सीएमएचओ ने सेवन्त्री में आयोजित आयुर्वेद शिविर का किया अवलोकन
पीएचसी सेवन्त्री एवं सीएचसी झालो की मदार का किया औचक निरीक्षण राजसमंद, 16 दिसम्बर। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने सेवन्त्री गांव में आयोजित आयुर्वेद शिविर में पहुंचे तथा वहां आयुर्वेद पद्धति से ग्रामीण को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सेवन्त्री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झालो की मदार का भी औचक निरीक्षण कर वहां आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया । उन्होंने चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्टॉफ से राज्य सरकार के वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर को सफल बनाने के लिये अधिक से जनसहभागिता सुनिश्चित करने…
