Year: 2024

टनल में फंसे बैल को बचाने गए युवक की मौत

टनल में फंसे बैल को बचाने गए युवक की मौत

रेस्क्यू टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव उदयपुर, 11 अगस्त (ब्यूरो): जिले के अलसीगढ़ क्षेत्र में टनल में फंसे बैल को बचाने गए युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलसीगढ़ बांध के पास बनी 150 फिट गहरी सुरंग में एक बैल गिर गया। जिसे बाहर निकालने के लिए दो भाई राजू व रमेश मीणा (42) पुत्र मंगल मीणा टनल में उतरे। काफी मशक्कत के बाद भी जब वे बैल को बाहर नहीं निकाल पाए तो रमेश ने राजू को सहायता के लिए और लोगों को बुलाने हेतु टनल से बाहर भेज दिया और…
Read More
पुलिस का एक्शन मोड़, 57 आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस का एक्शन मोड़, 57 आरोपी गिरफ्तार 

डूंगरपुर, 11 अगस्त(ब्यूरो) डूंगरपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की ओर से पुराने और शातिर बदमाशों की धरपकड़ की गई। जिसमें 4 थानों की पुलिस ने 18 घंटे में 57 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पत्थरबाजी और दूसरी बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से ये कदम उठाए जा रहे हैं। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि पूर्व में चालानशुदा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुराने शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी की जा रही है। दोवड़ा…
Read More
ट्रेजरी मे तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर किया सुसाइड 

ट्रेजरी मे तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर किया सुसाइड 

आसपुर 11 अगस्त (ब्यूरो)। ट्रेजरी में तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी पर था, सुबह क्वार्टर पर नहीं पहुंचा तो साथी ने तलाश की। फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला आसपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आसपुर ट्रेजरी में कार्यरत निठाऊआ थाना क्षेत्र के खानन निवासी हेमराज मीणा (50) पुत्र रोडिया मीणा की ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। शनिवार रात करीब 9 बजे हेमराज…
Read More
राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

तिरंगा रैली में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा राजसमंद, 10 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा रैली को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर 100 फीट रोड, सिविल लाइंस होते हुए गांधी सेवा सदन तक निकाली गई जिसमें डॉ. बैरवा स्वयं भी शामिल हुए। साथ में इस दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी शामिल हुए। रैल में स्काउट गाइड, आंगनवाड़ी, नरेगा श्रमिक, छात्र-छात्राएं, अध्यापक, एनसीसी कैडेट्स,…
Read More
राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से आमजन को मिली पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा -उप मुख्यमंत्री राजसमंद, 10 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शनिवार शाम राजसमंद पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील कर कहा कि अधिकाधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें। इस दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल, एसपी मनीष त्रिपाठी, उप वन संरक्षक सुदर्शन शर्मा, एडीएम नरेश बुनकर, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया,…
Read More
डेयरी एवं खाद्य प्रोैद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का उद्घाटन

डेयरी एवं खाद्य प्रोैद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का उद्घाटन

उदयपुर। डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्याथी परिषद द्वारा आज महाविद्यालय में  डेयरी एवं खाद्य उद्योग में अवसर विषयक कार्यक्रम ड्रीम बॉक्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डेयरी एवं खाद्य प्रोैद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का उद्घाटन एमपीयूटी के कुलपति डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक ने किया। डॉ. कर्नाटक ने कहा कि डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी  महाविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद के सदस्य जो की देश-विदेश के सिरमौर उद्यमों में विभिन्न स्तरों पर  अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे है और आज अपने कनिष्ठ साथियों को करियर परामर्श देने हेतु एकत्रित देख कर गर्व का अनुभव…
Read More
पौधरोपण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

पौधरोपण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। हरियाली फाउंडेशन की ओर से आज सौ फीट रोड़ मींरा नगर में भव्य पौधारोपण महा अभियान का आगाज हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे कुलदीप शर्मा ने पौधा रोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस आयोजन के दौरान हुए समारोह में फाउंडेशन को सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। वैष्णव ने बताया कि यह उनका पांचवा भामाशाह सम्मान समारोह है जिसमें सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया। उधर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ एडीजे कुलदीप शर्मा ने और अतिथियों ने पौधारोपण करके किया। इस दौरान सीआई हनुमंतराज सिंह पुरोहित ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान…
Read More
नीरजा मोदी स्कूल के अंश वशिष्ठ ने जीता स्वर्ण पदक

नीरजा मोदी स्कूल के अंश वशिष्ठ ने जीता स्वर्ण पदक

उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल के छात्र अंश वशिष्ठ ने हाल ही में आयोजित उदयपुर संभाग की ऑपन स्पीड स्कैटिंग प्रतियोगिता में  7-9 वर्ष आयु वर्ग के 500 मीटर की इनलाइन स्कैटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 1000 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। चेयरमैन डॉ महेंद्र सोजतिया ने अंश को बधाई देते हुए सम्मानित किया और कहा कि अंश की उम्र में यदि कोई बच्चा स्पोर्टस स्पिरिट को अपने व्यक्तित्व में शामिल कर लेता है तो उसे भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना करने का साहस प्राप्त होता है। स्कूल में खेल क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर…
Read More
असत्य भयंकर दुःखदायक एवं अपयशकारीःसाध्वी संयमलता

असत्य भयंकर दुःखदायक एवं अपयशकारीःसाध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म.सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म.सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म.सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा कि झूठ बोलना, असत्य बोलना-पाप है। असत्य भयंकर दुःखदायक एवं अपयशकारी है। असत्य से वैर-विरोध बढ़ता है। झूठ दूसरे जीवों के लिए पीड़ाकारी होता है। झूठ का फल अशुभ होता है। असत्य का सेवन करने वाले के हृदय में शांति नही रहती, उसे अपना झूठ प्रकट होने का भय बना रहता है। झूठे व्यक्ति का कोई विश्वास नहीं करता। उसकी प्रतिष्ठा…
Read More
व्यक्ति ने कैसे भी पाप किये हो अगर वो तीर्थ पर जाकर अन्तःकरण से प्रायश्चित करता है तो उसकी आत्मा प्रक्षालित होतीःसाध्वी संयमज्योति

व्यक्ति ने कैसे भी पाप किये हो अगर वो तीर्थ पर जाकर अन्तःकरण से प्रायश्चित करता है तो उसकी आत्मा प्रक्षालित होतीःसाध्वी संयमज्योति

उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति तीर्थ की महिमा बताते हुए कहा कि व्यक्ति ने कैसे भी पाप किये हो अगर वो तीर्थ पर जाकर अन्तःकरण से प्रायश्चित करता है तो उसकी आत्मा प्रक्षालित होती है उज्जवल होती है। साध्वी ने गिरनार वंदनावली कराते हुए कहा कि गिरनार में अनंत तीर्थकरों के कल्याणक हुए। वह भूमि अनंत तीर्थकरों के कल्याणकों से पावन बनी हुए है। तीर्थंकर की देशना के अणु परमाणु वहाँ के वातावरण में फैले हुए जिससे व्यक्ति को पॉज़िटिव वाइब्रेशन मिलती है। व्यक्ति का एटीट्यूट पॉज़िटिव हो जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान…
Read More
error: Content is protected !!