Year: 2024

लाखों का हेरफेर करने वाले कनिष्ठ अभियंता की जमानत खारिज

लाखों का हेरफेर करने वाले कनिष्ठ अभियंता की जमानत खारिज

उदयपुर, 1 अक्तूबर : राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना में अनियमित भुगतान करने के दोषी कनिष्ठ अभियंता की जमानत अर्जी कोर्ट ने रद्द कर दी। विशिष्ट लोक अभियोजक राजेश पारीक से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अवधेश भूषण पुत्र लक्ष्मणलाल कटारा निवासी शिवाजी नगर डूंगरपुर हाल कनिष्ठ अभियंता कार्यालय सहायक अभियंता ड्रिलिंग उपखंड सलूंबर ने वर्ष 2008—9 तथा 2009—10 के दौरान कनिष्ठ तकनीकी सहायक पद पर रहते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (नरेगा) में 7971683 रुपए का अनियमित भुगतान कर राज्य सरकार को राजस्व हानि पहुंचाई थी। डूंगरपुर एसीबी की कार्रवाई पर जेल में बंद आरोपी ने मंगलावार को कोर्ट में…
Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सुविवि का 32वां दीक्षांत समारोह कल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सुविवि का 32वां दीक्षांत समारोह कल

85 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा 68 को मिलेगी पीएचडी की डिग्री उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के निर्देशन में समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है मंगलवार को ऑडिटोरियम में पूर्वाभ्यास भी किया गया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा जिसमें विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरीभाऊ किसनराव…
Read More
किसान महापड़ाव का 11वां दिन, बाँसलिया व गाडोली पंचायत के ग्रामीण बैठे भूख हड़ताल पर

किसान महापड़ाव का 11वां दिन, बाँसलिया व गाडोली पंचायत के ग्रामीण बैठे भूख हड़ताल पर

- देवास-माही बांध का पानी मावली की हर पंचायत के खेतों में लाने की मांग - उदय सागर- बागोलिया नहर से मावली की हर पंचायत के लिए निकले नहर मावली. माही बांध का पानी मावली की हर पंचायत के खेतों में पहुंचाने के लिए यहाँ उपखंड कार्यालय पर 11वे दिन मंगलवार को बाँसलिया व गाडोली पंचायत के किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे. किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से डाले जा रहे इस महापड़ाव में किसानो ने कहा कि मावली उपखंड के हर खेत में पानी पहुंचाए बिना इस क्षेत्र का समन्वित विकास नहीं हो सकता. इसके लिए…
Read More
शान्ति के मार्ग पर चलकर धैर्य के साथ हम सिद्धि की मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं : आचार्य विजयराज

शान्ति के मार्ग पर चलकर धैर्य के साथ हम सिद्धि की मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 1 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में मंगलवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि मन की शुद्धि बहुत मायने रखती है। यदि मन शुद्ध हो तो शक्ति व शान्ति के साथ सिद्धि भी मिल सकती है। संसारियों की कामना यही रहती है कि हमें शक्ति और मन की शान्ति प्राप्त हो। इनका मन अस्थिर रहता है, जबकि सिद्धात्माओं का मन स्थिर रहता है। प्रभु कहते हैं कि जिसकी श्रद्धा जीव तत्व पर होती है, वही जिन (जिनेश्वर देव) पर श्रद्धा कर सकता है। याद रखें कि शान्ति हमारा…
Read More
बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में दो दिवसीय शिवार्चन अनुष्ठान हुआ

बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में दो दिवसीय शिवार्चन अनुष्ठान हुआ

यजुर्वेदीय विधि-विधान से रूद्राभिषेक एवं शैव साधनाओं का दिग्दर्शन बांसवाड़ा, 01 अक्टूबर/गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष एवं मासिक शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय रूद्रार्चन अनुष्ठान सोमवार रात सामूहिक आरती एवं पुष्पान्जलि के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान् पं. पवन पाठक के आचार्यत्व में षोड़शोपचार से पंचदेव उपासना, विभिन्न दैवीय एवं दिव्य द्रव्यों से नर्मदेश्वर का अभिषेक, वैदिक परम्परा से रूद्राभिषेक, पंचाक्षरी मंत्र जप आदि कई अनुष्ठान हुए। इनमें चन्द्रेश व्यास, नीरज पाठक, महेन्द्र त्रिवेदी, विनोद चौबीसा, अनन्त जोशी, मधुसूदन व्यास, जय रणा आदि ने लघुरूद्रार्चन किया। इस अवसर पर मुख्य साधक-साधिकाओं दिलीप गुप्ता, रमाशंकर शुक्ला, प्रीति गुप्ता एवं साधना शुक्ला ने पूजन-अर्चन एवं अभिषेक आदि…
Read More
महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस,प्रतिभाओं का किया सम्मान

महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस,प्रतिभाओं का किया सम्मान

फतहनगर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान फतेहनगर सनवाड़ का 39 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि मोहबतसिंह राठौड़ रूपा खेड़ी मैनेजिंग डायरेक्टर विद्या प्रचारिणी सभा उदयपुर थे व विशिष्ट अतिथि महंत बजरंगदास महाराज अखाड़ा मंदिर आकोला ,जीतसिंह चुंडावत पूर्व प्रधान मावली, चंद्रसिंह आंजणा,चतरसिंह राजावत एवं समाज के गणमान्य नागरिक मातृ शक्ति व बालक बालिकाएं उपस्थित थी। मंच संचालन प्रहलादसिंह व महेंद्रसिंह झाला ने किया। मुख्य वक्ता भोमसिंह चुंडावत थे। बच्चों को शिक्षा व खेलकूद में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर सम्मानित किए गए। आभार, धन्यवाद संस्थान अध्यक्ष पर्वतसिंह नया बंगला ने प्रस्तुत किया। एतिहासिक…
Read More
राजसमंद : कोठारिया जागृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

राजसमंद : कोठारिया जागृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

राजसमन्द 30 सितंबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा के निर्देशानुसार खमनोर ब्लॉक में जागृति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड कोठारिया की वार्षिक आम सभा का आयोजन उप प्रधान वैभव राज सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रबंधक भेरुलाल बुनकर ने ब्लॉक में चल रही विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंचसूत्र के माध्यम से महिलाओं को समूहों को सुदृढ़ करने हेतु अपील की। साथ ही सीएलएफ हेतु भूमि आवंटन करवाकर कार्यालय भवन का निर्माण करवाने हेतु आग्रह किया। साथ महिलाओं…
Read More
राजसमंद : राजीविका एसएचजी की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को कलक्टर ने सराहा

राजसमंद : राजीविका एसएचजी की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को कलक्टर ने सराहा

गुलकंद, गुलाब शरबत, साबुन अचार, मसाले, नमकीन सहित कई उत्पादों का कलक्टर के समक्ष दिया प्रस्तुतिकरण प्रेजेंटेशन, क्वालिटी और प्राइस पर ध्यान देकर लक्षित ग्राहकों तक पहुंचाएं उत्पादों को :कलक्टर कलक्टर की अध्यक्षता में राजीविका की समीक्षा बैठक आयोजित राजसमन्द, 30 सितंबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक एवं आर्टीजन आदि ने भाग लिया। बैठक में समूह की महिलाओं द्वारा जिला कलक्टर स्वागत किया गया। डीपीएम अजमेरा ने राजीविका की…
Read More
भीलवाड़ा : विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु भूखण्ड हीन परिवारों को मिलेंगे पट्टे

भीलवाड़ा : विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु भूखण्ड हीन परिवारों को मिलेंगे पट्टे

2 अक्टूबर को टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह भीलवाड़ा, 1 अक्टूबर। विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु श्रेणी के भूखण्डहीन परिवारों को 2 अक्टूबर 2024 को पट्टे दिये जायेंगे। राज्य स्तर, जिला स्तर और पंचायत समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में चयनित लाभार्थियों को पट्टे वितरित किये जायेंगे। जिला परिषद के सीईओ चंद्रभान भाटी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु भूखण्ड हीन परिवारों को पट्टे दिये जायेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम 2 अक्टूबर को महाराणा प्रताप सभागार, टाउन हॉल में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में माननीय विधायक गण, जनप्रतिनिधिगण सहित आमजन की भागीदारी…
Read More
 तीन दिवसीय टेलेन्ट हंट कार्यक्रम जारी

 तीन दिवसीय टेलेन्ट हंट कार्यक्रम जारी

उदयपुर। एश्वर्या कॉलेज में तीन दिवसीय टेलंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। टैलेंट हंट में विभिन्न प्रकार की 50 से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रो.पीआर व्यास ने कॉलेज के क्लब सेक्रेटरीज एवं बैच रिप्रेजेंटेटिव को उनके पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन छात्र शुभम डांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन छात्रा प्रचिका भटनागर द्वारा दिया गया। डॉ.रितु पालीवाल, प्राचार्या ऐश्वर्या पीजी कॉलेज…
Read More
error: Content is protected !!