रेसला ब्लॉक कुराबड़ के दीपक सोनी अध्यक्ष तो लोकेश व्यास महामंत्री निर्वाचित
उदयपुर 07 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछडी में आज राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ,रेसला, उदयपुर की जिला कार्यकारिणी के आव्हान पर कुराबड ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। रेसला उदयपुर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहट के अनुसार नव गठित ब्लॉक कार्यकारिणी में दीपक सोनी को अध्यक्ष तो लोकेश व्यास को सर्वसम्मति महामंत्री निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर तारा दवे को महिला महामंत्री,महेश जोशी को कोषाध्यक्ष , बख्तावर सिंह देवड़ा को संगठन मंत्री,संजय कुमार को मीडिया प्रभारी तथा किशन लाल गुर्जर एवं सत्यनारायण वैष्णव को ब्लॉक सरक्षक चुना गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बारहठ के…
