Year: 2024

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने पत्थरबाजी घटनाओं को रोकने के लिए संभाग स्तर पर ली वीसी के माध्यम से ली बैठक, दिए दिशा निर्देश

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने पत्थरबाजी घटनाओं को रोकने के लिए संभाग स्तर पर ली वीसी के माध्यम से ली बैठक, दिए दिशा निर्देश

डूंगरपुर, 23 अगस्त। संभागीय आयुक्त बांसवाड़ा श्री नीरज के पवन ने संभाग में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के संबंध में संभाग भर के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। शुक्रवार को आयोजित वीसी में संभागीय आयुक्त श्री पवन ने कहा कि पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने हेतु निषेधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास करना होगा। संभागीय आयुक्त ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों से संपर्क करने, बच्चों के साथ ही अभिभावकों…
Read More
घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले भले आदमी को मिलेंगे दस हजार  सीएम भजनलाल शर्मा की शानदार पहल : घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में इलाज मुहैया कराने की मंशा से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले भले आदमी को मिलेंगे दस हजार सीएम भजनलाल शर्मा की शानदार पहल : घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में इलाज मुहैया कराने की मंशा से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन

भीलवाड़ा, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संवेदनशील एवं जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन किया गया है। सडक दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जीवन रक्षा के लिए घायल व्यक्ति को न्यूनतम समय में (गोल्डन ऑवर) चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आमजन को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का अतिक्रमण करते हुए राज्य सरकार की ओर से यह व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को…
Read More
मोबाईल रिपेयरिंग एंड सर्वीस प्रशिक्षण प्रारम्भ

मोबाईल रिपेयरिंग एंड सर्वीस प्रशिक्षण प्रारम्भ

प्रतापगढ़, 23 अगस्त। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ की ओर से मोबाईल रिपेयरिंग एंड सर्वीस प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जा रहा है जिसके आवेदन 16 से 31 अगस्त तक किये जा रहे है। बीएसवीएस के निदेशक ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अंकतालिका, आधारकार्ड, राशनकार्ड, पासपोर्ट फोटो 3, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक की पासबुक दस्तावेज के साथ कार्यालय समय प्रातः 9ः30 से सायं 6 बजे तक संस्थान में आकर कर अपना आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण पुर्णतया निशुल्क है तथा आवासीय व भोजन सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ साथ प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा…
Read More
घर पर बिना बताए नाबा​लिग गायब

घर पर बिना बताए नाबा​लिग गायब

उदयपुर, 23 अगस्त . जिले के टीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार चेतन पुत्र भैरू लाल मीणा निवासी परसाद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी घर पर बिना बताए कहीं चली गई है। आस—पड़ोस व रिश्तेदारी में पता करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घर से बाहर से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज उदयपुर, 23 अगस्त। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोर एक युवक की बाइक चुराकर…
Read More
आईटीआई के ट्रेड और व्यवसायिक कौशल शिक्षा की दी जानकारी

आईटीआई के ट्रेड और व्यवसायिक कौशल शिक्षा की दी जानकारी

प्रतापगढ़, 23 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नकोर में कौशल विकास के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के तकनीकी विशेषज्ञों को तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए प्रधानाचार्या पूजा अहरोदिया द्वारा आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ से आये अनुदेशक महेश कुल्मी, मनीष मौड़ तथा सहयोगी लोकेश, चंद्रपाल शर्मा की टीम के द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों के तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई तथा तकनीकी कौशल प्राप्त करने के बाद विभिन्न राजकीय तथा निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर…
Read More
पानी में डूबते बेटे को बचाते—बचाते खुद डूबा पिता

पानी में डूबते बेटे को बचाते—बचाते खुद डूबा पिता

उदयपुर, 23 अगस्त . जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कालीबोर निवासी देवाराम (42) पुत्र भोमाराम गरासिया और उसका बेटा जंगल में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान भैंस के साथ एक बछड़ा तालाब में उतर गया, जिसे बाहर निकालने के लिए देवा का बेटा पानी में कूदा। लेकिन वह तालाब की झाड़ियों में फंस गया। उसे बचाने के लिए देवाराम भी पानी में कूद गया। दुर्भाग्यवश देवाराम ने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन खुद तालाब की झाड़ियों में फंसकर पानी में डूब गया। सूचना बेकरिया…
Read More
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के विज्ञान संकाय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के विज्ञान संकाय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर: जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर  *"Touching lives While Touching Moon - India's Space Saga"* विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों और विद्वानों को अंतरिक्ष विज्ञान में हो रही नवीनतम प्रगति और चंद्रमा से जुड़ी खोजों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर मुख्य वक्ता एस.डी एस.सी. की पूर्व वैज्ञानिक श्रीमती लक्ष्मी रमन ने चंद्रमा पर किए गए मिशन के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि कैसे चंद्रमा पर खोजबीन न केवल वैज्ञानिक जगत को बल्कि आम जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने…
Read More
राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें – जिला कलक्टर

राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें – जिला कलक्टर

चित्तौड़गढ़, 23 अगस्त। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से बजट घोषणा से संबंधित भूमि आवंटन, आबादी नियमन, आबादी विस्तार संबंधित निस्तारित और लंबित प्रस्तावो, भूमि आवंटन का विवरण एवं राजकीय कार्यालय, सार्वजनिक श्मशान, कब्रिस्तान एवं खेल मैदान प्रयोजनार्थ निस्तारित व लम्बित प्रस्तावो, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र भूमिहीन व्यक्तियों के लिये आवास निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवाये जाने के संबंध में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निस्तारण…
Read More
सोलर पंप के लिए मिलेगा अनुदान

सोलर पंप के लिए मिलेगा अनुदान

चित्तौड़गढ़ 23 अगस्त। चित्तौड़गढ़ के किसानों को अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की योजना प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान कंपोनेंट-‘‘बी‘‘ के अंतर्गत किसानों को 3, 5 व 7.5 एचपी क्षमता तक स्टैंड अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप संयंत्र भी लगा सकते हैं परंतु अनुदान सहायता 7.5 एचपी तक ही देय होगा। जिले को 582 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। वरीयता अनुसार अनुदान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्वीकृत किया जावेगा। उद्यान विभाग के…
Read More
बुजुर्ग को शराब पिलाकर जमीन अपने नाम कराई, मामला दर्ज

बुजुर्ग को शराब पिलाकर जमीन अपने नाम कराई, मामला दर्ज

उदयपुर, 23 अगस्त।  जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कोर्ट के आदेश पर थाने में ​रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार मोतीलाल पुत्र नाथू रावत निवासी अड़िंदा खेरोदा तहसील वल्लभनगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके स्वर्गीय पिता शराब पीते थे और इसी का फायदा उठा कर आरोपी मोतीलाल पुत्र उदा डांगी निवासी काटका का कुआं वल्लभनगर और उसकी मां परता बाई ने उनकी एक बीघा जमीन अपने नाम लिखवा ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मात्र एक लाख बीस हजार रुपय में एक बीघा जमीन उसके…
Read More
error: Content is protected !!