Year: 2024

प्रतापगढ़ : भंवर सेमला बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है

प्रतापगढ़ : भंवर सेमला बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है

प्रतापगढ़,25 अगस्त। सहायक अभियन्ता, प्रतीक राठौड़, जल संसाधन उपखण्ड प्रथम, खंड द्वितीय प्रतापगढ ने बताया है की भंवर सेमला बांध का जल स्तर आज दिनांक 25 अगस्त को सांय 4.30 बजे तक 13 मीटर तक पहुँच चुका है। बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में अधिक वर्षा होने से बांध का जल स्तर 14 मीटर होने पर भंवर सेमला बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि भंवर सेमला बांध के नीचे (डाउन स्ट्रीम) में एराव नदी भंवर सेमला बांध के बहाव क्षेत्र में/ आस-पास किसी प्रकार की गतिविधि न करे, जिससे…
Read More
शब्द महके तो लगाव और बहके तो घाव हो जाता है : आचार्य विजयराज

शब्द महके तो लगाव और बहके तो घाव हो जाता है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 25 अगस्त। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में रविवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि संवेदन अर्थात् उपयोग में रहना, उपयोग में जीना एवं उपयोग में रहते हुए ही मृत्यु का वरण करने वाला सुपात्र जीव निकट भविष्य में शिव बन जाता है, जबकि अशुभ उपयोग संसार परिभ्रमण का कारण है। सुपात्रदान की महिमा को व्याख्यायित करते हुए फरमाया कि ब्याज में लगाया गया धन दुगुना, व्यापार में लगाया गया धन चौगुना, खेत में लगाया गया धन सौ गुना और सुपात्र दान में लगाया गया धन लाखों गुना…
Read More
जादूगर करण का “दी अंडर वाटर एस्केप” स्टंट का अद्वितीय और जानलेवा प्रदर्शन

जादूगर करण का “दी अंडर वाटर एस्केप” स्टंट का अद्वितीय और जानलेवा प्रदर्शन

उदयपुर।  जादू कला के क्षेत्र में जादूगर करण एक प्रतिष्ठित नाम है, जो 1995 से जादू की दुनिया में सक्रिय हैं। पिछले 30 वर्षों में, उन्होंने अपनी बेहतरीन और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल जादू कला को एक नया आयाम दिया है, बल्कि देश के कई राज्यों में अपने पारिवारिक, सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा युक्त कार्यक्रमों के जरिए लाखों दर्शकों और परिवारों का दिल जीता है। "दी अंडर वाटर एस्केप"दिनांक 25 अगस्त 2024, प्रातः 9:30 बजे, जादूगर करण ने उदयपुर की प्रसिद्ध फतह सागर झील पर "दी अंडर वाटर एस्केप" स्टंट का अद्वितीय और जानलेवा प्रदर्शन किया। इस…
Read More
कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती हैः पद्मश्री रंजना गौहर

कला मनुष्य को अच्छा इंसान बनाती हैः पद्मश्री रंजना गौहर

विश्वविख्यात ओडिसी नृत्यांगना से बातचीत उदयपुर, 25 अगस्त। विश्वविख्यात ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री रंजना गौहर का मानना है कि कला व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाने में सहायक है, इसलिए हर व्यक्ति को कला से किसी न किसी माध्यम से जुड़ाव रखना चाहिए। ओडिसी, कत्थक, भारतनाट्यम् और छऊ नृत्य शैलियों पर समान अधिकार रखने वाली रंजना गौहर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम मल्हार में प्रस्तुति देने के लिए उदयपुर आई। भारतीय शास्त्रीय नृत्य को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने के कारण 2003 में पद्मश्री से सम्मानित रंजना गौहर के उदयपुर प्रवास के दौरान शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में…
Read More
2250 लखपति दीदी व 750 कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन का हुआ सम्मान

2250 लखपति दीदी व 750 कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन का हुआ सम्मान

लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम -161 स्वयं सहायता समूह को मिला 24.15 लाख रूपए रिवोल्विंग फण्ड -107 को दिया 80.25 लाख रूपए कम्यूनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड उदयपुर, 25 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश के विभिन्न गांवो में स्वंय सहायता समूह की 3 करोड सदस्यों को लखपति दीदी में परिवर्तित कर ‘‘लखपति दीदी‘‘ की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। राजीविका के स्वयं सहायता समूह दीदीयो को लखपति दीदी से सम्मानित करने रविवार को जलगांव महाराष्ट्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तर व पंचायत समिति स्तर पर भी कार्यक्रम संचालित किए गए। इसमें…
Read More
‘अनेकता में एकता भारत की विशेषता’: गुलाबचन्द कटारिया, राज्यपाल पंजाब

‘अनेकता में एकता भारत की विशेषता’: गुलाबचन्द कटारिया, राज्यपाल पंजाब

‘बादल देख डरी हो...’ प्रस्तुति ने मन मोहा शिल्पग्राम में शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ उदयपुर, 24 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा दर्पण सभागार में आयोजित दो दिवसीय मल्हार उत्सव का शुभारंभ श्री गुलाबचन्द कटारिया, माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ ने दीप प्रज्वलन कर किया। माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़  श्री गुलाबचन्द कटारिया ने बताया कि संगीत और कविताओं ने हमेशा से ही सबको प्रेरित किया है। हमारे देश की विभिन्न उत्सव, वेशभूषा, वाद्य, भाषा अलग-अलग होने पर भी सब मिलकर भारत का स्वरूप दिखाई देता है। यही अनेकता में एकता भारत की विशेषता…
Read More
इस्कॉन मंदिर में कल जन्माष्टमी महोत्सव

इस्कॉन मंदिर में कल जन्माष्टमी महोत्सव

-दर्शन दिनभर खुले रहेगें, सजेगी झांकिया, पंचामृत फूलों से होगा राधाकृष्ण कृष्ण का अभिषेक उदयपुर, 24 अगस्त: शहर के आयड़ में गंगूकुण्ड स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भव्य रूप से मनाई जाएगी। आयोजन रविवार शाम से शुरू हो जाएंगे। मंदिर अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने पत्रकारों को बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर के आसपास विशाल पांडाल बनाया गया है। रविवार को मुख्य मंच पर शोभायात्रा के रूप में लाकर राधाकृष्ण को विराजमान किया जाएगा। रात 8.30 बजे आरती होगी। इसके बाद भगवान का गंगाजल पंचामृत सुगंधित फूलों से भक्तों के हाथों से अभिषेक होगा।…
Read More
जादूगर करण आज फतहसागर पाल पर करेंगे अंडर वॉटर स्केम प्रदर्शन

जादूगर करण आज फतहसागर पाल पर करेंगे अंडर वॉटर स्केम प्रदर्शन

-यह आखिरी जादुई करिश्मा होगा उदयपुर, 24 अगस्त। जादूगर करण रविवार को सुबह 10 से 11 बजे शहर की फतहसागर झील की पाल पर एक व दो नंबर छतरी के बीच डब्बे में बंद होकर अंडर वॉटर स्केम का निशुल्क प्रदर्शन करेंगे। इस तरह का यह उनका आखिरी जादुई प्रदर्शन होगा। जादूगर करण में शनिवार को पत्रकारों को बताया कि वर्ष्ज्ञ 1996 में फतहसागर की पाल पर अंडर वॉटर स्केम का पहला शो किया था और यही से उन्हें देश दुनिया में ख्याति मिली थी। इसीलिए अब बढ़ती उम्र को देखते हुए वे इसी फतहसागर की पाल पर यह आखिरी…
Read More
रबर उद्यमियों एवं विशेषज्ञों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन में बोले डॉ अनिल मेहता

रबर उद्यमियों एवं विशेषज्ञों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन में बोले डॉ अनिल मेहता

ग्रीन में ग्रीड, हरित में हरि : ग्रीन मनुष्य केंद्रित, हरित प्रकृति केंद्रित उदयपुर, देश भर के प्रमुख रबर उद्यमियों एवं विशेषज्ञों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पर्यावरण चिंतक डॉ अनिल मेहता ने कहा कि उद्योग जगत को ग्रीन के बजाय हरित को अपना मूल मंत्र बनाना चाहिए। मेहता ने कहा कि पश्चिम के दर्शन से आए ग्रीन व सर्कुलर इकोनॉमी जैसे सिद्धांतों के पीछे मूलतः प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपभोग, खपत , लालच व आर्थिक लाभ के मनुष्य केंद्रित उद्देश्य निहित है। जबकि भारत का हरित विचार संसाधनों के संतुलित दोहन, बचत व पारिस्थितिकीय लाभ को सुनिश्चित करते हुए आर्थिक…
Read More
न्यायविद डॉ. बाबेल को राजभाषा गौरव पुरस्कार

न्यायविद डॉ. बाबेल को राजभाषा गौरव पुरस्कार

राजसमंद | पूर्व न्यायाधीश एवं उपशासन सचिव विधि (गृह ) डॉ. बसंती लाल बाबेल को उनकी पुस्तक सूचना का अधिकार पर राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "राजभाषा गौरव " का प्रथम पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है | सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार दक ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप डॉ. बाबेल को डेढ़ लाख रुपए की नकद राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा | यह पुरस्कार 14 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा | दक ने बताया कि कानून पर हिंदी में 300 से अधिक पुस्तकों को लिख चुके…
Read More
error: Content is protected !!