जिले के 25 स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
उदयपुर, 11 अगस्त। शिरिन जावरियावाला की याद में रविवार को रानी रोड स्थित रोटरी क्लब में याकूब जावरीया की ओर से कक्षा 10 में टॉपर रहे बच्चों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मरीयम जावरियावाला ने बताया कि यह सम्मान समारोह शीरीन जावरियावाला की याद में और उनके सम्मान में याकूब जवारिया की ओर से रखा गया। सम्मान समारोह में उदयपुर शहर सहित सलूम्बर, भिण्डर, झाड़ोल, सेमारी, सराड़ा सहित मेवाड़-वागड़ क्षेत्रों को आमंत्रित किया गया। अवार्ड के लिए बच्चों का चयन भी स्कूलों के प्रिन्सिपल एवं वहां के प्रधानाध्यापक व स्टॉफ ने ही किया। उन्होंने बताया कि शिरीन के…
