Year: 2024

असहाय, आश्रयहीन, बीमार प्रभुजी की सेवार्थ विशेष रेस्क्यू अभियान 14 से

असहाय, आश्रयहीन, बीमार प्रभुजी की सेवार्थ विशेष रेस्क्यू अभियान 14 से

बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर से होगी अभियान की शुरुआत राजसमंद विधायक सहित अन्य गणमान्य अतिथि दिखाएंगे एंबुलेंस को हरी झंडी उदयपुर, 13 अक्टूबर l। राजस्थान को आश्रयहीन, असहाय, निशक्त, लावारिस जन मुक्त करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संस्था मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम भरतपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशेष रेस्क्यू अभियान प्रदेशभर में एक साथ चलाया जा रहा है। यह अभियान उदयपुर एवं बांसवाड़ा जिले में 14 एवं 15 अक्टूबर को संचालित होगा। अपना घर आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि उदयपुर में इस अभियान की शुरुआत सोमवार…
Read More
एक्ट्रेस व परफॉर्मर धनश्री वर्मा ने उदयपुर में लाइमलाइट डायमंड्स के पहले स्टोर का आलीशान तरीके से उद्घाटन किया

एक्ट्रेस व परफॉर्मर धनश्री वर्मा ने उदयपुर में लाइमलाइट डायमंड्स के पहले स्टोर का आलीशान तरीके से उद्घाटन किया

- लाइमलाइट डायमंड्स का भारत में यह 14वां एक्सक्लूसिव स्टोर है उदयपुर, 13 अक्टूबर, 2024 : इंडिया के सबसे बड़े लैब ग्रोन डायमंड ब्रांड,लाइमलाइट डायमंड्स ने झीलों के शहर उदयपुर के शास्त्री मार्ग, अशोक नगर में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उदयपुर के जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, अभिनेत्री और परफॉर्मर धनश्री वर्मा, महाराज कुमार साहिब लक्ष्यराज सिंह, मेवार (उदयपुर) के साथ लाइमलाइट डायमंड्स की फाउंडर और एमडी पूजा शेठ माधवन और लाइमलाइट उदयपुर के रीजनल पार्टनर जतिन और लोमा साहुलका के साथ कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। यह नया स्टोर 1300+ स्क्वायर फीट में भव्य…
Read More
बेदला माता दर्शन के लिए गई वृद्धा के गले से तोड़ी चेन

बेदला माता दर्शन के लिए गई वृद्धा के गले से तोड़ी चेन

उदयपुर, 13 अक्टूबर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात बदमाश वृद्धा के गले चेन तोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दी रिपोर्ट में भुवाणा निवासी मोटूराम पुत्र चुन्नीलाल ने बताया कि 6 अक्टूबर को शाम के 6 बजे के आसपास उसकी मां बेदला माता जी दर्शन के लिए गई थी। भीड़ का फायदा उठाकर एक बदमाश उनके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Read More
ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चुराने वाले तीन गिरफ्तार

ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चुराने वाले तीन गिरफ्तार

उदयपुर, 13 अक्टूबर : विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग, ऑयल व नट बोल्ट आदि की चोरी करने के मामले में कल्याणपुर थाना पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार क​र लिया। कल्याणपुर थानाधिकारी उम्मेदीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग, ऑयल व नट बोल्ट चुराने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भैरा पुत्र नाना निवासी ऋषमदेव तथा कल्याणपुर निवासी सुरेश पुत्र पूंजा व प्रवीण पुत्र वालजी के रूप में हुई है। बता दें कि 6 सितम्बर को ऋषभदेव विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता इन्द्रजीतसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह शक्तावत ने पुलिस…
Read More
आक्रोशित आदर्श निवेशक संघ की बैठक संपन्न

आक्रोशित आदर्श निवेशक संघ की बैठक संपन्न

-सरकार के विरुद्ध भुगतान आक्रोश रैली एवं दिवंगतों की याद में निकलेगा मशाल जुलुस-कैंडल मार्च आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव एडवाइजर एवं निवेशकों की रणनीति बैठक एवं पत्रकार वार्ता आज आलोक स्कूल पंचवटी में मनोरमा कोठारी की अध्यक्षता, हरियाणा के संयोजक सत्य प्रकाश भारद्वाज के मुख्य अतिथि, समाजसेवी मनोज राजपुरोहित, लोक अधिकार मंच के संभागीय उपाध्यक्ष दलपत राज बातरा, सामाजिक निगरानी दल के रूप लाल मेनारिया तथा राष्ट्रीय निवेशक संघ के संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत के मुख्य वक्ताके सानिध्य संपन्न हुई. प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में मुख्य वक्ता एडवोकेट भरत कुमावत नेकहा की केंद्र एवं राज्य सरकार निवेशकों के…
Read More
विजयादशमी पर महामांगलिक में उमड़ा जन सैलाब 

विजयादशमी पर महामांगलिक में उमड़ा जन सैलाब 

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिय महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में विजयादशमी महामंगलपाठ का आयोजन संपन्न हुआ।  मंगलाचरण के पश्चात सामूहिक लोगस्स का जाप हुआ। जाप के पश्चात नव दिवसीय अखंड मौन साधना, ध्यान साधना, तप आराधना की पूर्णाहुति पर महासाध्वी डॉ संयमलताजी द्वारा महामांगलिक संपन्न हुई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामंगलपाठ श्रवण कर अपने आप को धन्य महसूस किया।  विजयादशमी के पावन अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी संयमलता ने कहा दशहरा मनाना है…
Read More
भारत विकास परिषद की ‘अद्वितीय’ शाखा का गठन, शुभम गांधी बने अध्यक्ष

भारत विकास परिषद की ‘अद्वितीय’ शाखा का गठन, शुभम गांधी बने अध्यक्ष

उदयपुर। भारत विकास परिषद की नई शाखा ‘अद्वितीय’ का गठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयराज आचार्य और प्रांतीय अध्यक्ष श्री गिरीश पनेरी की उपस्थिति में किया गया। यह शाखा शहर समन्वयक राकेश नंदावत के कठिन प्रयासों का परिणाम है। इस नई शाखा में शुभम गांधी अध्यक्ष,शुभम कडमलिया और ऋषभ खोखावत को उपाध्यक्ष, ईशान जायसवाल को सचिव, कैलाश माली को संयुक्त सचिव और दुष्यंत शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष शुभम गांधी ने बताया कि शाखा भारत विकास परिषद के मूल सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेगी। उन्होंने सामाजिक सेवा, राष्ट्रभक्ति, और सांस्कृतिक उत्थान के क्षेत्र में योगदान देने…
Read More
जवाहर जैन शिक्षण संस्था के चुनाव सम्पन्न

जवाहर जैन शिक्षण संस्था के चुनाव सम्पन्न

शांतिलाल नागौरी अध्यक्ष एवं हिम्मतसिंह नाहर सचिव बनें उदयपुर। जवाहर जैन शिक्षण संस्था की व्यवस्था समिति के चुनाव आज चुनाव अधिकारी हेमन्त गोखरू की अध्यक्षता में अधिशाषी अधिकारी हेमन्त चण्डालिया द्वारा सम्पन्न कराये गये। जिसमें शंातिलाल नागौरी अध्यक्ष,कोमल कोठारी उपाध्यक्ष, हिम्मतसिंह नाहर सचिव,मानसिंह पानगड़िया सह सचिव एवं अशोक खुरदिया कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विराध चुने गये। उक्त जानकारी प्रधानाचार्या अरूणा गुप्ता ने दी।
Read More
राज्यपाल कटारिया ने सम्मेदशिखर तीर्थयात्रा के लिये स्पेशल ट्रेन को दिखाई झण्डी

राज्यपाल कटारिया ने सम्मेदशिखर तीर्थयात्रा के लिये स्पेशल ट्रेन को दिखाई झण्डी

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल मेवाड-मारवाड़़ रिज़न उदयपुर द्वारा आयोजित की जा रही सम्मेद शिखरजी तक की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा को आज पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भगवान महावीर एवं भगवान पार्श्वनाथ गगनभेदी जयकारों के बीच जैन धर्म के झण्डे से राणा प्रतानगर स्टेशन से स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा, जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल सहित 3000 से अधिक जैन समाज के लोग मौजूद थे। इस विशेष ट्रेन एर्वं इंजन को फूल मालाओं से सजाया गया। प्रत्येक कोच के बाहर तीर्थंकर भगवान का नाम लिखा हुआ था। स्टेशन पर…
Read More
दाधीच समाज द्वारा कन्या पूजन समारोह आयोजित

दाधीच समाज द्वारा कन्या पूजन समारोह आयोजित

उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की नवगठित उदयपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा  मां दधिमथीं माताजी के मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दधिमथी माता जी के  भजन ,मंगल पाठ , छंद गुणगान , भोग  एवं आरती हुई। जिला अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सभी दाधीच  बन्धुओं द्वारा परिवार के सहित  माताजी का आशीर्वाद, व प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री मंजू लता शर्मा, राष्ट्रीय सचिव निर्मला दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष रितु दाधीच, डॉ.किरण आचार्य प्रदेश महिला अध्यक्ष महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान सीताराम  शर्मा जिला अध्यक्ष महर्षि दधीचि जनकल्याण संस्थान…
Read More
error: Content is protected !!