Year: 2024

नगर निगम की टीम ने किया शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण

नगर निगम की टीम ने किया शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण

बेसमेंट में संचालित शैक्षिक गतिविधियां बंद कराई, बेसमेंट किए सीज उदयपुर, 13 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थलों पर संचालित शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेसमेंट में संचालित शैक्षिक गतिविधियों को बंद कराते हुए संबंधित बेसमेंट एरिया को सीज किया गया। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग जयपुर ने कोचिंग में अध्ययनरत व रहवासी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकटमय, अनियमित, सुरक्षा मापदंडों के विपरीत संचालित कोचिंग, लाइब्रेरी, कोचिंग-आवासों के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश दिए थे। इसी संबंध में राज्य सरकार के निर्देश पर…
Read More
टीएडी आयुक्त के साथ स्टाफ सदस्यों ने कैनवास पर लिखे देशभक्ति संदेश

टीएडी आयुक्त के साथ स्टाफ सदस्यों ने कैनवास पर लिखे देशभक्ति संदेश

हर घर तिरंगा अभियान उदयपुर, 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास आयुक्तालय परिसर में टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कैनवास पर देश भक्ति संदेश लिखकर स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी और हर व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। आयुक्त ने अशोक चक्र और तिरंगे की सुंदर कृति के साथ मेरा भारत महान का संदेश लिखकर राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों-कार्मिकों ने भी संदेश लिखकर…
Read More
विभाजन विभीषिका पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

विभाजन विभीषिका पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

सांसद, शहर एवं ग्रामीण विधायक तथा जिला प्रमुख ने किया उद्घाटन तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहे न रहे : सांसद उदयपुर, 13 अगस्त। तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहे न रहे की भावना सभी भारतीय में प्रबल हो ऐसा प्रयास करना है। देश की एकता और अखण्डता को मिल रही समस्त चुनौतियों का सब मिलकर सामना करें। यह बात मंगलवार को उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के सभागार में विभाजन की विभीषिका पर आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी के शुभारंभ…
Read More
हर्षोल्लास के साथ मनायंे सावन के सभी त्यौहार

हर्षोल्लास के साथ मनायंे सावन के सभी त्यौहार

उदयपुर। जैन महिला मंच ने आज सावन में आने वाले सभी प्रमुख त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनायें। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसके विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि जिसमें मंच की सदस्याओं के लिये पांच तरह की थीम, देशभक्ति, नाच मयूरी, हरियाली तीज, रिश्तों का बंधन/रक्षा बंधन, और नटखट, राधा कृष्ण के उपर शामिल थी। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों के लिये सभी के लिए सरप्राईज गेम और बहुत सारे गिफ्ट प्रदान किये गये। इस प्रोग्राम के सयोंजक ने पूरे कार्यक्रम को बेला सुराना व नेहा जैन के द्वारा…
Read More
जहां आकांक्षाएं हैं वहां समस्याएं भी हैःसाध्वी संयमलता

जहां आकांक्षाएं हैं वहां समस्याएं भी हैःसाध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा कि जीवन है तो समस्याएं भी हैं। संपन्न हो या अभावग्रस्त, राजा हो या रंक सभी समस्याओं से घिरे हैं। जहां आकांक्षाएं हैं वहां समस्याएं हैं। आकांक्षाओं पर ब्रेक लगाना है तो जोड़ने के साथ साथ छोड़ने की भी आदत बनाओ, चोरी कर्म से बचें, आकांक्षा में नहीं अपितु आवश्यकता में जियो। महासती ने आगे कहा आज…
Read More
अनिशा चेयरपर्सन कोमल वैष्णव सचिन मनोनीत

अनिशा चेयरपर्सन कोमल वैष्णव सचिन मनोनीत

उदयपुर। उदयपुर यूनाइटेड लेडीज सर्किल इंडिया 171 की आज एक निजी होटल में आयोजित वार्षिक सभा में नया हैडबोर्ड नियुक्त किया गया। जिसमें अनिशा सोमानी चेयरपर्सन; लवली अग्रवाल, वाईस चेयरपर्सन; स्वाति श्रीमाली, पूर्व चेयरपर्सन; कोमल वैष्णव सचिव एवं स्वाति जैन, कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किये गये। लेडीज सर्किल इंडिया, राउंड टेबल इंडिया की महिला इकाई है जो राउंड टेबल के साथ मिलकर स्कूल निर्माण एवं अन्य सामाजिक कार्य करती हैं।
Read More
डॉ.चिराग एम्स नईदिल्ली द्वारा सम्मानित

डॉ.चिराग एम्स नईदिल्ली द्वारा सम्मानित

उदयपुर। शहर के प्रख्यात बाल एवं शिशु दंत चिकित्सक डॉ. चिराग अग्रवाल एम्स नईदिल्ली एवं  आईएसपीपीडी द्वारा सम्मानित किये गये। उन्हें यह उपलब्धि विशेष बच्चांे के दंत चिकित्सा प्रणालियों में किय़े गये कार्याे एवं उच्च अध्ययन के लिये प्रदान की गई। डॉ.चिराग अग्रवाल इस फैलेाशिप को पाने वाले देश के केवल चुनिंदा बाल एवं शिशु दंत चिकित्सकों में से एक है।
Read More
ग्रामीण विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा व छातों का वितरण

ग्रामीण विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा व छातों का वितरण

उदयपुर, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बदाम साई सेवा संस्थान उदयपुर के सम्मानित सदस्यो द्वारा झाड़ोल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नामली एवं राजकिय प्राथमिक विद्यालय जोगना साण्डोल माता में कार्यक्रम आयोलित किया गया। संस्थान की प्रतिनिधि श्रीमती सीमा उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्राओ को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा एवं वारिश के मौसम को देखते हुए छातों का वितरण किया। सीमा उपाध्याय ने बच्चों को राष्ट्रीय पर्व का महत्व बताया और मिठाईयां बांटी गई कार्यक्रम में रंजन कुमार पाण्डेय, रोशन तावड़ विद्यालय परिवार से हेमन्त सोनी, सुन्दरलाल, धरमचन्द सहित बड़ी…
Read More
देशभक्ति थीम पर बने “वंदे मातरम“ वीडियो सॉन्ग की भव्य लॉन्चिंग

देशभक्ति थीम पर बने “वंदे मातरम“ वीडियो सॉन्ग की भव्य लॉन्चिंग

उदयपुर, 13 अगस्त। कथक आश्रम उदयपुर और एम स्क्वायर प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया देशभक्ति थीम पर आधारित नया वीडियो सॉन्ग “वंदे मातरम“ का भव्य लॉन्च कार्यक्रम मंगलवार को अशोका पैलेस के मधुश्री हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, कलाकार, और दर्शक शामिल हुए। इस बार वीडियो सॉन्ग की शूटिंग उदयपुर के मशहूर ’आई लव उदयपुर गार्डन’ में की गई, जिसे फोटो केयर उदयपुर के दिलीप बालचंदानी के नेतृत्व में उनकी टीम ने शूट किया। वीडियो का निर्देशन चंद्रकला चौधरी ने किया, जबकि कोरियोग्राफी प्रियांशी जोशी और निमिषा भाटी द्वारा की…
Read More
उदयपुर उद्योग दर्पण प्रदर्शनी जनवरी 2025 में

उदयपुर उद्योग दर्पण प्रदर्शनी जनवरी 2025 में

लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी का किया विस्तार -मार्बल निर्यात इकाइयाँ कंटेनर की कमी से परेशान -खनिज पीसने वाली इकाइयाँ टीपी पर सरकार के रुख़ से निराश उदयपुर, 13 अगस्त, लघु उद्योग भारती  उदयपुर की सातों इकाई की कार्यकारिणी की बैठक मनोज जोशी की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम आयोजित की गई। बैठक में सभी इकाई अध्यक्षों ने अपनी-अपनी इकाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा उद्योगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। मादड़ी, गुडली व कलडवास खनिज पीसने वाली ओद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने  सरकार के टीपी के निर्णय को लेकर निराशा…
Read More
error: Content is protected !!