Year: 2024

स्टोमिन इंडिया -4 का समापन लेकिन स्टोन इंडस्ट्री में स्टोन टेक्नोलॉजी का नवीन सूत्रपात

स्टोमिन इंडिया -4 का समापन लेकिन स्टोन इंडस्ट्री में स्टोन टेक्नोलॉजी का नवीन सूत्रपात

पत्थर को सोना बनाने वाली टेक्नोलॉजी से हजारों विजिटर्स हुए रूबरू उदयपुर। स्टोन इंडस्ट्री से जुड़ी संपूर्ण भारत सहित विदेशी तकनीक के समावेश के साथ एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी राजसमंद के मेवाड़ क्लब में आयोजित चार दिवसीय स्टोमिन इंडिया -4 का समापन बुधवार को हुआ।   स्टोमिन के आयोजक स्टोन हेल्पलाइन कारपोरेशन के सीईओ मोहन बोहरा ने बताया कि इस बार की स्टोमिन इंडिया की थीम "बिजनेस बूस्टर" के अनुरूप एग्जीबिशन में विशेष तौर से नवीन तकनीकों को प्रदर्शित किया गया था, जिसके लिए सलेक्शन भी काफी महत्वपूर्ण रहा, कि किस तरीके से एक खदान से मार्बल स्लैब निकलने…
Read More
 रफ़ी – कल भी और आज भी” कार्यक्रम की आयोजन समिति अन्तिम तैयारियों की समीक्षा में जुटी -माधवानी

 रफ़ी – कल भी और आज भी” कार्यक्रम की आयोजन समिति अन्तिम तैयारियों की समीक्षा में जुटी -माधवानी

उदयपुर । सुरों की मण्डली द्वारा अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में आगामी रविवार को दोपहर 1 बजे से आयोजित "रफ़ी - कल भी और आज भी" #एक शाम रफ़ी साहब के नाम - कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु संस्थापक मुकेश माधवानी की अध्यक्षता में शाम 4 बजे आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई. श्री माधवानी ने उपस्थित कार्यकारी टीम सदस्यों से अब तक की तैयारियों का जायज़ा लिया. बैठक में कार्यक्रम संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय"प्रेमी"से बिन्दुवार  रिपोर्ट प्राप्त करके विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया. कैलाश केवलिया को साउंड, निखिल माहेश्वरी को मंच सज्जा, नूतन वेदी…
Read More
सांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट

सांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट

फतहनगर, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से जुडे़ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। सांसद जोशी ने गडकरी को संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये जनता की बहुप्रतिक्षित मांग चित्तौड़गढ़ रिंग रोड़ एवं उदयपुर रिंग रोड़ के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा की इससे कोटा की तरफ से आने वाले वाहनों को भीलवाड़ा की तरफ जाने में काफी सुविधा मिलेगी एंव चित्तौड़गढ़ के लिये रिंग रोड़ भी बन जायेगा, जिससे शहर के मध्य से जाने वाले भारी भरकम…
Read More
मणिपुरी ‘थौगोऊ जागोई’ अौर मराठी ‘लावणी’ रिझाएंगे दर्शकों को

मणिपुरी ‘थौगोऊ जागोई’ अौर मराठी ‘लावणी’ रिझाएंगे दर्शकों को

-उत्तर पूर्व के राज्य की लोक संस्कृति का प्रतीक है यह डांस -महाराष्ट्र के लावणी डांस झूमने पर मजबूर कर देता है दर्शकों को उदयपुर। हवाला स्थित शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की आेर से 21 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘शिल्पग्राम महोत्सव’ में मणिपुरी लोक नृत्य ‘थौगोऊ जागोई’ इस मर्तबा मेवाड़ में अपनी छाप जरूर छोड़ेगा। वहीं, महाराष्ट्र का ‘लावणी’ लोक नृत्य हर दर्शक में जोश भर झूमने पर मजबूर कर देगा। दरअसल, मणिपुरी लोक नृत्य ‘थौगोऊ जागोई’ लोक देवता लाई हारोबा को खुश करने, या कहें रिझाने के लिए किया जाता है। कहते हैं,…
Read More
उदयपु में ट्रैफिक जाम और पार्किंग समस्याओं के समाधान हेतु कठोर उपाय लागू करने की अपील

उदयपु में ट्रैफिक जाम और पार्किंग समस्याओं के समाधान हेतु कठोर उपाय लागू करने की अपील

उदयपुर : होटल एसोसिएशन उदयपुर और बीसीआई टूरिज्म (बिज़नेस सर्कल इंडिया) ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को पत्र लिखा है। इसमें पार्किंग स्थलों की अनिवार्यता, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन और सार्वजनिक जागरूकता अभियान जैसे ठोस उपायों का सुझाव दिया गया है। होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष और बीसीआई टूरिज्म के चार्टर अध्यक्ष यशवर्धन राणावत, उदयपुर चौपाल के दिनेश भट्ट और जयवंत भेरविया ने बुधवार को ट्रैफिक डिप्टी एसपी अशोक आंजना से मुलाकात की। बैठक में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। डिप्टी एसपी…
Read More
खेल महोत्सव के समापन पर होगा रक्तदान शिविर

खेल महोत्सव के समापन पर होगा रक्तदान शिविर

संभाग स्तरीय सुथार समाज का खेल महोत्सव 25 से उदयपुर । श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा संभाग उदयपुर द्वारा 4 दिवसीय संभाग स्तरीय सामाजिक खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर  तक सुथार खेल महोत्सव रा. उ. मा. विद्यालय, सलूंबर  में आयोजित होगा। समापन दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। जिसमें 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहण की संभावना है। महासभा अध्यक्ष शंकरलाल माकड़सीमा व भंवरलाल थड़ा ने बताया कि खेलकूद के विशेष कार्यक्रम के दौरान 25 दिसम्बर बुधवार को उद्घाटन समारोह अतिथि बाल योगिनी शारदा नाथ  महाराज देवल आश्रम सरसुनिया, उदयपुर सांसद डाॅ. मन्नालाल रावत, जिला पुलिस अधीक्षक…
Read More
तीन दिवसीय ग्रामीण आवासीय वनशाला शिविर का आयोजन

तीन दिवसीय ग्रामीण आवासीय वनशाला शिविर का आयोजन

-550 विद्यार्थी ग्रामीण संस्कृति, परम्परा व विरासत से होंगे रूबरू -विद्यार्थी गांवों की समस्या जान समाधान की दिशा में होंगे परिपक्व -आवासीय वनशाला शिविर में जाने वाले विद्यार्थियों के दल को कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना  -गांवों में बसती है देश की आत्मा - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 18 दिसम्बर /जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से सिरोही स्थित पावापुरी विजय पताका धाम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण आवासीय वनशाला शिविर में भाग लेने वाले 550 विद्यार्थियों के दल को बुधवार को मुख्य…
Read More
सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्कूली छात्रों को 1000 स्वेटर वितरीत

सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्कूली छात्रों को 1000 स्वेटर वितरीत

उदयपुर। सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिले के 5 विद्यालयों में 1000 स्कूली छात्रों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरीत किये गये। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रो.रणजीतसिंह सोजतिया ने बताया कि लोहाना भदेसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में,राजसमन्द जिले के नाड़ी मोही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खेमली मावली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पीपलवास के पारणीफला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा बड़गांव पंचायत समिति के कठार गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कुल 1000 बच्चों को स्वेटर वितरीत किये गये।
Read More
रोटरेक्ट क्लब द्वारा डोनेश ड्राइव आयोजित

रोटरेक्ट क्लब द्वारा डोनेश ड्राइव आयोजित

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या द्वारा विंटर क्लॉथ डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत शीतकालीन वस्त्र दान अभियान आयोजित किया गया। प्रोग्राम चेयर रोटरेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि इस अभियान में जरूरतमंद लोगों के लिए स्वेटर, जैकेट और कंबल एकत्रित किए गए एवं जुग्गी झोपड़ियों के आसपास के परिवारों में वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने कहा कि इस कड़कड़ाती सर्दी में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए, इस पहल का उद्देश्य सर्दी से बचाव करने के लिए जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुँचाना हैं। इस अभियान का दूसरा चरण दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।…
Read More
श्री नाकोडा जी जाने वाले 51 पद यात्रियों का किया सम्मान

श्री नाकोडा जी जाने वाले 51 पद यात्रियों का किया सम्मान

उदयपुर। श्री नाकोडा पार्श्व भैरव कृपा संस्थान उदयपुर द्वारा उदयपुर से नाकोडा जी पैदल जाने वाले 51 पद यात्रियांे का जैन विधि से सम्मान कर विदाई दी। संस्थान के राकेश धनावत ने बताया कि इस अवसर पर महेन्द्र चोरडिया,राजकुमार,अरविन्द चण्डालिया,विनोद परमार आदि सदस्य उपस्थित थे। संस्थान अध्यक्ष श्रीपाल मुणेत ने सभी यात्रियों को श्रीफल देकर यात्रा की मंगलमय कामना की। श्री नाकोडा भैरव मित्र मंडल के अध्यक्ष नितेश धनावत व सुधिर दशोरिया ने बताया कि मंडल द्वारा यह द्वितीय पैदल आयोजित की गई है जो करीब 31 दिसम्बर तक श्री नाकोडा तीर्थ पंहुचेगी।
Read More
error: Content is protected !!