Month: October 2024

डॉ राजपुरोहित प्रभारी नियुक्त

डॉ राजपुरोहित प्रभारी नियुक्त

उदयपुर। 08 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव 2024 हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एण्ड डिजिटल प्लेटफार्म्स विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राजपुरोहित को अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। डॉ राजपुरोहित उप-चुनाव में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के माध्यम से पार्टी के लिए काम करेंगे।
Read More
छलकता झरनी माता का झरना व जाखम बांध देख अभिभूत हुए प्रकृति प्रेमी

छलकता झरनी माता का झरना व जाखम बांध देख अभिभूत हुए प्रकृति प्रेमी

उदयपुर, 8 अक्टूबर। वन विभाग की ओर से आयोजित वन भ्रमण कार्यक्रम के तहत उदयपुर के 30 प्रकृतिप्रेमियों को प्रतापगढ़ जिले के सीतामाता वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी की सैर करवाई गई। संचालक कनिष्क ने बताया इस बार सीतामाता टूर में दातलिया गांव स्थित झरनी माता वाटरफॉल को जोड़ा गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। ऊंचे पहाड़ों के मध्य बनी स्कैटिटेंलाइट गुफाओं के ऊपर से बहते इस झरने में प्रकृतिप्रेमियों ने करीब दो घंटे आनंद लिया। दूसरे चरण में जाखम बांध ले जाया गया जहां छलकते बांध के साथ लोगों ने तस्वीरे कैमरे में कैद की। उदयपुर लौटते हुए दल में सीता माता…
Read More
कलेक्टर पोसवाल ने ली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

कलेक्टर पोसवाल ने ली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

गुलाबबाग को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कराने की पहल पर्यटन विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से करेंगे प्रयास टूरिज्म मास्टर प्लान और एआई आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर भी चर्चा उदयपुर, 8 अक्टूबर। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में समिति अध्यक्ष और जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहर गुलाबबाग को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कराने को लेकर प्रस्ताव करने का निर्णय लिया गया। जिला कलेक्टर ने नगर निगम और पर्यटन विभाग को संयुक्त रूप से प्रयास तेज करने…
Read More
आध्यात्मिक और वैज्ञानिक जीवन का निर्माण करता है जीवन विज्ञान

आध्यात्मिक और वैज्ञानिक जीवन का निर्माण करता है जीवन विज्ञान

उदयपुर। आचार्य महाश्रमण की विदुषी सुशिष्या डॉ. साध्वी परमयशा,साध्वी विनम्रयशा एवं साध्वी कुमुदप्रभा के सानिध्य में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के समापन के अवसर पर जीवन विज्ञान दिवस का कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन बालिका विद्यालय के प्रांगण खेरादीवाडा में आयोजित किया गया। साध्वी विनम्रप्रभा ने स्कूल के विद्यार्थियों को उद्बोधित करते हुए कहा कि संकल्प हमारा ऐसा सूरज बन हम पूरे करें आशाओं का लगे पंख जीवन में कुछ नया करें। अनुशासन जीवन विकास का सोपान है, सुखी जीवन की चाबी है। साध्वी कुमुदप्रभा ने कहा कि अच्छी जीवन शैली जीने के लिए कम खाना ,गम खाना, नम जाना यह तीन…
Read More
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के छात्रों ने उदयपुर का नाम किया रोशन, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते पदक

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के छात्रों ने उदयपुर का नाम किया रोशन, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते पदक

उदयपुर। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के छात्रों ने 68वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय के छात्र हिमांशु छाजेड़ और लवेश नागर ने बॉक्सिंग में, जबकि दिग्विजय सिंह राठौड़ ने शूटिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अरुण मांडोत ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों और कोच की कड़ी मेहनत ने यह सफलता दिलाई है, और भविष्य में हम और बेहतर परिणाम के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य जय सिंह ने छात्रों, उनके परिजनों, कोच और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए इसे सभी के…
Read More
इनरव्हील क्लब द्वारा डांडिया नाईट आयोजित

इनरव्हील क्लब द्वारा डांडिया नाईट आयोजित

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ने प्रीशियस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया नाइट का आयोजन किया। जिसमें सभी सदस्याओ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। क्लब अध्यक्ष चन्द्रकला कोठारी ने बताया कि दुर्गापूजा के साथ डांडिया नृत्य की शुरुआत की गईं।आसमानी रंग नी चुंदड़ी रो..रमती आवे आज रमती आवे........,केसरिया रंग तने लाग्यो........जैसे पारंपरिक गीतों का सैकड़ों लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बेस्ट डांसर,बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट फीमेल और बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट किड्स सहित अलग अलग कैटेगरी मैं पुरस्कार भी वितरित किए गए। प्रेसिडेंट चन्द्रकला कोठारी,बबिता जैन,यशवंत भंसाली,इंद्रा बम निशा अग्रवाल,माया कुंभट उपस्थित थे।
Read More
तीन दिवसीय रोटरी नवरात्रि महोत्सव आज से

तीन दिवसीय रोटरी नवरात्रि महोत्सव आज से

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा 9 से 11 अक्टूबर तक रोटरी बजाज भवन में तीन दिवसीय रोटरी नवरात्रि महोत्सव 9 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम संयोजक डी.पी.धाकड़़ ने बताया कि क्लब अध्यक्ष अनिल छाजेड़ के नेतृृत्व में आयोजित होने वाले इस नवरात्रि महोत्सव में तीनों दिन कमशः केसरिया, नीला एवं लाल रंग का डेंस कोड रखा गया है। प्रवेश वॉट्सअप के प्रवेश कार्ड पर ही प्रथम 500 लोगों को प्रवेश दिया जायेगा। अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि तीनों दिन कुल 200 पुरूस्कार प्रदान किये जायेंगे।गरबा स्थल पर पारम्परिक वेशभूषा में परिवार सहित लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा। गरबा…
Read More
बच्चों ने जानी ईटीएफ एवं टैपिंग तकनीक

बच्चों ने जानी ईटीएफ एवं टैपिंग तकनीक

उदयपुर। टैरो कार्ड रीडर डॉ. अदिती राठौड़ ने आज ऐश्वर्या कॉलेज में आज बच्चों के लिये ईटीएफ एवं टैपिंग तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन किया। श्रीमती अदिति राठौड़ ने बच्चों को टैपिंग तकनीक के तहत विभिन टैपिंग पॉइंट्स की जानकारी दी और टैपिंग करवाई। ईटीएफ और टैपिंग तकनीक के माध्यम से हमारी आंतरिक ऊर्जा जाग्रत होती है तथा विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक बीमारियों का इलाज संभव है। इस तकनीक का अविष्कार गैरी क्रेग ने 1991 में किया था। यह तकनीक पारम्परिक एक्यूप्रेशर तकनीक पर आधारित है।  कार्यक्रम का संचालन एमबीए की छात्रा इनसिया अब्बास ने किया। प्राचार्य डॉ ऋतु पालीवाल…
Read More
जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीज़न द्वारा सकल जैन समाज की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा 13 से  

जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीज़न द्वारा सकल जैन समाज की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा 13 से  

सम्मेद शिखर जाने वाले 1151 यात्रियों में से 108 दिव्यंाग एवं विधवा यात्री जायेंगे निःशुल्क   उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल मेवाड-मारवाड़़ रिज़न उदयपुर द्वारा सम्मेद शिखरजी तक की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो 13 अक्टूबर से उदयपुर रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होगी। रिज़न चेयरमैन अनिल नाहर ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस यात्रा में 20 कोच के माध्यम से 1151 यात्रियों को ले जाया जायेगा। यात्रा के प्रति जैन समाज में इतना उत्साह देखने को मिल रहा है कि आज भी 400 से अधिक यात्रियों की लम्बी प्रतीक्षा सूची…
Read More
एमपीयूएटीः प्रदेश मूंगफली पर अनुसंधान हेतु महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के मंूगफली अनुसंधान निदेशालय, जूनागढ़ के मध्य सहमति पत्र

एमपीयूएटीः प्रदेश मूंगफली पर अनुसंधान हेतु महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के मंूगफली अनुसंधान निदेशालय, जूनागढ़ के मध्य सहमति पत्र

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को मंूगफली पर अनुसंधान एवं विकास को उत्कृष्टता प्रदान करने तथा कृषकों की आय में वृद्धि करने हेतु मंूगफली अनुसंधान निदेशालय, जूनागढ़ के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह सहमति पत्र दोनों संस्थानों के संसाधनों को साझा करने, छात्र/संकाय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने, देश की पोषण एवं आजीविका सुरक्षा को पूरा करने के लिए तथा मूंगफली की उत्पादकता एवं गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। इस समझौता पत्र पर माननीय कुलपति, डॉ. अजीत कुमार…
Read More
error: Content is protected !!