Year: 2024

गूगल मीटिंग में पूर्ण पेंशन प्रकरण भिजवाने की दी जानकारी

गूगल मीटिंग में पूर्ण पेंशन प्रकरण भिजवाने की दी जानकारी

उदयपुर, 24 दिसंबर। केन्द्र व राज्य सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के फलस्वरूप नवाचार के तहत विभिन्न विभागों को पूर्ण पेंशन प्रकरण भिजवाने की जानकारी देने हेतु संभाग के समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों से गूगल मीटिंग हुई। पेंशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि गूगल मीटिंग में संभाग के सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालयो को पूर्ण प्रकरण तैयार कर प्रेषित करने, आक्षेप में प्रेषित प्रकरणों को पुनः प्रेषित करने, पारिवारिक पेंशन प्रकरणों को पूर्ण भिजाने व विधवा पुत्री के पारिवारिक पेंशन प्रकरण नियमानुसार भिजाने, 30 जून को सेवानिवृत्त कार्मिकों को नोशनल वेतन वृद्धि दिये…
Read More
प्रकाश चंद्र शर्मा को लाइफटाइम मरु रत्न पुरस्कार

प्रकाश चंद्र शर्मा को लाइफटाइम मरु रत्न पुरस्कार

कपासन के उज्ज्वल दाधीच समेत 10 को मिलेगा मरु रत्न उदयपुर, 24 दिसम्बर। मरु पर्यावरण संरक्षण एवं संस्थान (डेको) एवं महिला पी.जी. महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2024 का लाइफ टाइम मरु रत्न पुरस्कार करौली जिले के क्यारदा खुर्द निवासी वरिष्ठ पत्रकार व लेखक प्रकाशचन्द्र शर्मा को प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार राष्ट्र एवं प्रदेश की 10 अन्य विभूतियों को भी मरू रत्न से नवाजा जायेगा। मरु पर्यावरण संरक्षण सस्थान (डेको) के अध्यक्ष अजोलामैन डॉ.एस.एल. हर्ष ने बताया कि समारोह 18 जनवरी को अपराह 3 बजे जोधपुर के महिला पीजी स्थित महाविद्यालय स्थित एस.एन.जोधावत ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। महाविद्यालय…
Read More
जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 26 को

जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 26 को

उदयपुर, 24 दिसंबर। जिला प्रशासन उदयपुर की ओर से जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 2024 का आयोजन गुरुवार 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि इस युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे जबकि अध्यक्षता उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत करेंगे। एलडीएम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 30 को उदयपुर, 24 दिसम्बर। लीड बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक 30 दिसम्बर को दोपहर 12.15 बजे जिला परिषद सभागार में ज़िला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल…
Read More
अधिक से अधिक किसानों को दिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ

अधिक से अधिक किसानों को दिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ

कृषि विभाग की विभिन्न समितियों की बैठक उदयपुर, 24 दिसंबर। जिला कृषि विकास समिति, जिला उद्यान विकास समिति, फसल बीमा जिला स्तरीय समन्वय समिति, फसल बीमा जिला परिवाद निवारण समिति तथा आत्मा शाषी परिषद की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। प्रारंभ में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सुधीर कुमार वर्मा ने विभिन्न समितियों एवं योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। एडीएम प्रशासन श्री राठौड़ ने बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूमि पुत्रों को सक्षम बनाने के लिए…
Read More
गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत आज उदयपुर में

गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत आज उदयपुर में

उदयपुर, 24 दिसंबर। गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आएंगे। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत बुधवार सुबह 10.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से नगर निगम के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार आएंगे। यहां सुंदरसिंह भण्डारी चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। 1 बजे वहां से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1.30 बजे सिरसा हरियाणा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Read More
नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक - पूर्व न्यायाधीश शिव सिंह चौहान उदयपुर 24 दिसम्बर / अधिकार प्राप्त करने के लिए लड़ना होगा, जागरूक होना होगा। आज हर व्यक्ति उपभोक्ता है और वह किसी न किसी परेशानी का शिकार अवश्य ही हुआ है, लेकिन जागरूकता के अभाव में वह अपने अधिकारों से वंचित है, आवश्यकता है सरकार अपने स्तर पर अभियान चला आमजन को जागरूक करें। व्यक्ति अपनी शिकायत जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कर सकता है। उक्त विचार मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ…
Read More
तीन दिवसीय अठम तप आराधना में 108 पार्श्वनाथ पूजन सम्पन्न

तीन दिवसीय अठम तप आराधना में 108 पार्श्वनाथ पूजन सम्पन्न

उदयपुर। श्री नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल की ओर से तीन दिवसीय अठम तप आराधना मे प्रथम दिवस पर न्यू नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित जीरावाला पार्श्वनाथ मन्दिर प्रांगण में समर्पित रत्न विजय म.सा.प्रन्यास प्रवर निरागरत्न विजय म.सा. एवं साध्वी कीर्ति रेखाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में 108 पार्श्वनाथ महापूजन सम्पन्न हुआ। इसका लाभ ऊषा दिनेश नंदावत और गौतम जी भव्यश जी गाँधी परिवार द्वारा लिया गया। मण्डल के सचिव नितिन नागौरी ने बताया कि जिसमे संगीतकार पंचम भाई सेमलावत ने प्रभु भक्ति करवाई। सात दिवसीय अनुष्ठान का आज चतुर्थ दिवस दिन कि शुरुवात प्रभु के अखंड दीपक जाप एवं श्री नाकोड़़ा पार्श्व…
Read More
फ़ेम फ़ोर्स मितवा सोसाइटी ने किया थर्माेकोट का वितरण

फ़ेम फ़ोर्स मितवा सोसाइटी ने किया थर्माेकोट का वितरण

उदयपुर। फेम फोर्स मितवा सोसायटी ने आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावजी का हाटा स्कूल में सर्दी से राहत के लिए थर्माेकोट देकर बच्चों को नववर्ष की शुभकमनाएं दी। उसके बाद उन्हें लड़ू खिलाकर शीतकालीन अवकाश से पहले नया साल मनाया। इस अवसर पर फेम फ़ोर्स की अध्यक्ष तृप्ति मोदी, उमा अग्रवाल ,नेहा पोरवाल, विजेता अग्रवाल,आयुषी पोरवाल, सृष्टि लोढ़ा आदि ने जरूरतमंद बच्चो के साथ नव वर्ष मनाया.।
Read More
’क्रिसमस के रंग में सरोबार ग्रिगोरियसःप्रेम और एकता के संदेश के साथ मनाया क्रिसमस’

’क्रिसमस के रंग में सरोबार ग्रिगोरियसःप्रेम और एकता के संदेश के साथ मनाया क्रिसमस’

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षिका चेतना भाटी ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएँ देते हुए शांति, प्रेम, मानवता और करुणा का संदेश दिया। इसके बाद ष्रूडोल्फ, द रेंडियरष् पर आधारित नृत्य और ष्नैटिविटीष् म्यूजिकल प्ले विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने इस पर्व के धार्मिक महत्त्व को प्रभावशाली तरीके से दिखाया। प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा जोस ने क्रिसमस का संदेश देते हुए सभी को प्रेम,दया और एकता का महत्त्व समझाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सदनानुसार कैरोल गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें…
Read More
रोटरी क्लब सूर्या ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

रोटरी क्लब सूर्या ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालखन्दा में विद्यार्थियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने स्कूल के विद्यार्थीयों को स्वेटर,गर्मटोपी,केक,चाकलेट व चिप्स वितरण किया। क्लब अध्यक्षा रो. पूनम अग्रवाल ने बताया कि क्लब सदस्या रो.जयश्री बेंजामिन ने विद्यार्थियों को क्रिसमस उत्सव के बारें में जानकारी प्रदान की, जिसको सुनकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए। इस अवसर पर क्लब चार्टर प्रेसिडेंट रो.पुनीत सक्सेना, रो. राजेन्द्र अग्रवाल,रो.विक्रांत शाकद्वीपी, रो.रिषि भसीन ,रो.निधि सक्सेना, रो.जयश्री बेंजामिन, रो.प्राचि शाकद्वीपी,रो. अनिका भसीन, रो.मोना भसीन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन क्लब सचिव रो.शाहिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
Read More
error: Content is protected !!