लेकिन गांव और बिजली कंपनी हटे- किंग सेना वल्लभनगर. वल्लभनगर पालिका क्षेत्र से गांवों को हटाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल के चौथ दिन गुरुवार को भाना मगरा राजस्व गांव के लोगों ने भी आगामी नगर पालिका चुनाव बहिष्कार की घोषणा की. इससे पूर्व गुमानपुरा, काली पहाड़ी, उदा खेड़ा राजस्व गांव के ग्रामीण भी चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं. आंदोलन की सड़क और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए 7 सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया. उपखंड कार्यालय के सामने गुरुवार…
Read More
मनोसामाजिक विकास का आधार है स्तनपान

मनोसामाजिक विकास का आधार है स्तनपान

उदयपुर।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत अखिल भारतीय समन्वित कृषिरत महिला अनुसंधान परियोजना के तहत बडगांव पंचायत समिति के परिचालन गांव फेरनियों का गुड़ा में “स्तनपान सप्ताह का समापन समरोह आयोजित स्तनपान सप्ताह के समापन कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक ,मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की आचार्य डॉ. गायत्री तिवारी , ने व्यक्त किये I आपने कहा की स्तनपान, एक प्राकृतिक और सुंदर प्रक्रिया है जो माँ और बच्चे के बीच घनिष्ठता और जुड़ाव को मज़बूत बनाने में मदद करती है। आलिंगन के दौरान महसूस किया गया संबंध और बंधन मनोवैज्ञानिक रूप से अत्यंत लाभकारी होता…
Read More
ढींगरी व दूधछाता मशरुम की खेती पर कोचला में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन

ढींगरी व दूधछाता मशरुम की खेती पर कोचला में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन

उदयपुर। अखिल भारतीय समन्वित मशरूम अनुसन्धान परियोजना, अनुसन्धान निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वाधान में अनुसूचित जाति उपयोजना (एस.सी.एस.पी) के अंतरगत ग्राम पंचायत कोचला , पंचायत समिति झाड़ोल (फ.) में एकदिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | मशरूम प्रशिक्षण में पंचायत समिति झाड़ोल (फ.) आसपास के गाँवो के किसानो एवं महिलाओ ने प्रशिक्षण में भाग लिया| प्रशिक्षण में परियोजना प्रभारी डॉ. एन. एल. मीना मशरुम के महत्वपूर्ण गुणों , ढींगरी व दूधछाता मशरुम की खेती के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया तथा ग्राम पंचायत कोचला व कंथारिया के सरपंच श्री भगवतीलाल जी व श्री…
Read More
कोयम्बटूर में 648 दिव्यांगजन को लगाए कृत्रिम अंग

कोयम्बटूर में 648 दिव्यांगजन को लगाए कृत्रिम अंग

उदयपुर, 8 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान द्वारा कोयम्बटूर में आयोजित नारायण आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट कैंप में 648 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर व कैलिपर लगाए गए। मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी व विशिष्ट अतिथि राजस्थानी संघ के अध्यक्ष गौतम श्रीश्रीमाल, समाजसेवी वेंकटेश प्रसाद, कैलाश जैन, संतोष मूंदड़ा सीताराम, कमल किशोर अग्रवाल व अटल जायसवाल तथा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्‌घाटन किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का मेवाड़ की पाग व उपरणा पहनाकर स्वागत किया। शिविर में 538 के कृत्रिम हाथ-पैर व 110 दिव्यांगों के लिए कैलिपर लगाए गए। उल्लेखनीय है कि…
Read More
म्यूजिकल वॉकेथॉन “वन्दे भारत” को पर्यटन से जोड़ने का लक्ष्य, प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर होगा आयोजन -मुकेश माधवानी

म्यूजिकल वॉकेथॉन “वन्दे भारत” को पर्यटन से जोड़ने का लक्ष्य, प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर होगा आयोजन -मुकेश माधवानी

उदयपुर के पर्यटन इतिहास में एक नई श्रृंखला जोड़ने का प्रयास फतहसागर पाल पर म्यूजिकल वॉकेथॉन   "वन्दे भारत- 2024" के आयोजन की तैयारियों के लिए विचार-विमर्श हेतु मण्डली के सदस्यों की बैठक का आयोजन हमारे 78 वें स्वाधीनता दिवस पर  पर देशभक्ति के गीतों को लेकर सुरों की मण्डली द्वारा "वन्दे भारत -2024" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 150  गायक आमजनों के साथ मिलकर पैदल चलते हुए गाकर अपनी भावनाएं अभिव्यक्त करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. इस भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम को अन्तिम रूप देने के लिए  अशोका पेलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में संस्थापक मुकेश माधवानी की…
Read More
हर घर तिरंगा- 2024 का आगाज आज से

हर घर तिरंगा- 2024 का आगाज आज से

उदयपुर में होंगे विविध आयोजन तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम सीईओ ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से ली बैठक उदयपुर, 8 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में कला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा- 2024 का आगाज शुक्रवार से होगा। 9 से 14 अगस्त तक प्रस्तावित इस अभियान के दौरान उदयपुर जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर पर विविध आयोजन होंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और हर घर तिरंगा अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने गुरूवार शाम को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेते हुए…
Read More
error: Content is protected !!