Year: 2024

उदयपुर में 350 लाभार्थियों को मिले भूखण्ड के पट्टे

उदयपुर में 350 लाभार्थियों को मिले भूखण्ड के पट्टे

विमुक्त,घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु परिवारों परिवारों को पट्टा वितरण समारोह का आयोजन उदयपुर, 02 अक्टूबर। विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु परिवारों को पट्टा वितरण समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को टाउन हॉल स्थित नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुआ। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की मौजूदगी में आयोजित  कार्यक्रम में जिला प्रमुख ममता कुंवर पवार ने कहा कि सरकार की मंशा ग्रामीण इलाकों में जरूरी सुविधाएं पहुंचाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की बदौलत देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने…
Read More
केन्द्र और राज्य सरकार कृत संकल्पित-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

केन्द्र और राज्य सरकार कृत संकल्पित-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को दिया जन आंदोलन का रूप गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगभग 21 हजार विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित जयपुर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार महात्मा गांधी जी की स्वच्छता और गरीब कल्याण के विचार को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में मजदूर, किसान, युवा और महिला…
Read More
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज उदयपुर में

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज उदयपुर में

उदयपुर, 2 अक्टूबर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू गुरुवार और शुक्रवार को उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा की यात्रा पर आएंगीं। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति 3 अक्टूबर की सुबह वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगीं। वे यहां से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय आएंगी और विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू इसी दिन अपराह्न एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से मानपुर आबूरोड़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। वहां विविध कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम माउंट आबू में रहेगा। अगले दिन दोपहर मानगढ़ धाम बांसवाड़ा पहुंच कर विविध कार्यक्रमों में भाग…
Read More
स्वच्छता ही सेवा योजना का समापन समारोह आयोजित

स्वच्छता ही सेवा योजना का समापन समारोह आयोजित

फतहनगर। बुधवार को नगर के महात्मा गांधी विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती तथा 9 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली प्रखर राजस्थान योजना व स्वच्छता ही सेवा योजना के समापन समारोह का आयोजन  कार्यवाहक संस्था प्रधान श्रीमती अनिता यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,व्यापर मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल,समाजसेवी कैलाश खंडेलवाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश  चपलोत और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा दोनो ही महान विभूतियो को माल्यार्पण कर वंदन किया गया। कार्यक्रम…
Read More
स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्मिकों ने किया एक घंटा श्रमदान,सफाई मित्रों एवं विद्यार्थियों का किया सम्मान

स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्मिकों ने किया एक घंटा श्रमदान,सफाई मित्रों एवं विद्यार्थियों का किया सम्मान

फतहनगर। स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर नगरपालिका फतहनगर- सनवाड़ के कार्मिकों द्वारा स्वच्छता ही सेवा महा अभियान के दौरान सनवाड़ रोड़ स्थित सिंधिया पार्क में एक घंटे श्रमदान किया। श्रमदान एस एच जी महिलाओ, सफाई कर्मचारियों, नरेगा महिलाओ के साथ नगरपालिका के सभी कार्मिकों द्वारा किया गया। नगरपालिका परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रथम आने वाले विद्यार्थियों, स्वच्छता नियमित रखने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों,सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में आयोजित स्वच्छता दौड़,स्वच्छ रंगोली, स्वच्छ निबंध, स्वच्छ चित्रकला में प्रथम…
Read More
विद्यालयों में आयोजित निपुण मेलों में बच्चों ने दिखाया हूनर

विद्यालयों में आयोजित निपुण मेलों में बच्चों ने दिखाया हूनर

फतहनगर। बुधवार को मावली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ समस्त राजकीय विद्यालयों में निपुण मेलों का आयोजन किया गया। जिला एवं ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यालयों में आयोजित निपुण मेलों का अवलोकन भी किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने बोयणा, आसोलिया की मादड़ी, नाहरमंगरा आदि विद्यालयों का सम्बलन के साथ-साथ निपुण मेला अवलोकन किया। ब्लॉक के महुड़ा, जावड़, बोयणा, खेमपुर,आमली,चंगेड़ी, गुड़ली, गादोली, घासा, मावली, खरताणा, सनवाड़, फतहनगर, मोरठ, जेवाणा, डबोक, साकरिया खेड़ी, खेमली, पलाना खुर्द, मेड़ता, चंदेसरा, सिंधु आदि ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निपुण…
Read More
सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान

सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान

फतहनगर। नगर के सांवरियाजी आईटीआई कॉलेज में बुधवार को महात्मा गांधी जयंती और मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ललित सालवी थे। संस्था प्रधान जखरुद्दीन खान ने बताया कि परीक्षा परिणाम में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अनुदेशक राकेश सूत्र,राहुल वैष्णव, राहुल राव आदि मौजूद रहे।
Read More
स्वच्छता ही सेवा एवं एक कदम स्वच्छता की ओर विषयक वेबीनार आयोजित

स्वच्छता ही सेवा एवं एक कदम स्वच्छता की ओर विषयक वेबीनार आयोजित

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय फतहनगर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एंव रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ विषयक वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। वेबीनार की मुख्य वक्ता डाॅ. ऋतु सारस्वत राजकीय महाविद्यालय पुष्कर रही। उन्होने अपने सम्बोधन में याद दिलाया कि महात्मा गाॅधी ने गन्दगी से आजादी की लड़ाई शुरू की थी जो आज हमारे लिए प्रेरक है। स्वच्छता किसी व्यक्ति विशेष की नही बल्कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। वेबीनार में उपस्थित डाॅ. राजुसिंह विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र मो.ला.सु.विश्वविद्यालय ,उदयपुर, डाॅ. मीनू…
Read More
सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक  विश्वराज सिंह मेवाड़ ने दी आमजन को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं

सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने दी आमजन को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं

कहा: "भारतीय संस्कृति, परंपरा और हिंदू रीति रिवाजों को अक्षुण्ण रखते हुए मनाएं पर्व" राजसमंद। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नवरात्रि के पावन पर्व पर राजसमंद जिले के समस्त निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश प्रदेश के खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की उपासना करें और भारत को एक विकसित, समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा है कि ये नौ दिन मां दुर्गा के समस्त नौ रूपों का ध्यान करने के दिन हैं, ये मां दुर्गा की उपासना…
Read More
स्काउट गाइड ने की सर्व धर्म प्रार्थना सभा

स्काउट गाइड ने की सर्व धर्म प्रार्थना सभा

फतहनगर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय संघ स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में किया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा में स्थानीय संघ क्षेत्र के विभिन्न स्काउटर तथा गाइडर अपने विद्यालय के स्काउट एवं गाइड्स के साथ उपस्थित रहे। सर्व धर्म प्रार्थना सभा में प्रातः स्मरणी,  सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, राम धुन, नाम धुन  विभिन्न धर्म की व्यक्तिगत  प्रार्थना, निर्गुण भजन, हम होंगे कामयाब गीत तथा शांति पाठ कर संपन्न की गई। सर्व धर्म प्रार्थना…
Read More
error: Content is protected !!