अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने की सांसद से मुलाकात
ओपीएस पेंशन का भुगतान कराने की रखी मांग उदयपुर, 12 अगस्त। राज्य की अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ओपीएस विकल्प पत्र जमा कराने के बावजूद अब तक पेंशन पीपीओ जारी नहीं होने पर कार्मिकों ने सोमवार को उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। साथ ही पेंशन भुगतान शीघ्रातिशीघ्र कराने की मांग रखी। जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे सेवानिवृत्त अकादमी कार्मिकों ने सांसद को बताया कि राज्य सरकार के वित्त विभाग के आदेश के संदर्भ में राज्य की अकादमियों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने-अपने ओ.पी.एस. विकल्प पत्र संबंधित अकादमियों में…
