Year: 2024

श्री शांत क्रांति जैन श्रावक संघःमारु अध्यक्ष और पोखरना बने महामंत्री

श्री शांत क्रांति जैन श्रावक संघःमारु अध्यक्ष और पोखरना बने महामंत्री

फतहनगर। श्री शांत क्रांति जैन श्रावक संघ फतहनगर के सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष के लिए विकास मारू का नाम प्रस्तावित किया गया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार पोखरना ने बताया कि मारू ने इसके बाद कार्यकारिणी गठित करते हुए गौरव पोखरना को महामंत्री, अनिल भण्डारी व दिनेश मारु को उपाध्यक्ष तथा ललित बाघमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा कार्यकारिणी में पंकज जैन-मंत्री, प्रवीण माण्डावत-प्रचार मंत्री, अविनाश दक- संगठन मंत्री, दिलीप नागोरी-सांस्कृतिक मंत्री, मांगीलाल सांखला-मार्गदर्शक एवं अशोक पोखरना-मुख्य सलाहकार बनाए गए।
Read More
अंकिता बनी कंपनी सेक्रेटरी

अंकिता बनी कंपनी सेक्रेटरी

फतहनगर। दी इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के सीएस प्रोफेशनल यानी फाइनल में फतहनगर की सीए अंकिता चोपड़ा ने सीएस की उपाधि प्राप्त की है। सीए अंकिता चोपड़ा फतह एकेडमी के चेयरमेन डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन की पुत्रवधु एवं वर्तमान में फतहनगर में प्रैक्टिसिंग सीए है।
Read More
फतहनगर संघ के विराट तेला तप महोत्सव ने रच दिया सुनहरा इतिहास

फतहनगर संघ के विराट तेला तप महोत्सव ने रच दिया सुनहरा इतिहास

मन जीत लेने वाली मान मनुहार, शानदार व्यवस्था,गजब की प्रभावना और शानदार उपस्थिति, सब कुछ ऐतिहासिक रहा -पूज्या महासाध्वी पारस-सुप्रभा चातुर्मास चमक उठा तप की ज्योति से, फतहनगर संघः निराले हैं त्याग,सेवा, भक्ति के रंग फतहनगर।श्री व.स्था.जैन श्रावक संघ, फतहनगर द्वारा श्री अम्बेश गुरू पावनधाम परिसर में साध्वी शिरोमणि पूज्या यश गुरूणी सुशिष्या भद्रमना महासती श्री पारस कंवरजी म., मधुर व्याख्यानी साध्वी श्री सुप्रभाजी म. एवं पावनधाम में सकारण चातुर्मासरत पूज्या महासती श्री कमलाजी म. के चातुर्मासिक सान्निध्य में पूज्य प्रवर्तक श्री मोहनमुनिजी म. के 35 वें एवं शेरे मेवाड़ ज्ञान गौरव सिंधु, श्रमण संघीय महामंत्री गुरूदेव श्री सौभाग्यमुनिजी कुमुद…
Read More
लदानी में गवरी नृत्य देखने उमड़ी भीड़,डेढ़ दशक के बाद हुआ गवरी का आयोजन

लदानी में गवरी नृत्य देखने उमड़ी भीड़,डेढ़ दशक के बाद हुआ गवरी का आयोजन

फतहनगर। लदानी में करीब डेढ़ दशक के बाद बुधवार को गवरी नृत्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन को देखने गांव सहित आस पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो अन्य गाँवों की गवरी नृत्य लदानी में होते रहे हैं लेकिन इस बार लदानी गाँव की गवरी हो इसकी सभी की प्रबल इच्छा थी। इसी को लेकर इस बार अच्छी तैयारी से गवरी का आयोजन किया गया। लदानी गाँव के सभी देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के पश्चात ही गवरी नृत्य का शुभारंभ किया गया। लदानी गोस्वामी परिवार के द्वारा मठ से…
Read More
चित्तौड़गढ सांसद डॉ. सी.पी.जोशी रहे उदयपुर दौरे पर

चित्तौड़गढ सांसद डॉ. सी.पी.जोशी रहे उदयपुर दौरे पर

पूर्व सभापति कुमावत की दिवंगत धर्मपत्नी व देवराज को दी श्रृद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वाना उदयपुर, 29 अगस्त। चित्तौड़गढ सांसद डॉ. सी.पी.जोशी गुरुवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान वे पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत के निवास पर पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। डॉ. जोशी स्वर्गीय देवराज मोची के निवास पर भी गये और दिवंगत देवराज को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ है। इस अवसर पर कपासन विधायक अर्जुन जीनगर सहित अन्य…
Read More
जज्बा वीरा ने किया पौधारोपण

जज्बा वीरा ने किया पौधारोपण

उदयपुर, 29 अगस्त। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र की सदस्याओं ने गुरूवार को हरी वेशभूषा पहन कर धरती द्वारा हरीतिमा की चादर ओढ़ने पर प्रकृति का धन्यवाद किया। केन्द्र की अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि वीराओं में परस्पर बोंडिंग बढाने के लिए आयोजित मीटिंग में 30 वीराओं ने भाग लिया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। आरम्भ में सचिव सुमन भंडारी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर वीरा तृप्ति झा ने श्रीकृष्ण की भक्ति स्वरूप भजन प्रस्तुत किया। वीरा वीना धाकड़ ने रेणु बाबेल ने मनोरंजन गेम्स के साथ हाउजी खिलाई। वीरा स्नेहा गांग ने…
Read More
खेलगांव में हॉकी मैच का आयोजन: मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हुआ खास कार्यक्रम

खेलगांव में हॉकी मैच का आयोजन: मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हुआ खास कार्यक्रम

उदयपुर 29 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलगांव में एक विशेष हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंकज कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय लिया और उन्हें मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "हॉकी हमारे देश का गौरवशाली खेल है, और मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता…
Read More
शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘‘गुड्डी एण्ड द सिटी ऑफ अनबोर्न किड्स” का मंचन रविवार को

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘‘गुड्डी एण्ड द सिटी ऑफ अनबोर्न किड्स” का मंचन रविवार को

उदयपुर, 29 अगस्त 2024। रविवार 1 सितम्बर को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘‘गुड्डी एण्ड द सिटी ऑफ अनबोर्न किड्स” नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत नाटक ‘‘गुड्डी एण्ड द सिटी ऑफ अनबोर्न किड्स” प्रस्तुत किया जाएगा। रविवार शाम सात बजे होने वाली इस प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। नाटक ‘‘गुड्डी एण्ड द सिटी ऑफ अनबोर्न किड्स” इस बात का सशक्त उदाहरण है कि…
Read More
एक क्षण का क्रोध जिंदगी भर का पश्चाताप छोड़ जाता है जब क्रोध आए तब मौन रहें : आचार्य विजयराज

एक क्षण का क्रोध जिंदगी भर का पश्चाताप छोड़ जाता है जब क्रोध आए तब मौन रहें : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 29 अगस्त। केशवनगर स्थित नवकार भवन में आत्मोदय वर्षावास के तहत हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने गुरूवार को धर्मसभा में फरमाया कि जीवन में दो बातों का उपयोग रखना चाहिए, पहली-कड़वी बात का मीठा जवाब दो, दूसरी-क्रोध का प्रसंग उपस्थित होने पर चुप रहें। कोई कड़वी बात कहे या तो उसे सुन लो या सह लो अगर जवाब देना ही पड़े तो मीठा जवाब दें। ऐसा करने पर सामने वाला ही सॉरी कहेगा। ये शब्द ही होते हैं जो जला देते हैं और ये शब्द ही है जो ‘‘जी’’ ला देते हैं। अनुपयोग के साथ बोले गए…
Read More
संभागीय आयुक्त ने किया मधुमती पत्रिका का लोकार्पण

संभागीय आयुक्त ने किया मधुमती पत्रिका का लोकार्पण

उदयपुर, 29 अगस्त। राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिंक पत्रिका मधुमती के जुलाई-अगस्त 2024 अंक का लोकार्पण संभागीय आयुक्त एवं अकादमी प्रशासक राजेन्द्र भट्ट ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल भी उपस्थित रहे। श्री भट्ट ने अकादमी की साहित्यिक पत्रिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हिन्दी साहित्य जगत में इसके महत्व की सराहना करते हुए शुभकमनाएं प्रेषित की। अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका मधुमती के जुलाई-अगस्त 2024 के बारे में जानकारी दी। लोकार्पण अवसर पर पत्रिका संपादक मंडल सदस्य चन्द्रकान्ता बसंल, आशीष सिसोदिया,…
Read More
error: Content is protected !!